Bollywood Hindi News Live: शाहरुख खान ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, परफेक्ट पैरेंट्स नहीं विराट अनुष्का!

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 05 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

इस साल सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ चुकी है। फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने वित्तीय वर्ष 2024 में 92 करोड़ रुपये टैक्स भरा है। शाहरुख के बाद इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय का नाम है। तमिल सुपरस्टार 80 करोड़ रुपये के कर का भुगतान किया है। वहीं सलमान खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 75 करोड़ रुपये टैक्स चुकाए हैं।

अनुष्का ने स्लर्प फार्म के यस मॉम्स एंड डैड्स इवेंट में कहा, "परफेक्ट पैरेंट बनने का बहुत दबाव होता है। लेकिन हम परफेक्ट पैरेंट नहीं हैं और हमें ये बात मान लेनी चाहिए। अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि हम में भी खामिया हैं। आपके बच्चे मानकर बैठे हैं कि 'ओह मेरे माता- पिता तो ऐसे ही हैं' और आप वैसे नहीं बन पाए तो? इसलिए अपनी गलतियों को मान लेना चाहिए। इससे चीजें आसान हो जाती हैं।"

LIVE Feed
  • Sep 5, 2024 6:54 PM

    श्वेता तिवारी के लेटेस्ट फोटोज ने उड़ाए फैन्स के होश, लोग बोले- आप तो 24 की लग रही हो

    हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी बहुत ही खूबसूरत पिंक को-ऑर्ड में नजर आ रही है। उनके लुक्स को देख फैन्स को दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा आप तो 24 की लग रही हो तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट लुक।

  • Sep 5, 2024 4:40 PM

    उर्फी जावेद को सताता था ये डर, बोलीं इस वजह से भाई के पास नहीं सोती थी...

    उर्फी ने बताया कि वह टीवी बहुत देखती थीं। वह कसौटी के आखिरी एपिसोड में बहुत रोई थीं। इसके बाद उर्फी ने कहा कि इस सीरियल से उनका एक गलत परसेप्शन बन गया था। सीरियल देखने के बाद उन्हें लगने लगा था कि वह अगर किसी के बगल में सोएंगी तो वह प्रेग्नेंट हो जाएंगी। इस वजह से वह भाई के पास नहीं सोईं।

  • Sep 5, 2024 4:01 PM

    कौन होगा Amitabh Bachchan की विशाल संपत्ति का वारिस?

    अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़ी संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ 3400 करोड़ के आसपास है और इस विशालकाय संपत्ति की बंटवारा कैसे होगा? साल 2011 में एक इंटरव्यू में, एक्टर अपने बच्चों - श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन की परवरिश के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह अपनी वसीयत के बारे में सोचते हैं तो उनका नजरिया बराबर का होता है और वो इसे बराबर-बराबर में बांटेंगे।

  • Sep 5, 2024 3:49 PM

    कौन हैं Iman Ismail? 'फौजी' में बनेगी प्रभास की हीरोइन, पाक आर्मी ऑफिसर थे पिता और...

    इमान इस्माइल उर्फ​​इमानवी एक डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह दिल्ली की रहने वाली है और उसने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छी खासी फॉलोअर्स हासिल कर ली है। यूट्यूब पर उनके 4.50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनका जन्म 20 अक्टूबर 1995 को हुआ था। कहा जाता है कि उनका कनेक्शन पाकिस्तान है और उनके पिता एक पाकिस्तानी फौजी थे। जब ईमानवी 8 साल की थीं तो उनका पूरा परिवार कैलिफोर्निया में जाकर सेटल हो गया। अब वो इस तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

  • Sep 5, 2024 3:15 PM

    आदर जैन ने मंगेतर अलेखा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोले- सब सपने जैसा लग रहा है...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे थे। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चे काफी लंबे समय से हो रहे थे। वहीं हाल ही में आदर ने अपने गर्लफ्रेंड को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया है। खूबसूरत लोकेशन पर परफेक्ट टाइम पर आदर ने अलेखा को प्रोपज किया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है। माना जा रहा है कि अब दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

  • Sep 5, 2024 2:36 PM

    Haryanvi Song: गोरी नागोरी ने जिम में हरियाणवी गाने पर किया ऐसा डांस, अदाएं देख फिदा हुए लोग, देखें VIDEO

    वायरल हो रहे गोरी नागोरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी जिम में टाइट वन पीस ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' (Perfume Lagave Chunni Mein) गाने पर जोरदार डांस करती दिखती हैं। गोरी कभी वेट रॉड उठाकर डांस करती हैं तो कभी जिम के बाहर आकर डांस करती हैं उनके इस अतरंगी वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Sep 5, 2024 2:11 PM

    Sania Mirza के घर में नन्हा मेहमान देख कंफ्यूज हुए लोग.. पूछा, तलाक के बाद कैसे? ये है पूरी सच्चाई!

    दरअसल सानिया ने अपने बेटे इजहान मिर्जा की तस्वीर साझा की थी और इस तस्वीर में उनकी गोद में नवजात बच्चा नजर आ रही है। इसके बाद लोग कंफ्यूज हैं और कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कई लोगों ने सवाल दागे हैं कि क्या सानिया मिर्जा फिर से मां बन गईं हैं? कुछ लोग तो उनको सोशल मीडिया पर बधाई तक दे रहे हैँ। हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

  • Sep 5, 2024 1:50 PM

    भाई के सामने सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ की मस्ती? लोग बोले- 'फिर से खिचड़ी पक रही है..'

    इस दौरान ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इवेंट से बाहर निकलते समय सारा-कार्तिक को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही अटकलें तेज हो गईं हैं कि उनका फिर से पैचअप हो गया।

  • Sep 5, 2024 1:25 PM

    कौन होगा Amitabh Bachchan की विशाल संपत्ति का वारिस?

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर में से एक हैं। वो एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी चमक समय के साथ धूमिल नहीं होती। बल्कि हर अलग समय में अलग अंदाज में चमकती है। अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने बहुत सी संपत्ति इकट्ठा की है लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा?

    कौन होगा Amitabh Bachchan की विशाल संपत्ति का वारिस?
  • Sep 5, 2024 1:21 PM

    गदर का रिकॉर्ड तोड़ने से जरा सी दूर 'स्त्री 2', 21वें दिन भी जलवा बरकरार

    अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। स्त्री 2 ने तीसरे बुधवार को 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह फिल्म ने अपने 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को किए गए कलेक्शन के बराबर है।

    गदर का रिकॉर्ड तोड़ने से जरा सी दूर 'स्त्री 2', 21वें दिन भी जलवा बरकरार
  • Sep 5, 2024 1:20 PM

    Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार?

    अब इस रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) में एक और एंट्री के बारे में बात चल रही है और वो कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Shilpa Shetty Husband Raj Kundra) हैं। जी हां, राज कुंद्रा पहली बार किसी रिएलिटी शो में नजर आने वाले हैं। शो के मेकर्स ने राज कुंद्रा से संपर्क किया है और वो उन्हें इस शो में लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार?
  • Sep 5, 2024 11:38 AM

    सुधांशु पांडे ने छोड़ा शो तो खुश हुए पारस कलनावत

    पारस कलनावत ने सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने पर बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वह इससे भी अच्छा डिजर्व करते हैं। वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

  • Sep 5, 2024 11:37 AM

    जस्वीर कौर ने खोली रूपाली गांगुली की सच्चाई

    अनुपमा में लीड रोल निभा रही रूपाली गांगुली पर कई बार आरोप लगे हैं कि वह सेट पर काफी नखरे दिखाती हैं। अब इस पर रूपाली गांगुली की दोस्त भी भूमिका निभा रही जसवीर कौर ने रिएक्ट किया है और इन खबरों को गलत बताया है।

  • Sep 5, 2024 8:50 AM

    सपना चौधरी की बायोपिका का हुआ ऐलान

    एक्ट्रेस सपना चौधरी की बायोपिक 'मैडम सपना' का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में सपना चौधरी की स्ट्रगल की कहानी को दिखाया जाएगा।

  • Sep 5, 2024 8:49 AM

    'द परफेक्ट कपल' में नजर आएंगे ईशान खट्टर

    एक्टर ईशान खट्टर अमेरिकन सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। यह वेब सीरीज कल यानी 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

  • Sep 5, 2024 8:47 AM

    देवरा का नया गाना हुआ रिलीज

    जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा' का नया गाना 'दावुदी' रिलीज हो गया है। इस गाने में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Sep 5, 2024 8:46 AM

    102 बहादुर का पोस्टर हुआ रिलीज

    फरहान अख्तर की फिल्म '102 बहादुर' का पोस्टर रिलीज हुआ है। बता दें कि 'डॉन 3' से पहले फरहान अब इस फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे।

  • Sep 5, 2024 8:45 AM

    दोबारा रिलीज होगी 'तुंबाड'

    साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म 'तुंबाड' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर नए टच के साथ री-रिलीज हुआ है। यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

  • Sep 5, 2024 8:45 AM

    शाहिद कपूर ने पूरी की 'देवा' की शूटिंग

    एक्टर शाहिद कपूर और पेजा हेगड़े ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' की शूटिंग पूरी कर ली है। देवा के सेट पर यह खुशी केक काटकर मनाई गई है, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X