Bollywood Highlights: जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा, भीड़ में बुरी तरह फंसी प्रेग्नेंट दीपिका

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। भारत की सबसे ग्रैंड इंडियन वेडिंग के प्री-वेडिंग फंग्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर से हुई है। जहां बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बिजनेस की दुनिया के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान इंटरनेशनल सिंगर रिहाना से लेकर फेसबुक के फाउंडर मार्क जकबरबग समेत कई फिल्म स्टार्स भी पहुंचे।

दीपिका रणवीर को बीती रात जामनगर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। दोनों ने सफेट आउटफिट से ट्विनिंग की हुई थी। दीपिका ने सफेद टॉप और मैचिंग पलाज़ो पहना था और ऊपर से उन्होंने सफेद कार्डिगन पहना हुआ था। भूरे रंग के स्लिंग बैग और डार्क सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, रणवीर ने टी-शर्ट, पैंट, जूते और एक टोपी के साथ एक प्योर व्हाइट लुक लिया। दोनों साथ में काफी कूल लग रहे थे।

दापिका रणवीर जब जामनगर पहुंचे तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया, लेकिन इस दौरान रणवीर दीपिका की सुरक्षा की ढाल बने रहे और उन्हें भीड़ से बचाने की कोशश करते रहे। होने वाली मम्मी को वो जैसे-तैसे गाड़ी तक ले गए और फिर वे दोनों वेन्यू के लिए रवाना हो गए।

LIVE Feed
  • Mar 1, 2024 7:46 PM

    Surbhi Chandna की शादी की रस्में शुरू, अनोखे अंदाज में की मेहंदी सेरेमनी

    Surbhi Chandna's Wedding rituals started: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सुरभि डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। कपल ने शादी के लिए जयपुर लोकेशन चुनी है। बता दें कि कपल के वेडिंग रिचुअल शुरू हो चुके हैं। सुरभि चंदना अपने मंगेतर के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एंट्री करती हैं। इतना ही नहीं इसके बाद एक्ट्रेस मंगेतर के साथ झूम बराबर झूम गाने पर डांस भी करती हैं। सुरभि अपनी शादी का हर एक फंक्शन खूब एंजॉय करती दिख रही हैं।

    Surbhi Chandna की शादी की रस्में शुरू, अनोखे अंदाज में की मेहंदी सेरेमनी
  • Mar 1, 2024 7:43 PM

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में शामिल हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स

    मार्क जुकरबर्ग के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स भी अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंच चुके हैं। साथ ही इवांका ट्रंप भी फंक्शन में शामिल हो चुकी हैं।

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में शामिल हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स
  • Mar 1, 2024 7:41 PM

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने का इतने करोड़ चार्ज कर रही हैं Rihanna

    Anant Radhika pre wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। रिहाना भारत में पहली बार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। रिहाना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके गानों को हर कोई पसंद करता है। वहीं रिहाना की फीस की बात करें तो रिहाना अपनी एक परफॉर्मेंस के लिए 52 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। जी हां, इस रकम को सुन लोगों के तो होश उड़ गए हैं।

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने का इतने करोड़ चार्ज कर रही हैं Rihanna
  • Mar 1, 2024 3:45 PM

    एयरपोर्ट पर सैफ अली खान को देखकर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा

    इस वीडियो में सारा और सैफ अलग पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही सारा अली खान ने पापा को एयरपोर्ट पर देखा तो उन्होने वहीं से सलाम किया। सारा अली खान को इशारों में आदाब करते हुए देखा जा सकता है।

  • Mar 1, 2024 3:12 PM

    कास्टिंग काउच पर अंकिता लोखंडे का खुलासा

    जब मैं फिल्म साइन करने गई तो सिर्फ मुझे अंदर बुलाया गया और मेरे को-ऑर्डिनेटर को रुकने को कहा। मुझे बोला गया, 'तुम्हें कंप्रोमाइज करना होगा।'' अंकिता लोखंडे के लिए ये काफी चौकाने वाला था। उन्होने आगे कहा, ''मैं उस समय सिर्फ 19 साल की थी।

  • Mar 1, 2024 2:48 PM

    पहले आमिर खान को मिलने वाला था रवि किशन का रोल

    रवि किशन को 'लापता लेडीज' के लिए काफी वाहवाही मिल रही है उनके किरदार को लेकर एक्टर खुद भी काफी ज्यादा खुश हैं। हमारे साथ (Filmibeat) हुई एक खास बातचीत में उन्होंने खुलास किया कि मैं अपनी फिल्में नहीं देखता हूं क्योंकि मुझे कुछ ना कुछ कमी ही लगती है। लेकिन मैंने ये फिल्म देखी और मुझे अपना किरदार बहुत अच्छा लगा। मुझे ऐसा लगा कि अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा डायरेक्टर और मैं जिसकी कमांड में हूं तो आप मुझसे बहुत अच्छा काम निकलवा सकते हो। ऐसा काम जो आपने शायद पहले ना देखा हो।

  • Mar 1, 2024 1:54 PM

    आर्टिकल 370 की बढ़ी दो गुनी रफ्तार

    वहीं फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 2. 85 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इन सात दिनों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 35.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

  • Mar 1, 2024 1:00 PM

    Jaya Bachchan ने मजाक बनाने वालों को दिया जवाब

    मीम्स बनाने और ट्रोल करने वालों लेकर जया ने कहा, ''ऐसे लोगों की कोई पहचान ही नहीं होती है, वो अंदर से काफी कड़वे होते हैं। अगर आपमें दम है तो वास्तविक मुद्दों पर टिप्पणी करें और अपना चेहरा दिखाएं।''

  • Mar 1, 2024 11:13 AM

    'फिर आई हसीन दिलरुबा' का शानदार टीजर हुआ रिलीज

    गुरुवार को, नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिर आई हसीन दिलरुबा का टीज़र जारी किया, जिसमें विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू को भारी बारिश में एक-दूसरे से मिलते हुए दिखाया गया है। टीज़र में अगली कड़ी में पुलिसकर्मी के रूप में नए एडीशन सनी कौशल और जिमी शेरगिल को भी पेश किया गया। इसके बाद नाव की सवारी और पीछा करने का सीन दर्शकों को बांधे रखने के लिए काफी आकर्षक है।

  • Mar 1, 2024 11:06 AM

    परिवार के साथ जामनगर पहुंचे शाहरुख खान

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले जामनगर में प्री-वेडिंग फंग्शन्स रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई स्टार्स जामनगर पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। अब इसके बाद इस प्री-वेडिंग फंग्शन्स में पहुंचे पर शाहरुख खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शाहरुख खान इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ नजर आए। इन फोटोज में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान भी नजर आया। साथ ही साथ किंग खान के छोटे बेटे अबराम खान भी दिखाई दिए। इन फोटोज में किंग खान एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए।

  • Mar 1, 2024 11:04 AM

    रिहाना का रिहर्सल वीडियो लीक

    रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी मोटी रकम ले रही हैं। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स से पहले रिहाना का रिहर्सल वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। वीडियो के साथ-साथ रिहाना के कुछ फोटोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। रिहाना की दमदार आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। रिहाना के इस वायरल वीडियो में कुछ लोग डांस भी करते नजर आए। रिहाना रिहर्सल वीडियो के अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स से कई और भी वीडियो लीक हुए हैं।

  • Mar 1, 2024 10:03 AM

    तलाक के बाद Kiran Rao ने खुलेआम कहा- 'हां, मैं आमिर को इस्तेमाल करती हूं

    आमिर की एक्स वाइफ किरण राव को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई कि उन्हें सुपरस्टार के नाम से फायदा हुआ है। अपने हालिया इंटरव्यू में, किरण ने खुले तौर पर अपने फायदे के लिए आमिर खान की स्टार पावर का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की और कहा कि वह बेशर्मी से अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उनका इस्तेमाल करती हैं।

    तलाक के बाद Kiran Rao ने खुलेआम कहा- 'हां, मैं आमिर को इस्तेमाल करती हूं
  • Mar 1, 2024 10:01 AM

    पिछले तीन साल से चोरी-छिपे शादी करके बैठी है ये फेमस एक्ट्रेस

    34 साल की सोनम बाजवा अपने फैशनेबल लुक से सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। पिछले कुछ सालों में उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा जाता रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार अपना स्टेटस सिंगल ही बताया है। अब, Reddit पर एक नेटिजन ने दावा किया है कि वह सोनम पिछले तीन सालों से शादीशुदा हैं।

    पिछले तीन साल से चोरी-छिपे शादी करके बैठी है ये फेमस एक्ट्रेस
  • Mar 1, 2024 8:52 AM

    विदेशी रिहाना एक रात गाना गाने के वसूल रही हैं इतनी भारी-भरकम रकम

    प्री-वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय-अतुल की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में टॉप पर ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं। रोबिन रिहाना फेंटी को गुरुवार को जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    विदेशी रिहाना एक रात गाना गाने के वसूल रही हैं इतनी भारी-भरकम रकम

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X