एयरपोर्ट पर तौलिया लपेटकर पहुंच गई Urfi Javed, गर्मी लगी तो कैमरे के सामने उतार फेंका सब

Urfi Javed

Urfi Javed Video: अपने अतरंगी फैशन स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली उर्फी जावेद पिछले काफी दिनों से अजीबोगरीब आउटफिट में नजर आ रही हैं। बीते दिनों वो टेनिस रैकेट का टॉप पहने नजर आईं और अब उन्होंने एयरपोर्ट पर आकर एक और कमाल कर दिया है।

उर्फी जावेद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और उन्होंने एक अतरंगी आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने पिंक कलर का एक वनपीस पहना है , जिसे उन्होंने ट्रांसपैरेंट हील्स के साथ कैरी किया है। उर्फी ने अपने बाल खोल रखे हैं और न्यूड मेकअप किया हुआ है।

लेकिन इस वीडियो को देखकर झटका तो तब लगता है जब वो अपनी इस टॉवल ड्रेस को कैमरे के सामने ही उतारने लग जाती हैं। जब वो अपने इस आउटफिट को उतारती हैं तो अंदर लाल रंग की टी-शर्ट में नजर आती हैं और वो इशारा करती हैं कि बहुत गर्मी है। और फिर उर्फी वहां से चली जाती हैं।

उर्फी जावेद के इस आउटफिट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा-'ये एयरपोर्ट पर कैसे अलाउड है', दूसरे ने कहा-'जब आपको उतारना ही था तो पहना क्यों', तीसरे ने कहा- 'सर्दियों से गर्मियों तक का सफर'। एक और यूजर ने कहा- 'एक नंबर की पागल है'। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि उर्फी को तो कभी ना कभी किसी पागल कुत्ते ने जरूर ही काटा है।

उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई नामी सीरियल्स में छोट-मोटे रोल्स भी किए थे। यही नहीं, वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी एक छोटे रोल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन ये उनका अतरंगी फैशन ही था, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X