Bollywood Highlights: 'क्रू' ने पास किया मंडे टेस्ट, शाहरुख के लाडले आर्यन के अफेयर के चर्चे

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

करीना कपूर, तबू और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही साबित कर दिया था कि 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनॉन, तबू और करीना कपूर खान की धांसू फिल्म 'क्रू' का चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म ने इसी के साथ मंडे लिटमस टेस्ट पास कर दिया है। आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है।

आर्यन खान की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस उत्साहित हो जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये एक्ट्रेस इंडिया की नहीं बल्कि ब्राजील की है।

आर्यन खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आर्यन खान का ये वीडियो साल 2023 में हुए डीजे मार्टिन गैरिक्स के इवेंट का है, जहां वो लैरिसा बोन्सी और उनकी बहन के साथ नजर आ रहे हैं।

LIVE Feed
  • Apr 2, 2024 8:09 PM

    करोड़पति बनीं मनीषा रानी, बिहार में खरीदी जमीन

    बिग बॉस ओटीटी 2 से लाइमलाइट में आईं मनीषा रानी ने एक जमीन खरीद ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने डॉक्यूमेंटेशन और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है।"आखिरकार आपकी मनीषा रानी ने बिहार में प्रॉपर्टी खरीद ली है। बहुत जल्दी घर भी बनेगा। मैंने 2.5 कट्ठा जमीन खरीदी है, करोड़पति बन गई हूं। ये तो अभी शुरुआत है बस। हमें खुशी इतनी है कि हम बता नहीं सकते अभी।" (आखिरकार मैंने बिहार में एक संपत्ति खरीदी। बहुत जल्द हम घर का निर्माण शुरू करेंगे। मैं करोड़पति बन गई हूं लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। मैं आप सभी को बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं)

  • Apr 2, 2024 7:25 PM

    15 रुपये की साड़ी पहनकर पब्लिक एरिया में नजर आईं अदा शर्मा

    जानी मानी एक्ट्रेस अदा शर्मा को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान हसीना साड़ी पहने काफी एलिगेंट लुक में दिखाई दे रही थी। हालांकि अदा शर्मा की इस साड़ी की कीमत ने हर किसी को हौरान कर दिया है। दरअसल, अदा शर्मा की ये साड़ी सिर्फ और सिर्फ 15 रुपये की है। ये कीमत सुनकर हर एक का दिमाग घूम गया है। बता दें कि यह साड़ी अदा शर्मा की नानी की साड़ी है।

  • Apr 2, 2024 7:21 PM

    प्रियंका चोपड़ा के भाई की हुई सगाई, जानें कौन हैं पीसी की भाभी

    Siddharth Chopra Engagement: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई की सगाई हो चुकी है। सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ अपनी मंगेतर के साथ फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय के साथ रिश्ते में बंध रहे हैं। नीलम इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सिद्धार्थ लिखते हैं - तो हमने ये कर लिया। इसे साथ ही वे हार्ट इमोजी भी शेयर करते हैं। इन तस्वीरों को देख प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही मीरा चोपड़ा ने भी भाई को जमकर शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रियंका चोपड़ा के भाई की हुई सगाई, जानें कौन हैं पीसी की भाभी
  • Apr 2, 2024 4:33 PM

    अल्लू अर्जुन के बर्थडे को खास, रिलीज किया जाएगा फिल्म का दमदार टीजर

    पुष्पा राज का जादू दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए! मच अवेटेड सीक्वल, 'पुष्पा: द रूल', जिसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने अनोखा किरदार निभाया है, वह इस साल 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

  • Apr 2, 2024 4:20 PM

    Samarth Jurel ने हॉस्पिटल से शेयर की अपनी फोटो

    समर्थ ने कल यानी 1 अप्रैल जिसे अप्रैल फूल डे के नाम से भी जाना जाता है, उस दिन अस्पताल से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। फैंस इस बात से हैरान थे कि उन्हें क्या हो गया है।अस्पताल के बिस्तर से तस्वीरें पोस्ट करने के बाद, उन्होंने कार में मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-'आपके प्यार भरे संदेशों के लिए शुक्रिया। मेरे घर पर रेड पड़ गई थी तो मुझे खिड़की से कूदना पड़ा। इस गॉगल ने बचा लिया वर्ना मुझे सब पहचान लेते।'

  • Apr 2, 2024 3:40 PM

    20 रुपया की मदद करने पर ट्रोल हुईं सलमान खान नई नवेली भाभी?

    इस वीडियो में शूरा खान बाहर निकलती हैं तो कुछ महिलाएं उनको रोक लेती हैं। एक कहती है, ''अस्लामवालेकुम आपा।'' शूरा खान अपना खोलती हैं और 100 रुपए का नोट निकालकर दे देती हैं। इसके बाद दूसरी महिला मांगती है तो वो 20 रुपए का नोट निकालकर देती हैँ। शूरा से महिला करती है, ''क्या दे रही हो आपा, रोजा रमजान का टाइम है।'' इस पर शूरा कहती हैं कि, 'अरे मेरे पास कैश नहीं है।' कुछ पैपराजी भी महिला को समझाते हैं कि शूरा जी के पास कैश नहीं हैँ। वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है।

  • Apr 2, 2024 3:13 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बनी दुल्हन, लाल जोड़े में सज-धजकर बोलीं- घूमेंगे फिरेंगे...

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) दुल्हन बनी नजर आ रही हैं लाल जोड़े में दुल्हन के लिबास में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि घूमेंगे-फिरेंगे, नाचेंगे-गाएंगे ऐश करेंगे, मगर कब...इसके बाद आमिर खान की फिल्म का गाना बजता सुनाई देता है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- कब बताओ ना ? बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Apr 2, 2024 2:17 PM

    कॉमेडियन जाकिर खान ने Salman Khan को कहा हत्यारा

    जाकिर खान का एक पुराना वीडियो केआरके ने शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान के बारे में कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं कि कोई भी हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में जाकिर खान कहते हुए दिख रहे हैं कि- 'सलमान खान एक ऐसा आदमी है जो एक हिरण मार चुका है, एक आदमी मार चुका है और जेल जाने वाला है और उसका करियर खत्म है। लेकिन फिर ये जेल नहीं जाता, फिर इसकी तेरे नाम आ जाती है। सारी दुनिया के जिम जाने वाले लड़के, वो सलमान भाई के फैन हो जाते हैं।'

  • Apr 2, 2024 1:52 PM

    'कच्चा बादाम गर्ल' ने 24 की उम्र में रचाई शादी?

    अंजलि अरोड़ा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होने शादी नहीं है और वो खुद एक बच्ची हैं। उन्होने बस 1 अप्रैल को लोगों को उल्लू बनाया है। एक अप्रैल है और हम दोनों का प्रैंक आपको कैसा लगा। प्लीज हमें माफ कर देना। मेरे पास काफी बधाई संदेश आ रहे थे और इसलिए मुझे ऐसा लगा कि अब सबको सच बता देना चाहिए। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वो कब शादी का फैसला लेती हैं।

  • Apr 2, 2024 1:18 PM

    रणबीर कपूर की रामायण में एक और टीवी स्टार की एंट्री

    नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा यश, सनी देओल, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने इसके लिए महत्वपूर्ण रोल सेट कर लिए हैं और कई कलाकारों की कास्टिंग हो रही है। इस बीच खबर आई है कि टीवी एक्टर की एंट्री नितेश तिवारी की रामायण में हो गई है। दावा है कि टीवी सीरियल कलश... एक विश्वास के एक्टर अमित अंतिल को रामायण में जगह मिल गई है। उन्हें इस फिल्म में एक खास रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि, अब तक अमित अंतिल के रोल का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही टेली चक्कर की इस मीडिया रिपोर्ट पर एक्टर ने रिएक्ट किया है, लेकिन इस खबर ने अमित अंतिल के फैंस को खुश कर दिया है।

  • Apr 2, 2024 12:17 PM

    कॉमेडियन जाकिर खान ने Salman Khan को कहा हत्यारा

    जाकिर खान का एक पुराना वीडियो केआरके ने शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान के बारे में कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं कि कोई भी हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में जाकिर खान कहते हुए दिख रहे हैं कि- 'सलमान खान एक ऐसा आदमी है जो एक हिरण मार चुका है, एक आदमी मार चुका है और जेल जाने वाला है और उसका करियर खत्म है। लेकिन फिर ये जेल नहीं जाता, फिर इसकी तेरे नाम आ जाती है। सारी दुनिया के जिम जाने वाले लड़के, वो सलमान भाई के फैन हो जाते हैं।'

    कॉमेडियन जाकिर खान ने Salman Khan को कहा हत्यारा
  • Apr 2, 2024 12:14 PM

    एयरपोर्ट पर तौलिया लपेटकर पहुंच गई Urfi Javed

    उर्फी जावेद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और उन्होंने एक अतरंगी आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने पिंक कलर का एक वनपीस पहना है , जिसे उन्होंने ट्रांसपैरेंट हील्स के साथ कैरी किया है। उर्फी ने अपने बाल खोल रखे हैं और न्यूड मेकअप किया हुआ है।

    एयरपोर्ट पर तौलिया लपेटकर पहुंच गई Urfi Javed
  • Apr 2, 2024 12:08 PM

    अवनीत कौर ने कराया अपना हॉट फोटोशूट

    बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने लुक से धमाल मचा रखा है। अवनीत कौर के एक के बाद एक बोल्ड लुक सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले अवनीत कौर ने प्राइवेट जेट में बैठ फोटोज शेयर की थी। अब अवनीत कौर ने अपनी बेहद बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 2, 2024 12:07 PM

    मैदान' का धांसू ट्रेलर देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आज यानी 2 अप्रैल को अजय देवगन के बर्थडे पर फिल्म 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 'मैदान' के इस ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 'मैदान' के इस ट्रेलर में कई इमोशनल कर देने वाले सीन्स देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं अजय देवगन के धांसू डायलॉग्स भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आपको 1952 से लेकर 1962 की कहानी देखने को मिलने वाली है।

  • Apr 2, 2024 10:25 AM

    तुषार कपूर ने की फिल्म 'डंक' की घोषणा

    तुषार कपूर ने अपनी नई फिल्म 'डंक' की घोषणा की है। इस फिल्म में तुषार कपूर वकील के रोल में नजर आने वाले है। अभिषेक जयसवाल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'डंक' में तुषार कपूर के अलावा शिविन नारंग, निधि अग्रवाल और सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

  • Apr 2, 2024 10:24 AM

    अक्षय कुमार के हाथ लगी नई फिल्म

    अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच अक्षय कुमार के हाथ एक और फिल्म लग गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म 'शंकरा' में नजर आएंगे। फिल्म 'शंकरा' में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी दिखाई देंगे।

  • Apr 2, 2024 10:21 AM

    गोविंदा की भांजी आरती सिंह के प्री-वेडिंग फंक्शन गुपचुप हुए शुरू?

    आरती सिंह (Arti Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह लाल साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। आरती सिंह ने तीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर की बालकनी में खड़ी हुई हैं और बाहर की तरफ देख रही हैं। एक्ट्रेस अपने हाथ का सहारा लेकर आगे की ओर झुकी हुई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस एक दम ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार हैं। लाल साड़ी के साथ आरती ने गोल्डन कड़े और चूड़ियां पहनी हुई हैं और बालों में गजरा लगाया हुआ हैं। इन फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान बालकनी की सजावट ने खींचा है, जो एकदम शादी की तरह हो रखी हैं। आरती सिंह का घर गेंदों के फूलों की मालाओं से सजा हुआ है, जो शादी के घरों में ही देखने के लिए मिलता है।

  • Apr 2, 2024 10:19 AM

    करीना कपूर ने गर्ल गैंग संग जमकर की मस्ती

    करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' के बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के बाद अब करीना कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करीना कपूर इन तस्वीरों में अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में करीना कपूर के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर समेत ये एक्ट्रेसेस जमकर पोजे देती हुई नजर आ रही है। साथ ही साथ एक्ट्रेसेस काफी खुश भी नजर आईं। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X