Anant Ambani Pre Wedding: विदेशी रिहाना एक रात गाना गाने के वसूल रही हैं इतनी भारी-भरकम रकम

ANANT RADHIKA

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Function: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही जुलाई में वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले, अंबानी परिवार ने 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन्स रखे हैं।

इस फंक्शन में दुनिया भर से नामी सितारे यहां पहुंच रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, जान्हवी कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां पहले ही जामनगर पहुंच चुकी हैं।

प्री-वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय-अतुल की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में टॉप पर ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं। रोबिन रिहाना फेंटी को गुरुवार को जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बारबेडियन सिंगर रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने के लिए भारी रकम ले रही हैं। हालांकि सटीक फीस के बारे में खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बिजनेस रिपोर्टों में कहा गया है कि रिहाना एक प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 12 करोड़ रुपये ($1.5 मिलियन) से 66 करोड़ रुपये ($12 मिलियन) के बीच की फीस लेती हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और मेटा के मार्क जुकरबर्ग भी इस प्री वेडिंग फंक्शन के लिए भारत पहुंच चुके हैं। मेहमानों की लिस्ट में भारतीय अरबपति गौतम अडानी और कुमार मंगलम बिड़ला भी शामिल हैं। लोकप्रिय अमेरिकी मैजिक दिखाने वाली हस्ती डेविड ब्लेन के भी इस प्री वेडिंग सेरेमनी में अपने बेहतरीन जादू के करतब दिखाने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X