..................... priyanka chopra brother Siddharth Chopra Engagement, know about PeeCee's sister in law - Hindi Filmibeat

भाई सिद्धार्थ के रिश्ते पर मुहर लगाने आई थी प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन हैं पीसी की भाभी

priyanka chopra

Siddharth Chopra Engagement: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते कुछ दिनों से भारत में थीं। इस दौरान उन्होंने अपने कई पेंडिंग काम निपटाए। कभी वे अंबानी की पार्टी में नजर आईं तो कभी अयोध्या में राम लला के दर्शन करती दिखाई दीं, लेकिन उनके भारत जाने की खास वजह अब सामने आई है। जी हां, हाल ही में प्रियंका के भाई की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे यह तो साफ हो गया है कि प्रियंका निक और मालती सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी के लिए भारत में रुके हुए थे।

सामने आईं इंगेजमेंट की तस्वीरें
बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे मंगेतर के साथ फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय के साथ रिश्ते में बंध रहे हैं। नीलम इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सिद्धार्थ लिखते हैं - तो हमने ये कर लिया। इसे साथ ही वे हार्ट इमोजी भी शेयर करते हैं। इन तस्वीरों को देख प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही मीरा चोपड़ा ने भी भाई को जमकर शुभकामनाएं दी हैं।

जानें कौन हैं नीलम उपाध्याय
वहीं अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चोपड़ा परिवार और उपाध्याय परिवार कपल को आर्शीवाद देता नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में सिद्धार्थ और नीलम के साथ उनके माता पिता और मधु चोपड़ा नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में कपल के साथ निक और प्रियंका भी नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नीलम मालती के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरें ग्रुप फैमिली फोटो हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा निर्माता हैं साथ ही प्रोफेशनल शेफ भी हैं। वहीं नीलम उपाध्याय एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X