Surbhi Chandna ने जयपुर में रोमांटिक एंट्री, यूं पिया के नाम की लगवाई मेहंदी

Surbhi Chandna's Wedding rituals started: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जी हां, नागिन एक्ट्रेस सुरभि अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सुरभि डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। कपल ने शादी के लिए जयपुर लोकेशन चुनी है। बता दें कि कपल के वेडिंग रिचुअल शुरू हो चुके हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखें कपल का ये रोमांटिक अंदाज।
की धमाकेदार एंट्री
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि चंदना अपने मंगेतर के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एंट्री करती हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अपने परिवार और दोस्तों को किस करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं इसके बाद एक्ट्रेस मंगेतर के साथ झूम बराबर झूम गाने पर डांस भी करती हैं। सुरभि अपनी शादी का हर एक फंक्शन खूब एंजॉय करती दिख रही हैं।
लगवाई पिया के नाम की मेहंदी
बता दें कि आज सुरभि की मेहंदी है। सुरभि राजस्थानी स्टाइल की मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। लुक्स की बात करें तो सुरभि ने बहुत ही खूबसूरत हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है। खुले बाल भारी ईयरिंग और उन्होंने बड़ी नोज़पिन पहनी हुई है जो उनके लुक को काफी अलग बना रही है। फिलहाल तो फैन्स तो उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
रिजॉर्ट में जमकर कर रहीं मस्ती
सुरभि का एक वीडियो और सामने आया है जहां वे रिजॉर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वे ढोल की धुन पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। सुरभि के साथ उनके परिवार वाले भी जमकर एंजॉय करते दिख रहे हैं।
13 साल बाद कर रहे हैं शादी
सुरभि और करण 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि दोनों एक दूसरे को 13 सालों से डेट कर रहे थे। पिछली साल दोनों का रोका हुआ था। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए इंडस्ट्री से उनके दोस्त मानसी, श्रेणु पारिख, कुणाल जय सिंह समेत अन्य दोस्त भी शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











