..................... Ananya panday forget the pain of breakup danced with Ranveer singh in Anant-Radhika's pre-wedding - Hindi Filmibeat

ब्रेकअप का दर्द भूल अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में रणवीर साथ अनन्या ने लगाए जबरदस्त ठुमके, VIDEO VIRAL

Ananya panday

अनंत राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग इटली में किया गया था। इस खास मौके पर पूरे बिजनेस वर्ल्ड और बॉलीवुड की इंडस्ट्री शामिल हुई थी। बता दें कि एक-एक करके सितारे इटली से लौट रहे हैं। और धीरे-धीरे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी सुहाना, अनन्या और शनाया के फोटो सामने आते हैं तो कभी आकाश और श्लोका का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल होता है। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह और अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे और रणवीर सिंह अनंत राधिका के प्री-वेडिंग में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं और आखिर मचाएं भी तो क्यों ना दोनों ही इंडस्ट्री के नामी सितारे हैं और अनंत राधिका के दोस्त हैं। और जब अपने दोस्त की शादी हो तो हर कोई शादी में रंग जमाता है। बता दें कि दोनों प्री-वेडिंग में सलमान खान के पॉपुलर गाने तेनु लेके मैं जावांगा पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस पूरे माहौल को मजेदार बना देता है। बता दें कि दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने कहा क्या बात है माहौल बना दिया। तो वहीं दूसरे ने कहा चलो कम से कम अनन्या खुशी से डांस तो कर रही है वरना अभी तक को ब्रेकअप के दर्द में थी। बता दें कि अनंत राधिका के इस प्रीवेडिंग के बाद दोनों की शादी जुलाई में होगी जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि दोनों की शादी में सितारों के साथ ही बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X