Bollywood Highlights: सलमान को मारने की थी ये प्लानिंग ,'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने दिखाया जलवा

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 June: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर हमला करने की प्लानिंग हो रही थी लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे पहले ही नाकाम कर दिया है। मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को उसी पिस्तौल से मारने की साजिश हो रही थी जिससे सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। सलमान खान को तुर्की की बनी हुई जिगना पिस्तौल से निशाना बनाने की तैयारी थी।

सैकनिल्क में छपि एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दूसरे दिन 4 से लेकर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने दो दिनों में केवल 11 से 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अभी ये केवल अर्ली ट्रेंड्स हैं, कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़ें आने अभी बाकी है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन के अर्ली ट्रेंड्स देख 'मिस्टर एंड मिसेज' माही के मेकर्स काफी खुश होंगे।

LIVE Feed
  • Jun 2, 2024 8:04 PM

    सूत्र का दावा- 'लड़ाई के बहाने शख्स ने Raveena Tandon को पहले थप्पड़ मारा और फिर जोर से खींचे बाल'

    बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन उस समय एक बड़े विवाद में फंस गई जब तीन महिलाओं ने दावा किया कि शनिवार रात मुंबई के बांद्रा में नशे की हालत में एक्ट्रेस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। हालांकि, इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने अब इस बारे में डिटेल शेयर की है कि असल में क्या हुआ था और यह भी दावा किया है कि एक्ट्रेस पर भीड़ ने बेरहमी से हमला किया था। एक सूत्र ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया कि तीन महिलाएं, जो पीड़ित होने का दावा कर रही हैं, रवीना के घर के बाहर इकट्ठा हुईं और सबसे पहले उन्होंने ही झगड़ा शुरू किया और एक्ट्रेस के ड्राइवर को गालियां दीं।

  • Jun 2, 2024 8:00 PM

    ब्रेकअप का दर्द भूल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में रणवीर साथ अनन्या ने लगाए जबरदस्त ठुमके

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे और रणवीर सिंह अनंत राधिका के प्री-वेडिंग में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं और आखिर मचाएं भी तो क्यों ना दोनों ही इंडस्ट्री के नामी सितारे हैं और अनंत राधिका के दोस्त हैं। और जब अपने दोस्त की शादी हो तो हर कोई शादी में रंग जमाते है। बता दें कि दोनों प्री-वेडिंग में सलमान खान के पॉपुलर गाने तेनु लेके मैं जावांगा पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस पूरे माहौल को मजेदार बना देता है। बता दें कि दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    ब्रेकअप का दर्द भूल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में रणवीर साथ अनन्या ने लगाए जबरदस्त ठुमके
  • Jun 2, 2024 5:11 PM

    दोबारा मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर ? साड़ी पेट से पेट छिपाती दिखीं तो लोगों ने कह दी ये बात...

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वार भास्कर एक इवेंट में आई हैं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी कैरी की हुई थी, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वरा की फिर से प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगी हैं। ऐसी रूमर्स हैं कि स्वरा एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। दरअसल स्वरा जैसे ही इवेंट में पहुंचती हैं उनका बढ़ा वजन और बेबी बंप उनके प्रेग्नेंट होने के इशारे कर रहा है।

    दोबारा मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर ? साड़ी पेट से पेट छिपाती दिखीं तो लोगों ने कह दी ये बात...
  • Jun 2, 2024 4:04 PM

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने किया सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश, तस्वीरों के जरिए कही दिल की बात

    सोनाक्षी सिन्हा के खास जन्मदिन के मौके पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी और सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहीर कभी सोनाक्षी सिन्हा को हग करते नजर आ रहे हैं तो कभी वेकेशन फोटो शेयर कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों खूबसूरत पोज के साथ तस्वीरें क्लीक करते हैं। वहीं चौथी तस्वीर दोनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही जहीर लिखते हैं-जन्मदिन मुबारक हो सोनाज़़...

  • Jun 2, 2024 4:00 PM

    अनंत राधिका के प्री-वेडिंग में धमाल मचाती दिखीं अनन्या-सुहाना और शनाया

    हाल ही में एक तस्वीर स्टार किड्स की वायरल हो रही है जहां सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे इटली की पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। जहां सुहाना खान और शनाया लॉन्ग मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं अनन्या पांडे येलो कलर की खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

  • Jun 2, 2024 3:58 PM

    राजकुमार राव के साथ कभी काम नहीं करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, बताई वजह

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर से एक सवाल किया जाता है उनसे पूछा जाता है कि वह किस एक्टर के साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगी। इसपर जाह्नवी कपूर बिना रुके कहती हैं कि वह हैं राजकुमार राव। जी हां, इस नाम को सुनकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद जाह्नवी कहती हैं कि राजकुमार राव बेहद ही परफेक्ट हैं। उनके सामने ऐसा लगता है जैसे मुझे कुछ नहीं आता मुझे अभी और भी सीखने की जरूरत है। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

    राजकुमार राव के साथ कभी काम नहीं करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, बताई वजह
  • Jun 2, 2024 12:38 PM

    Preity Zinta की सबसे मुश्किल फिल्म है Lahore 1947

    'लाहौर 1947' के साथ ही प्रीति लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और एक वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाते हुए नोट शेयर किया है। प्रीति ने बताया है कि यह उनकी सबसे मुश्किल मूवी थी।

  • Jun 2, 2024 12:37 PM

    सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं Adah Sharma

    सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा स्थित अपार्टमेंट उनके निधन के बाद से खाली है और लाइमलाइट में बना हुआ है। साल 2020 में इसी घर में एक्टर की लाश मिली थी। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई, यह गुत्थी अभी भी नहीं सुलझ पाई है, जिसकी जांच चल रही है। इसी बीच अब अदा ने उनके घर को पांच साल के लिए किराए पर ले लिया है।

  • Jun 2, 2024 11:53 AM

    शाहरुख खान स्पेन में कर रहे 'किंग' की शूटिंग

    शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। शाहरुख खान की इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि ये उनकी फिल्म 'किंग'के शूटिंग सेट की है। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि शाहरुख खान नेवी ब्लू सूट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी शूटिंग स्पेन में हो रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हुई थी इसमें उनका सॉल्ट एंड पेपर लुक वायरल हुआ था। शाहरुख खान को लेकर कहा जा रहा था कि वह फिल्म 'किंग' में डॉन का रोल करने वाले हैं।

  • Jun 2, 2024 11:50 AM

    Ankita Lokhande ने Sushant Singh Rajput संग शेयर की रोमांटिक फोटोज

    अंकिता लोखंडे को अपने पहले को-स्टार और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हर दिन याद आती है और दर्शकों ने इसे बिग बॉस के घर में उनकी मौजूदगी के दौरान देखा है। पवित्र रिश्ता में सुशांत के साथ अपनी शुरुआत करने वाली अंकिता इस शो के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं।

    Ankita Lokhande ने Sushant Singh Rajput संग शेयर की रोमांटिक फोटोज
  • Jun 2, 2024 11:45 AM

    Raveena Tandon पर लगा नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने और तीन महिलाओं को मारने का इल्जाम

    वायरल हो चुके वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित और स्थानीय लोग रवीना को घेरकर पुलिस को बुला रहे हैं। पीड़ितों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "तुम्हें आज रात जेल में गुजारनी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।" रवीना ने लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने का रिक्वेस्ट किया और जब वहां मौजूद लोगों ने उन पर हमला किया, तो उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "धक्का मत दो। कृपया मुझे मत मारो।"

    Raveena Tandon पर लगा नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने और तीन महिलाओं को मारने का इल्जाम
  • Jun 2, 2024 9:59 AM

    रजनीकांत ने बद्रीनाथ-केदारनाथ में किए दर्शन

    बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में शानदार अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा पर हैं। रजनीकांत ने बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन और पूजा-अर्चना की है। साउथ एक्टर अरुण विजय ने रजनीकांत की तस्वीर शेयर की है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल अकाउंट से रजनीकांत की तस्वीर शेयर की गई है जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jun 2, 2024 9:58 AM

    भूमि पेडनेकर ने शुरू की डेब्यू वेब सीरीज की शूटिंग

    बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली है। भूमि पेडनेकर ने तमाम फिल्मों में काम किया है और अब वह वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। भूमि पेडनेकर ने डेब्यू वेब सीरीज 'दलदल' की शूटिंग शुरू कर दी है। भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज 'दलदल' को लेकर अपडेट दिया है। भूमि पेडनेकर के फैंस उनकी डेब्यू वेब सीरीज को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Jun 2, 2024 9:58 AM

    दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी लुक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण का फिलहाल छठा महीना चल रहा है, यही कारण है कि पैपराजी भी दीपिका को कवर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दीपिका पादुकोण बीती रात अपनी मां के साथ एक बार फिर से बांद्रा में स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण एक बार फिर से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X