इस दिग्गज सुपरस्टार ने 69 की उम्र में लिया कॉलेज में एडमिशन, अमेरिका में जाकर करेंगे 90 दिनों का ये कोर्स

Kamal Haasan

Kamal Haasan College Admission: कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती है और इस बात को साबित किया है कमल हासन ने। एक्टर नवंबर 2023 में 69 साल के हो जाएंगे, लेकिन सुपरस्टार ने अपनी सीखने की ललक को अब तक नहीं छोड़ा है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कई नेशनल अवॉर्ज जीतने वाले इस एक्टर ने हाल ही में टॉप अमेरिकी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है।

Kamal Haasan ने लिया कॉलेज में एडमिशन

कमल हासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करने के लिए टॉप अमेरिकन इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है और पिछले वीकेंड में ही वो अमेरिका के लिए उड़ान भर चुके हैं। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कोर्स 90 दिनों का है, लेकिन कमल हासन 45 दिनों तक ही क्लासेस अटेंड करेंगे और अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के लिए भारत लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें- सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला, लाइव शो के दौरान ही भीड़ में से किसी ने...

नई तकनीक सीखने में हैं इंट्रेस्टेड

पिछले साल एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, "मुझे नई टैक्नोलॉजी में इंट्रेस्ट है और आप अक्सर मेरी फिल्मों में नई टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया जाता है। सिनेमा मेरी जिंदगी है। मैं सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हूं और मैं फिल्मों से जो भी कमाता हूं, उसे वापस इंडस्ट्री में लगाता हूं।"

Kamal Haasan की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कमल हासन को कल्कि 2898 AD में विलेन सुप्रीम यास्किन के रूप में देखा गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थे। नाग अश्विन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। दूसरी ओर, इस साल उनकी दूसरी रिलीज इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। उनकी 1997 की सुपरहिट इंडियन का सीक्वल बनाया था। लेकिन ये फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है।

एक्टर अगले साल शंकर की इंडियन 3 और मणिरत्नम की ठग लाइफ में दिखाई देंगे। कमल हासन और मणिरत्नम 38 साल बाद फिर से साथ आ रहे हैं। ठग लाइफ में सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, अभिराम, नासिर, अली फजल और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X