Rahul Vaidya को हुआ डेंगू, 104 डिग्री में तप रहा शरीर, कैंसिल करना पड़ा खास त्योहार, खूब की थी तैयारियां

Rahul Vaidya

Rahul Vaidya Health Update: 'बिग बॉस 14', 'खतरों के खिलाड़ी' और अपनी गायकी के लिए मशहूर राहुल वैद्य ने हाल ही में अपने फैंस से एक चौंकाने वाली खबर शेयर की है। सिंगर ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है और अपना हेल्थ अपडेट देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Rahul Vaidya को हुआ Dengue

राहुल वैद्य ने खुलासा किया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इस खबर ने गणेश चतुर्थी मनाने की उनकी प्लानिंग को चौपट कर दिया है, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह खबर शेयर की। उन्होंने 104 डिग्री के तेज बुखार से जूझते हुए अपनी एक सेल्फी पोस्ट की। बाद में उन्होंने एक और अपडेट शेयर किया, जिसका कैप्शन था, "डेंगू!"

यह भी पढ़ें- 'तौबा-तौबा' गाने वाले सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला, लाइव शो के दौरान ही भीड़ में से किसी ने...

नहीं मनाएंगे Ganesh Chaturthi

आमतौर पर राहुल घर पर ही पांच दिन तक त्योहार मनाते हैं। लेकिन अब उनकी बीमारी के कारण उन्हें अपनी ये प्लानिंग कैंसिल करनी पड़ी। राहुल वैद्य के लिए त्योहार एक खास जगह रखता है। पिछले साल ही गणेश उत्सव के दौरान उनकी बेटी नव्या का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज सुपरस्टार ने 69 की उम्र में लिया कॉलेज में एडमिशन, अमेरिका में जाकर करेंगे 90 दिनों का ये कोर्स

Rahul Vaidya की पर्सनल लाइफ

राहुल वैद्य के बारे में बात करें तो राहुल ने एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी की है। इस कपल ने बिग बॉस 14 से पहले डेटिंग शुरू की और बाद में 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने 20 सितंबर, 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर खबर शेयर करते हुए, सिंगर ने लिखा था- "23 सितंबर 2023 हमारी जिंदगी का सबसे खास दिन होगा! जब पत्नी और बच्चा घर आए तो इससे बेहतर बर्थडे नहीं हो सकता था। इस साल गणेश चतुर्थी में हमारे घर लक्ष्मी जी आई हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: rahul vaidya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X