..................... bollywood news in hindi live updates 07 September Kangana Ranaut emergency passed - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: सेंसर बोर्ड ने पास की इमरजेंसी, करण औजला पर हुआ जूते से हमला

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 07 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

करण औजला पर हुए इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन में अपने परफॉर्मेंस के दौरान औजला के चेहरे पर जूते से हमला होता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही सिंगर के फैंस थोड़ा परेशान हो गए हैं।

इस घटना के तुरंत बाद, सिक्योरिटी गार्ड्स ने जल्दी ही जूते से हमला करने वाले शख्स को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। उस शख्स को तुरंत कॉन्सर्ट से बाहर कर दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से मैनेजमेंट को सोच में डाल दिया है कि वो परफॉर्म की सिक्योरिटी को कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं ताकि भविष्य में ऐसी और घटनाएं देखने को ना मिलें।

कंगना की इमरजेंसी को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिल रहा है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते ये फिल्म 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके रिलीज पर रोक लगा दी गई। विवाद के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगने से पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की जांच समिति ने इस शर्त पर इसे 'UA'सर्टिफिकेशन के लिए मंजूरी दे दी थी कि फिल्म निर्माता तीन कट लगाएंगे और इसमें दिखाए गए कॉन्ट्रोवर्शियल ऐतिहासिक बयानों के लिए तथ्यात्मक स्रोत प्रदान करें।

LIVE Feed
  • Sep 8, 2024 7:54 PM

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने धूम-धाम से किया बप्पा का विसर्जन, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

    शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी धूमधाम से बप्पा का विसर्जन करती नजर आ रही हैं। वह परिवार के साथ जमकर डांस करती दिख रही हैं।

  • Sep 8, 2024 6:49 PM

    पत्नी सोनाक्षी के साथ बप्पा की आरती करते दिखे जहीर इकबाल, ये नजारा देख लोगों की हो गई बोलती बंद

    सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह जहीर के साथ कभी अपने वेकेशन फोटोज़ शेयर करती हैं तो कभी वह फैमिली ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने गणेश उत्सव के मौके पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। बता दें कि सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आए। वह भी डबल कलर के कुर्ता पायजामा पहने दिखे।

  • Sep 8, 2024 3:10 PM

    जरा सी उम्र में इस फेमस एक्टर की गई जान

    टीवी जगत के जाने-माने एक्टर विकास सेठी, जो 2000 के दशक में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Vikas Sethi Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi), 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई नामी शो का अहम चेहरा थे। उन्होंने 8 सितंबर को अपनी आखिरी सांस ली।

    जरा सी उम्र में इस फेमस एक्टर की गई जान
  • Sep 8, 2024 3:09 PM

    Rahul Vaidya को हुआ डेंगू, 104 डिग्री में तप रहा शरीर, कैंसिल करना पड़ा खास त्योहार, खूब की थी तैयारियां

    'बिग बॉस 14', 'खतरों के खिलाड़ी' और अपनी गायकी के लिए मशहूर राहुल वैद्य ने हाल ही में अपने फैंस से एक चौंकाने वाली खबर शेयर की है। सिंगर ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है और अपना हेल्थ अपडेट देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

    Rahul Vaidya को हुआ डेंगू, 104 डिग्री में तप रहा शरीर, कैंसिल करना पड़ा खास त्योहार, खूब की थी तैयारियां
  • Sep 8, 2024 3:09 PM

    इस दिग्गज सुपरस्टार ने 69 की उम्र में लिया कॉलेज में एडमिशन

    कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती है और इस बात को साबित किया है कमल हासन ने। एक्टर नवंबर 2023 में 69 साल के हो जाएंगे, लेकिन सुपरस्टार ने अपनी सीखने की ललक को अब तक नहीं छोड़ा है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कई नेशनल अवॉर्ज जीतने वाले इस एक्टर ने हाल ही में टॉप अमेरिकी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है।

    इस दिग्गज सुपरस्टार ने 69 की उम्र में लिया कॉलेज में एडमिशन
  • Sep 8, 2024 3:08 PM

    'तौबा-तौबा' गाने वाले सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला

    फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने गाने 'तौबा-तौबा' को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में लंदन के एक कॉन्सर्ट में करण ने परफॉर्म किया और इसी दौरान एक फैन ने उन पर हमला कर दिया।

    'तौबा-तौबा' गाने वाले सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला
  • Sep 8, 2024 1:20 PM

    दीपिका पादुकोण बनी मां, नन्ही परी को दिया जन्म

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। दीपिका को बीते दिन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं हाल ही में अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। वैसे तो दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी, लेकिन खबरों की माने तो लेबर पेन होने की वजह से दीपिका पादुकोण को कल ही अस्पताल ले जाया गया था। दीपिका का यह नवां महीना था इसीलिए उम्मीद यह भी थी कि बच्चा जल्दी भी हो सकता है।

  • Sep 8, 2024 12:09 PM

    शादी के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं राधिका मर्चेंट ? वीडियो देख लोग रह गए हैरान

    अंबानी हाउस में हमेशा की तरह ही उस उत्सव की रौनक देखने लायक थी, लेकिन इस रौनक के बाद भी सबसे ज्यादा नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट लाइट मल्टी कलर की साड़ी पहनी नजर आईं। हमेशा की तरह राधिका मर्चेंट बहूत ही खूबसूरत दिखीं। लेकिन इस फंक्शन में नीता अंबानी राधिका का हाथ पकड़े नजर आईं। कभी नीता अंबानी अपनी छोटी बहू का हाथ पकड़ती तो कभी उन्हें संभालती नजर आ रही थीं।

  • Sep 8, 2024 10:37 AM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ले रही एक्टिंग की ट्रेनिंग

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री खास पहचान बना ली है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के कदमों पर उनकी बेटी चल रही है। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 14 साल की बेटी शोरा लंदन में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है।

  • Sep 8, 2024 10:37 AM

    फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग पर आया अपडेट

    साल 2019 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' आई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग सितंबर में पंजाब में शुरू होगी और फिर अक्टूबर में मुंबई में शूटिंग की जाएगी।

  • Sep 8, 2024 10:36 AM

    'पंचायत' के तमिल वर्जन की आई रिलीज डेट

    प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' को काफी पसंद किया गया। इस वेब सीरीज का तमिल वर्जन 'थलाइवेटियां पालयम' 20 सितंबर को रिलीज होगा। इस वेब सीरीज में नए स्टार्स नजर आएंगे। इस वेब सीरीज को 240 से ज्यादा देशों में रिलीज किया जाएगा।

  • Sep 8, 2024 10:36 AM

    अनन्या पांडे के हाथ लगी नई फिल्म

    अनन्या पांडे इन दिनों अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच अनन्या पांडे अपनी नई फिल्म 'सीटीआरएल' को लेकर उत्साहित हैं। अनन्या पांडे इस फिल्म में डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ काम करने वाली हैं।

  • Sep 8, 2024 10:35 AM

    फिल्म 'देवरा' की ट्रेलर रिलीज डेट आउट

    जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें बताया गया है कि इसका ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

  • Sep 8, 2024 10:34 AM

    दीपिका पादुकोण पहुंचीं अस्पताल

    दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ शनिवार को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंची हैं। इसके बाद उनके फैंस बहुत खुश हैं।

  • Sep 8, 2024 10:33 AM

    अक्षय कुमार बर्थडे पर करेंगे बड़ा अनाउंसमेंट

    अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही बताया है कि जन्मदिन पर इसकी घोषणा करेंगे। फैंस कयासबाजी कर रहे हैं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म का अनाउंसमेंट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X