Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी के बाद अब इस एक्ट्रेस को लेकर भी उड़ी हवा, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

Parineeti Chopra Pregnancy: अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। पावर कपल ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि दीपिका इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच एक और एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा की। एक्ट्रेस ने बीते साल सितंबर में राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी और अब इस कपल की शादी को पांच महीने हो गए हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि परिणीति अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके लुक के बाद उनकी प्रेग्नेंस को लेकर खबरें और भी सोशल मीडिया पर छा गईं।
परिणीति को हाल ही में एयरपोर्ट पर सफेद रंग की ढीली सी शर्ट और सफेद रंग के ढीले शॉर्ट में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने आखों पर सनगलासेस लगा रखे थे और उनका ये लुक काफी बेहतरीन लग रहा था। इस ढीले-ढाले आउटफिट की वजह से ही लोग उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाने लगे। इससे पहले भी परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया था और इस दौरान उन्हें डेनिम जैकेट के साथ काले रंग की ढीली फिट मैक्सी ड्रेस पहने हुए देखा गया था। इस लुक ने भी लोगों को एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर बात करने की वजह दे दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म दिलजीत पंजाब के मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला का रोल निभाएंगे, जबकि परिणीति अमरजोत कौर (चमकीला की पत्नी) का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म चमकीला के गानों की अत्यधिक लोकप्रियता के बारे में होगी, जिसे समाज न तो नजरअंदाज कर सकता है और न ही निगल सकता है। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications