Octopus स्टाइल का टॉप पहनकर सड़क पर निकलीं Urfi Javed, लुक देख घूम गया फैन्स का दिमाग

Urfi Javed Latest Outfit: टीवी की जानी मानी हसीना उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने नए फैशन सेंस की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उर्फी जावेद अपने अतरंगी अवतार से फैन्स को चौंका ना दें। कई लोग उन्हें अपना फैशन आइकन मानते हैं। तो कोई उन्हें बेस्ट डिजाइनर की नजर से देखता है। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद एक बार फिर अपने नए आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें इस लुक में देख कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका ये नया डिजाइनर कलेक्शन मान रहे हैं।
नए अवतार में दिखीं उर्फी जावेद
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ऑक्टोपस स्टाइल का टॉप पहने नजर आ रही हैं। उनके शाइनी टॉप में से ऑक्टोपस की तरह पैर बाहर निकल रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मैचिंग सेट करने के लिए कार्गो जींस पहनी है। हेयर बन और न्यूड मेकअप के साथ उर्फी अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। उर्फी के नए लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट की लाइन लग गई है।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मैंडम आप एक दम ऑक्टोपस लग रही हो तो वहीं दूसरे ने कहा उर्फी को जरूर जाना चाहिए था जामनगर हो सकता है कि विदेशी मेहमान उर्फी के नए कलेक्शन से खुश हो जाते। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा ऑक्टोपस की रिश्तेदार पक्का लग रही है। काम की बात करें तो उर्फी जावेद इन दिनों कई प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। बता दें जल्द ही उन्हें स्पिस्टविला X5 में देखा जाएगा। इसके अलावा उर्फी जावेद LSD2 में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस सीजन 1 का हिस्सा थीं। इस शो से उन्हें जमकर पॉपुलेरिटी मिली थी। इसके बाद वे बिग बॉस सीजन 2 में भी नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications