तलाक के बाद Kiran Rao ने खुलेआम कहा- 'हां, मैं आमिर को इस्तेमाल करती हूं और हमेशा उसका फायदा उठाउंगी'

Kiran Rao On Aamir Khan: किरण राव की हालिया डायरेक्टेड फिल्म 'लापाता लेडीज' को बहुत अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छी शुरुआत मिली है। इस बीच आमिर खान की एक्स वाइफ ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
आमिर की एक्स वाइफ किरण राव को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई कि उन्हें सुपरस्टार के नाम से फायदा हुआ है। अपने हालिया इंटरव्यू में, किरण ने खुले तौर पर अपने फायदे के लिए आमिर खान की स्टार पावर का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की और कहा कि वह बेशर्मी से अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उनका इस्तेमाल करती हैं।
उनके नए इंटरव्यू में, एक रिपोर्टर ने उनसे उनकी फिल्म के लिए आमिर खान के नाम का इस्तेमाल करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि आमिर के नाम से उन्हें बहुत फायदा मिलता है। किरण ने कहा, "मैं उनका पूरा इस्तेमाल करूंगी। मैं जहां भी पॉसिबल हो उनकी स्टार पावर का उपयोग कर सकती हूं। क्योंकि हमारे पास एक छोटी सी फिल्म है और मुझे इसकी जरूरत है लोगों को बताने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकती हूं, वह करूंगी। भैया, पहली मार्च को मेरी फिल्म आ रही है। देखिए इसे आमिर खान ने बनाया है। इनकी फिल्म है, आइए। मैं बेशर्मी से उनका (आमिर खान) इस्तेमाल करती हूं।
आमिर खान ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने किरण राव से पूछा था कि एक पति के रूप में उनके अंदर क्या कमियां थीं। जिसके जवाब में किरण ने आमिर को लगभग 10-15 कारण बताए। बातचीत के दौरान आमिर ने कहा, "यहां एक दिलचस्प किस्सा है: हमारा हाल ही में तलाक हुआ है, जैसा कि आप सभी जानते होंगे। जब हमने तलाक ले लिया, तो मैंने किरण से पूछा, 'एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी थी? मैं आगे कैसे बढ़ सकता हूं"।
एक्टर आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव लंबे समय तक पति-पत्नी रहे। साल 2005 से साथ रह रहे इस कपल ने 2021 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि ये आज भी अच्छे दोस्त हैं और साथ काम करते हैं। किरण और आमिर का एक बेटा आज़ाद है और उसका पालन-पोषण वे दोनों मिलकर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











