दोबारा मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर ? साड़ी पेट से पेट छिपाती दिखीं तो लोगों ने कह दी ये बात...

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar Latest news: बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली हसीना स्वरा भास्कर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्दी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। वहीं सितंबर 2023 में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा था। बच्चे और परिवार में बिजी होने के बाद वह पब्लिक एरिया में और किसी भी इवेंट में कम नजर आईं, लेकिन स्वरा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं, लेकिन हाल ही में स्वरा भास्कर को पैपराजी के कैमरे में स्पॉट होते देखा गया। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या प्रेग्नेंट हैं स्वरा ?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर एक इवेंट में आई हैं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी कैरी की हुई थी, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वरा की फिर से प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगी हैं। ऐसी रूमर्स हैं कि स्वरा एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। दरअसल स्वरा जैसे ही इवेंट में पहुंचती हैं उनका बढ़ा वजन और बेबी बंप उनके प्रेग्नेंट होने के इशारे कर रहा है।

इस फिल्म को लेकर बिजी हैं स्वरा
अगर ऐसा है तो फैन्स इस गुड न्यूज को जानने के लिए बेताब हैं। फिलहाल तो अभी स्वरा ने इस बारे में कंफर्म नहीं किया है कि वह दोबारा मां बन रही हैं या नहीं। लेकिन फैन्स स्वारा को देख काफी खुश नजर आए, लेकिन इसी के साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इन दिनों स्वरा मिसेज फलानी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस फिल्म को मनीष किशोर डायरेक्टर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X