Bollywood Hindi News Live: 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने नहीं किया पास, अदिति सिद्धार्थ की यहां होगी शादी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- 'कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन ये सच नहीं है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है। क्योंकि बहुत सारी धमकियां आ रही हैं हमें जान से मार देने की और सेंसर वालों को भी बहुत सारी धमकियां आ रही हैं। मिसेज गांधी की हत्या ना दिखाएं, भिंडरेवाला और पंजाब में हुए दंगों को ना दिखाएं तो हमें नहीं पता कि क्या दिखाएं कि क्या हुआ है अचानक से ये फिल्म अचानक से ब्लैकआउट हो जाती है। जिस तरह की चीजों की स्थिति इस देश में हैं, यह अविश्वसनीय समय है मेरे लिए भी।'

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने इसी साल मार्च में साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ से सगाई की थी। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी की तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

बीते दिनों, कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया था कि दोनों राजस्थान में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब अदिति ने खुद अपने वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर चल रही कश्मकश को सुलझा दिया है। इस बारे में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शादी वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर के आसपास होगी। यह मंदिर तेलंगाना के वानापर्थी जिले में स्थित है और उनके परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

LIVE Feed
  • Sep 1, 2024 7:47 PM

    कंगना रनौत ने शादी की जताई इच्छा, बोलीं-लोगों ने बदनाम कर दिया है...

    इंडिया टीवी के शो आपकी आदालत में कंगना रनौत ने अपनी शादी पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके आसपास इतना निगेटिव पीआर हो रहा है जिसका असर उनकी शादी पर पड़ रहा है। दरअसल शो में पूछा गया कि शादी को लेकर आपके क्या विचार हैं राजनेता से करेंगी या एक्टर से करेंगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अब इस बारे में मैं क्या ही कहूं। देखिए शादी को लेकर मेरे अच्छे ख्याल हैं।

  • Sep 1, 2024 7:08 PM

    Hema Committee की रिपोर्ट पर नकुल मेहता का आया रिएक्शन, बोले- इंडस्ट्री में हर एक महिला...

    हाल ही में नकुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- जो कोई भी इस अविश्वसनीय WCC के नेतृत्व में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के इस खुलासे के बारे में और जानना चाहता है तो कृपया हेमा कमेटी रिपोर्ट के बारे में पढ़ें। इसका असर हम सभी पर होना चाहिए। इंडस्ट्री में हर एक महिला और हर एक पुरुष पर इसका असर होना चाहिए।

  • Sep 1, 2024 7:05 PM

    Drashti Dhami की इस खास अंदाज में मनाई गई गोद भराई की रस्म, देखें PHOTOS

    दृष्टि धामी की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी अपने इस फंक्शन में ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कर्ली बाल न्यूड मेकअप में भी उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि दृष्टि धामी ने अपने नेल पेन्ट पर बेबी की तस्वीरें भी बनवाई हैं। जहां दृष्टि धामी बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं वहीं उनके पति नीरज खेमका बेहद ही सिंपल कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।

    Drashti Dhami की इस खास अंदाज में मनाई गई गोद भराई की रस्म, देखें PHOTOS
  • Sep 1, 2024 5:44 PM

    सलमान खान के BIGG BOSS 18 होस्ट ना करने की खबर सुन फैन्स को लगा झटका

    बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस का सीजन 18 भी सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें कुछ हेल्थ इश्यू हो रहे हैं। जिस वजह से वह शो होस्ट नहीं कर सकते हैं। बीते दिनों सलमान खान एक इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायल हुआ था जहां वह सोफे से मुश्किल से उठते नजर आ रहे थे। जिसे देख फैन्स को भी उनकी चिंता होने लगी थी।

  • Sep 1, 2024 3:36 PM

    कांधार हाइजैक सीरीज को लेकर हुआ बड़ा बवाल

    साल 1999 में घटी एक बड़ी घटना पर आधारित विजय वर्मा के लीड रोल वाली कंधार हाईजैक का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हो गया है। हालांकि ये वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बन गई है और कुछ लोग तो सीरीज के एक पार्ट को लेकर मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    कांधार हाइजैक सीरीज को लेकर हुआ बड़ा बवाल
  • Sep 1, 2024 2:35 PM

    स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान

    अमेरिका के फेमस रैपर फैटमैन स्कूप (Fatman Scoop) का हाल ही में निधन हो गया। जिस वक्त उनका निधन हुआ, उनके फैंस सामने थे और उन बदनसीब फैंस ने अपनी आंखों के सामने ही अपने स्टार को इस दुनिया से जाते हुए देखा।

    स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रैपर की गई जान
  • Sep 1, 2024 2:34 PM

    Rhea Chakraborty ने याद किए वो बुरे दिन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, जिनका विवादों से गहरा नाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput death) की मौत के बाद अपने जेल के एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें कैसा लगता था।

    Rhea Chakraborty ने याद किए वो बुरे दिन
  • Sep 1, 2024 2:33 PM

    थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान

    15 अगस्त के दिन एक फिल्म रिलीज हुई जिसने सभी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। 'स्त्री' फिर से पर्दे पर आई और छा गई। अक्षय और जॉन जैसे धुरंधर भी 'स्त्री' के जादू के आगे फीके ही नजर आए। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में है लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

    थमने का नाम नहीं ले रहा स्त्री 2 का तूफान
  • Sep 1, 2024 2:31 PM

    कंगना का नामी न्यूज चैनल ने उड़ाया मजाक?

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा मेंबर कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक करके कई शोज में जाकर अपनी बात खुलकर कह रही हैं, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी जगह पर गईं, जिसका इंटरव्यू देखने के बाद एक्ट्रेस को गुस्सा चढ़ गया।

    कंगना का नामी न्यूज चैनल ने उड़ाया मजाक?
  • Sep 1, 2024 2:28 PM

    जल्द बनेगा 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल

    'सनम तेरी कसम' फिल्म को राधिका राव और विनय सपरु ने डायरेक्ट किया था। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 16 करोड़ रुपये ही कमाए थे। वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव और विनय सपरु ने बताया की इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है और फिलहाल यह फिल्म शुरुआती स्टेज में हैं। टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 'सनम तेरी कसम' फिल्म की कास्टिंग चल रही है। लेकिन करीबी सूत्रों ने बताया कि 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन को कास्ट नहीं किया जाएगा।

  • Sep 1, 2024 10:04 AM

    फिल्म वीर जारा फिर होगी रिलीज

    शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ब्लॉबस्टर फिल्म 'वीरा जारा' एक बार फिर लोग बड़े पर्दे देख पाएंगे। बाया जा रहा है कि ये फिल्म 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • Sep 1, 2024 10:03 AM

    फिल्म इमरजेंसी के सपोर्ट में आए मनोज मुंतशिर

    कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर विवाद हो रहा है। इस फिल्म के सपोर्ट में गीतकार मनोज मुंतशिर आ गए हैं। उन्होंने फिल्म की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने इसके गाने लिखे हैं।

  • Sep 1, 2024 10:03 AM

    रजनीकांत ने की फिल्म वेट्टैयन की डबिंग

    रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। मेकर्स का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से कर रहे हैं। वहीं, रजनीकांत ने फिल्म में अपने हिस्से की डबिंग की है।

  • Sep 1, 2024 10:02 AM

    वेब सीरीज ताजा खबर 2 की रिलीज डेट आउट

    यूट्यूबर भुवन बाम की वेब सीरीज 'ताजा खबर' जनवरी, 2023 में रिलीज हुई थी। अब भुवन बाम की वेब सीरीज 'ताजा खबर' का दूसरा सीजन हॉटस्टार पर 27 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

  • Sep 1, 2024 10:02 AM

    साजिद खान ने बेचा अपना अपार्टमेंट

    डायरेक्टर साजिद खान को लेकर खबर आई है कि उन्होंने मुंबई में जुहू वाला अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। 2176 वर्ग फुट में फैला ये अपार्टमेंट उन्होंने 6.1 करोड़ रुपये में बेचा है।

  • Sep 1, 2024 10:02 AM

    कटरीना कैफ के हाथ लगी फिल्म

    डायरेक्टर अली अब्बास जफर को लेकर रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वह वाईआरएफ के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में कटरीना कैफ नजर आ सकती हैं।

  • Sep 1, 2024 10:01 AM

    कोलकाता की घटना पर श्रेया घोषाल का फूटा गुस्सा

    कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सिंगर श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। श्रेया घोषाल ने कोलकाता में अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को पोस्टपोन कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X