कॉमेडियन जाकिर खान ने Salman Khan को कहा हत्यारा, वीडियो सामने आते ही मच गया बवाल

zakir khan

Zakir Khan Called Salman Khan Murderer: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। पिछले दिनों खबर आई कि वो कॉमेडियन कुणाल कामरा पर मानहानि का केस करेंगे क्योंकि उन्होंने अपने जोक्स में उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की लेकिन अब जाकिर खान का भी एक वीडियो सामने आया है, जिससे सनसनी मच गई है।

जाकिर खान का एक पुराना वीडियो केआरके ने शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान के बारे में कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं कि कोई भी हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में जाकिर खान कहते हुए दिख रहे हैं कि- 'सलमान खान एक ऐसा आदमी है जो एक हिरण मार चुका है, एक आदमी मार चुका है और जेल जाने वाला है और उसका करियर खत्म है। लेकिन फिर ये जेल नहीं जाता, फिर इसकी तेरे नाम आ जाती है। सारी दुनिया के जिम जाने वाले लड़के, वो सलमान भाई के फैन हो जाते हैं।'

जाकिर खान इस वीडियो में आगे कहते हैं कि- 'सलमान भाई सारे वन साइडेड लवर्स के भगवान हैं। जिसको भी उनकी गर्लफ्रेंड छोड़कर जाती है, उसके लिए सलमान खान भगवान है। वो लोग कहते हैं- सलमान खान के साथ जब नहीं टिकी तो हमारे साथ क्या ही टिकनी है।'

जाकिर खान के इस वीडियो को केआरके ने शेयर किया है और इस वीडियो को शेयर करके लिखा- 'एक और कॉमेडियन सलमान खान को हत्यारा बोल रहा है। सलमान इनके इनके खिलाफ भी मानहानी का केस दर्ज करवा सकते हैं।'

आपको बता दें, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने स्टैंड-अप में बॉलीवुड के सुपरस्टार का जमकर मजाक बनाया था जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। यही नहीं, कॉमेडियन ने सलमान खान की पर्सनल लाइफ को थभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि सब डरते हैं कि सलमान खान पर जोक नहीं मारने। वो लड़कियों को लाफे मार रहा है लेकिन हम उस इंसान पर जोक नहीं मार सकते।' इसी वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने कहा था कि सलमान खान इसी वीडियो के आधार पर कुणाल कामरा पर मानहानि का केस करने वाले हैं।

वहीं इसका जवाब देते हुए कुणाल ने भी एक ट्वीट शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि 'मैं कोई उड़ता हुआ पक्षी या फुटपाथ नहीं हूं, अब मैं अपने जोक्स के लिए माफी नहीं मांगता।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X