अंबानी की प्री वेडिंग में पैसा लेकर नाचने गाने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा-'मुझे भी ऑफर आया लेकिन...'

Kangana Ranaut Trolled B-Town Celeb: कंगना रनौत बी टाउन सेलेब्स पर कटाक्ष करने के लिए वापस आ गई हैं और उनकी नई इंस्टाग्राम स्टोरीज उसी ओर इशारा कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का पुराना इंटरव्यूर शेयर किया, जहां उन्होंने लाखों रुपए की फीस मिलने के बावजूद एक शादी में गाने से इनकार कर दिया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने वाले बॉलीवुड सितारों के बीच कंगना ने खुद की तुलना लता मंगेशकर से की और दावा किया कि उनके पास सबसे हिट गाने हैं, लेकिन वे ईमानदारी के साथ पैसा कमाना चाहती हैं।
अपनी लंबी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्होंने लिखा, "मैं बहुत बुरी स्थितियों से गुजरी हूं लेकिन मैं और लता जी ही हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा हिट गाने हैं जैसे- फैशन का जलवा, घनी बावरी हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गल्ली, विजय भव आदि। लेकिन मुझे चाहे जितना भी लालच दिया जाए, मैं किसी शादी में नाचने नहीं जाती। मुझे बहुत से सुपरहिट आइटम सॉन्ग के ऑफर मिलते हैं, मैंने अब अवॉर्ड शोज पर भी जाना कम कर दिया है।"
आगे कंगना रनौत लिखती हैं- 'ऐसा करने के लिए स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर और डिग्निटी चाहिए ताकि आप फेम और मनी को ना कह सको। शॉर्ट कट अपनाने वालों की इस दुनिया में जवान बच्चों को यह समझना होगा कि ईमानदारी की दौलत सबसे बड़ी दौलत है और सभी को यही रास्ता अपनाना चाहिए।'
आपको बता दें, कंगना रनौत अंबानी प्री-वेडिंग बैश से गायब थीं और कई लोगों ने दावा किया कि कंगना को इनवाइट नहीं किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस की यह नई पोस्ट एक अलग कहानी कहती है, क्या कंगना रनौत ने अंबानी प्री-वेडिंग बैश का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था और यह उनकी ईमानदारी के खिलाफ था? कंगना रनौत ने हाल ही में आर्थिक रूप से अस्थिर होने का दावा किया था क्योंकि उन्होंने अपना सारा पैसा अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' में लगा दिया, जिसमें वह पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications