Bollywood Highlights- सारा ने पहनी दादी की ड्रेस, श्रद्धा कपूर ने फैंस के साथ मनाया बर्थडे

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 05 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री सारा अली खान की जिनका एक लुक वायरल हो रहा है। इस लुक में वो ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं थीँ। पता चल रहा है कि ये कपड़े उनके नहीं हैं बल्कि उनकी दादी शर्मिला टैगोर के हैं। जी हां, नवाबी लुक में सारा अली खान ने जलवा बिखेरा है और जिसने भी इसको देखा वो हैरान रह गया। सारा अली खान इस दौरान अपने भाई इब्राहीम अली खान के साथ देखा गया था। जिसने भी उनके लुक को देखा सभी ने तारीफ की।

इसके अलावा बात करें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की तो उनका एक वीडियो फैंस के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल अभिनेत्री 3 मार्च को जन्मदिन मनाती है और लेकिन सोमवार को उन्होने अपने स्पेशल फैंस के साथ इसको सेलिब्रेट किया है। वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके ढेरों फैंस नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा आती हैं और वहां पर ही केक काटते हुए सबको शुक्रिया अदा करती हैं। उनके लुक्स की बात करें उन्होने व्हाइट कलर का ब्लेजर और ब्लू रंग की जींस पहन रखी थी।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बन रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 5, 2024 8:36 PM

    एलविश यादव के साथ रोमांटिक हुईं ईशा मालवीय, बोलीं- आप से मोहब्बत थी...

    ईशा मालवीय ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा एलविश यादव के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं-वक़्त के बदलने से दिल कहाँ बदलते हैं आप से मोहब्बत थी आप से मोहब्बत है।

  • Mar 5, 2024 6:32 PM

    Shaitan Advance Booking Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'Shaitan'ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    Shaitan Advance Booking Day 2:सिनेमाघरों में एक एक के बाद फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है। वहीं 8 मार्च को अजय देवगन की फिल्म शैतान रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर रही है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में (2D) 39.40 लाख रुपये थी। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 83.74 लाख रुपये के टिकट सेल कर दिए हैं। यानी कि अभी तक 35,955 टिकट बिक चुके हैं। बता दें कि फिल्म को शोज की संख्या भी बढ़ गई है। शैतान के 5 हजार से ऊपर शोज बुक हुए हैं।

    Shaitan Advance Booking Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'Shaitan'ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
  • Mar 5, 2024 6:02 PM

    इस जानवर की ड्रेस पहन सड़क पर निकलीं उर्फी जावेद, लुक देख घूम गया फैन्स का दिमाग

    Urfi Javed Latest Outfit: टीवी की जानी मानी हसीना उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने नए फैशन सेंस की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं उर्फी जावेद को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया है। उर्फी हर बार की तरह नए लुक में नजर आ रही हैं। इस बार उर्फी जावेद ऑक्टोपस स्टाइल के टॉप को पहने सड़क पर निकलीं। उनके लुक को देख हर कोई हैरान है। आप भी देखें उर्फी जावेद का ये नया लुक।

    इस जानवर की ड्रेस पहन सड़क पर निकलीं उर्फी जावेद, लुक देख घूम गया फैन्स का दिमाग
  • Mar 5, 2024 5:43 PM

    अंबानी के प्री वेडिंग में पैसा लेकर नाचने गाने वालों पर भड़कीं कंगना

    कंगना रनौत बी टाउन सेलेब्स पर कटाक्ष करने के लिए वापस आ गई हैं और उनकी नई इंस्टाग्राम स्टोरीज उसी ओर इशारा कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का पुराना इंटरव्यू शेयर किया, जहां उन्होंने लाखों रुपए की फीस मिलने के बावजूद एक शादी में गाने से इनकार कर दिया था।

    अंबानी के प्री वेडिंग में पैसा लेकर नाचने गाने वालों पर भड़कीं कंगना
  • Mar 5, 2024 5:42 PM

    दीपिका की प्रेग्नेंसी के बाद अब इस एक्ट्रेस को लेकर भी उड़ी हवा

    अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। पावर कपल ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि दीपिका इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच एक और एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

    दीपिका की प्रेग्नेंसी के बाद अब इस एक्ट्रेस को लेकर भी उड़ी हवा
  • Mar 5, 2024 3:18 PM

    'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर रिलीज

    मल्टी-स्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इसी महीने यानी मार्च में रिलीज होने वाली है। इसी बीच मेकर्स ने 5 मार्च यानी मंगलवार को फिल्म 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेल को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें मर्डर, मिस्ट्री के साथ की कॉमेडी का डोज मिलने वाला है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मर्डर मुबारक' में करिश्मा कपूर, संजय कपूर, विजय वर्मा, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

  • Mar 5, 2024 2:32 PM

    रणवीर सिंह ने आदित्य धर के साथ मिलाया हाथ

    रणवीर सिंह ने हाल ही में गुडन्यूज शेयर की थी कि वह सितंबर में पापा बनने वाले हैं। वहीं, रणवीर सिंह की पाइपलाइन में 'डॉन 3', 'शक्तिमान' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह ने प्रोड्यूसर आदित्य धर के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह मिलकर एक एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

  • Mar 5, 2024 2:31 PM

    फिल्म शैतान की एडवांस बुकिंग शुरू

    अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू सोमवार से हो गई है। फिल्म 'शैतान' को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म के पहल दिन के लिए अभी तक करीब 10 लाख रुपये के टिकट बिक गए थे।

  • Mar 5, 2024 2:31 PM

    फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर रिलीज

    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की आएगी। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 4 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। सारा अली खान की इस फिल्म की कहानी में 22 साल की उषा की बहादुरी दिखाई जाएगी जिन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय अंग्रेजों को चकमा दिया था।

  • Mar 5, 2024 2:30 PM

    फिर साथ नजर आएंगे आमिर खान और दर्शील सफारी

    आमिर खान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। दरअसल, साल 2007 में रिलीज हुई आमिर खान और दर्शील सफारी की फिल्म 'तारे जमीन पर' को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। आमिर खान के इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा पिछले साल की थी। अब दर्शील सफारी ने आमिर खान के साथ तस्वीर शेयर की है जिसके बाद लोग इस फिल्म के सीक्वल की उम्मीद कर रहे हैं।

  • Mar 5, 2024 2:28 PM

    अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग के बाद फैमिली संग एयरपोर्ट पर दिखे शाहरुख खान

    मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स गुजरात के जामनगर पहुंचे थे। इस फंक्शन में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के स्टार्स भी नजर आए। अब इस फंक्शन खत्म होने के बाद बॉलीवुड स्टार्स का अपने घर लौटने के सिलसिला जारी है। अभी हाल ही में करीना कपूर और उनके परिवार की वीडियो फोटोज सामने आई थीं। अब शाहरुख खान अपने परिवार से साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद शाहरुख खान का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Mar 5, 2024 1:25 PM

    सारा तेंदुलकर के नए लुक ने ढाया कहर

    सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। सारा तेंदुलकर ने अभी हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा तेंदुलकर बेहद हसीन लग रही हैं। सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें आते ही छा गई हैं। सारा तेंदुलकर की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 5, 2024 12:55 PM

    पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए Varun Dhawan से शेयर की तस्वीर

    हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत-राधिका के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कभी वरुण सोलो पोज देते नजर आ रहे हैं तो कभी वरुण Vantara में खड़े दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि वरुण पत्नी नाताशा के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। फैन्स इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया तो वहीं दूसरे ने कहा केयरिंग हसबैंड।

  • Mar 5, 2024 12:18 PM

    Surbhi Chandna ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें

    हाल ही में सुरभि चंदना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस फेरे लेती नजर आ रही हैं दूसरी तस्वीर में दोनों शादी की रस्में पूरी करते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस डांस करती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में सुरभि की विदाई हो रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस पति करण शर्मा के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- आखिरकार 13 साल बाद घर आई। हम आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं क्योंकि हम एक साथ इस नई शुरुआत कर रहे हैं।

  • Mar 5, 2024 11:51 AM

    डॉन 3 में कितनी फीस ले रह हैं कियारा?

    इस वक्त कियारा की फीस को लेकर चर्चा है। इस फिल्म की जंगली बिल्ली जितनी फीस ले रही हैं वो सुनकर आपको झटका लगने वाला है। पता चला है कि कियारा आडवाणी इस फिल्म के लिए काफी मोटी रकम चार्ज कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी करीब 12 करोड़ रुपए इस फिल्म के लिए चार्ज कर रही हैँ।

  • Mar 5, 2024 11:09 AM

    दिशा पाटनी का बिकिनी लुक वायरल

    दिशा पाटनी इस वक्त चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिकिनी लुक में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि वो खुद का वीडियो शूट करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बला का हॉट लग रही थीं।

  • Mar 5, 2024 10:38 AM

    सलमान खान ने भांजी अलीजेह पर बरसाया प्यार

    सलमान खान को इस दौरान अपनी भांजी को दुलार करते हुए देखा गया है। दोनों कार से उतरे और सलमान खान ने अपनी भांजी के साथ पोज दिया। इसके साथ ही सलमान खान ने अपनी कैप उतारी और अलीजेह को पहना दी। वीडियो को देखकर आपको फिल्म मैने प्यार किया का वो सीन याद आ जाएगा जिसमें सलमान खान भाग्यश्री को कैप गिफ्ट करते हैं।

  • Mar 5, 2024 9:53 AM

    दिबाकर बनर्जी ने 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए 6,000 कलाकारों का लिया ऑडिशन

    फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी ने 6,000 से अधिक कलाकारों का ऑडिशन लिया। यह फिल्‍म 2010 में बनी स्लीपर हिट का सीक्वल है। एक सूत्र ने कहा, "दिबाकर बनर्जी ने भूमिका के लिए लगभग 6,000 कलाकारों का ऑडिशन लिया। ऑडिशन लेते समय उनका विजन साफ था कि वह किस किरदार के लिए लोग चुन रहे हैं। इस पर उन्‍होंनेे काफी रिसर्च की थी। इसके लिए दिबाकर ने एकता कपूर के साथ मिलकर कुछ दिनों तक लगभग 10 से 12 घंटे तक भारतभर के यूट्यूबर्स की बहुत सारी फोटोज और वीडियो देखी।"

  • Mar 5, 2024 9:51 AM

    बिग बी ने जयशंकर के मुइज्जू जवाब की सराहना की, बोले : वाह! सही कहा सर'

    अमिताभ बच्चन ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बेनकाब करने के तरीके के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रशंसा की है। सिने आइकन ने जयशंकर पर मुइज्जू के दावे के बारे में ट्वीट किया : "भारत उपमहाद्वीप में एक बदमाश था"। ट्वीट में एक क्लिप भी दिखाई गई, जिसमें जयशंकर को यह कहते हुए सुना गया : "जब उनके पड़ोसी मुसीबत में होते हैं तो बड़े दबंग 4.5 अरब डॉलर नहीं देते हैं।"

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X