..................... Bollywood News In Hindi Live- अरहान खान के साथ दिखे मुनव्वर, आर्टिकल 370 का कलेक्शन 30 करोड़ पार Bollywood News In Hindi Live- Munawar seen with Arhaan Khan, Article 370 collection crosses 30 crores - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- अरहान खान के साथ दिखे मुनव्वर, आर्टिकल 370 का कलेक्शन 30 करोड़ पार

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म आर्टिकल 370 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। आदित्य धर की इस फिल्म ने विद्युत जामवाल की क्रैक को पछाड़ दिया है। यामी के गौतम के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स आने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने मंगलवार को 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि एक अच्छा नंबर है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

इसके अलावा मुनव्वर फारुकी काफी चर्चा में हैं और उनका एक वीडियो अरबाज खान के बेटे के साथ वायरल हो रहा है। जी हां, मुनव्वर को अरहान के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को देखकर लग रहा था कि काफी पुरानी जान पहचान है और साथ में वो जल्दी दिखने वाले हैं। हालांकि आने वाला वक्त बताएगा कि मुनव्वर खानों के साथ किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 28, 2024 8:19 PM

    मोनालिसा ने खरीदा 5BHK का आलीशान बंगला

    Monalisa bought a luxurious 5BHK bungalow: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पति विक्रांत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस फैन्स को बताती हैं कि उन्होंने हाल ही में 5bhk का नया घर खरीदा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं। एक और सपना पूरा हुआ 5bhk नया घर का उन्होंने हैशटैग लगाया है। बता दें कि फैन्स मोनालिसा को जमकर बधाई दे रहे हैं।

    मोनालिसा ने खरीदा 5BHK का आलीशान बंगला
  • Feb 28, 2024 6:46 PM

    Rakul Preet Singh और Jackky Baghani की हल्दी फोटोज़ ने जीता दिल, आप भी देखें तस्वीरें

    Rakul Preet Singh and Jackky Baghani Haldi Photos: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) की हल्दी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल (Rakul Preet Singh) ने ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। वहीं जैकी भगनानी न्यूड कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही रकुल लिखती हैं- लव लाइफ्टर हल्दी।

    Rakul Preet Singh और Jackky Baghani की हल्दी फोटोज़ ने जीता दिल, आप भी देखें तस्वीरें
  • Feb 28, 2024 5:06 PM

    छोटे मियां बड़े मियां का नया गाना हुआ रिलीज

    ज़ी म्यूजिक कंपनी ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से "बड़े मियां छोटे मियां" का गाना "मस्त मलंग झूम" जारी किया। वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जोश से भरे ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक उल्लेखनीय पहलू "आरआरआर" के "नातू नातू" गीत की याद दिलाने वाला एक हुक स्टेप है। अक्षय और टाइगर नाचती हुई भीड़ के साथ "आरआरआर" के राम चरण और जूनियर एनटीआर की तरह डांस करते हैं। बाद में सोनाक्षी सिन्हा भी उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। गाने में विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है।

  • Feb 28, 2024 5:05 PM

    सिद्धार्थ गुप्ता ने मोहसीन खान को किया रिप्लेस

    बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय इन दिनों चंडीगढ़ में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। दावा किया जा रहा था कि ईशा मालवीय मोहसीन खान के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, लेकिन अब मोहिसन खान का पत्ता इस म्यूजिक वीडियो से कट गया है। दावा है कि मोहसिन खान को सिद्धार्थ गुप्ता ने रिप्लेस किया है।

  • Feb 28, 2024 5:04 PM

    मन्नारा चोपड़ा का हाल हुआ बुरा

    मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पैर और हाथों की हालत दिखाई है। मन्नारा के पैरों और हाथों पर बहुत सारे निशान नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया है कि ये सब निशान बिग बॉस 17 में हुए मिर्ची टास्क के दौरान आई चोट की वजह से हैं। मन्नारा ने बताया कि ये निशाना जा ही नहीं रहे हैं।

    मन्नारा चोपड़ा का हाल हुआ बुरा
  • Feb 28, 2024 3:58 PM

    दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक और कपल हुआ कोजी

    Delhi Metro Video: देश की राजधानी दिल्ली में अगर एक जगह से दूसरी जगह पर जाना हो तो सबसे ज्यादा जरूरी है यहां की मेट्रो के बारे में जानना। दिल्ली के कोने-कोने तक फैली मेट्रो कुछ ही देर में कहीं भी पहुंचा सकती है। ना ट्रैफिक की झंझट और ना ही चिलचिलाती गर्मी की। लेकिन इस दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता ही रहता है।

    दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक और कपल हुआ कोजी
  • Feb 28, 2024 3:55 PM

    जाह्नवी कपूर का शानदार वर्कआउट

    जान्हवी कपूर ने प्रमुख फिटनेस गोल को पूरा किया क्योंकि उन्हें जिम में कड़ी मेहनत करते हुए देखा गया था। वह अपने वर्कआउट रूटीन से मिड वीक ब्लूज को बहुत ही एक्टिवली दूर कर रही हैं।

  • Feb 28, 2024 3:53 PM

    रिहाना की टीम पहुंची जामनगर

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में होने वाला है। इन कार्यक्रमों में भारतीय और विदेशी दोनों कलाकारों के प्रदर्शन के साथ कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। हाल ही में बुधवार को रिहाना की टीम का जामनगर पहुंचना सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उस पल को कैद किया गया जब फेमस रिहाना की टीम हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही पैपराजी द्वारा उनका स्वागत किया गया। रिहाना खुद प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस देने वाली हैं।

  • Feb 28, 2024 2:25 PM

    Anant Radhika के प्री-वेडिंग की तैयारियां शुरू, खाने के आइटम सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

    अनंत राधिका के प्री-वेडिंग फंक्सन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 से 3 मार्च तक अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। राधिका-अनंत के फंक्शन को खास बनाने के लिए 21 शेफ्स की टीम बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि प्री-वेडिंग के लिए 2500 से ज्यादा पकवान बनाने का ऑर्डर है। जिसमें 70 नाश्ते में आइटम होंगे 200 से ज्यादा लंच में 300 के आसपास डिनर में इसके अलावा वाइट स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है।

    Anant Radhika के प्री-वेडिंग की तैयारियां शुरू, खाने के आइटम सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश
  • Feb 28, 2024 1:45 PM

    रोहित शेट्टी के शो में दिखेंगे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा

    रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 पर मेकर्स तेजी से काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर हर्षद चोपड़ा खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने वाले हैं। इस खबर ने ही हर्षद चोपड़ा ने फैंस को खुश कर दिया है। एक्टर काफी वक्त से स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं।

  • Feb 28, 2024 1:43 PM

    सारा तेंदुलकर के देसी लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सारा तेंदुलकर फैंस के लिए एक के बाद एक फैंस के लिए अपनी धांसू तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सारा तेंदुलकर ने साड़ी पहन अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सारा तेंदुलकर बेहद हसीन लग रही हैं। सारा तेंदुलकर की इन तस्वीरों को देखने के बाद आप उनकी तरीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

  • Feb 28, 2024 1:41 PM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया 'योद्धा' का ट्रेलर

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, जो अपने आने वाले एक्शन एंटरटेनर 'योद्धा' के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है जो आपको फिल्म के लिए उत्साहित कर देगा। सिद्धार्थ ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "पहले जैसा रोमांच के लिए बोर्डिंग गेट कल खुलेंगे! #योद्धाट्रेलर कल रिलीज होगा! #योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में।"

  • Feb 28, 2024 12:53 PM

    आमिर खान की अगली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

    काफी समय से आमिर खान अपनी एक फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म का नाम सितारे जमीन पर है। कहा जा रहा है कि फिल्म बन रही है और आमिर खान ने इसकी रिलीज को लेकर ऐलान किया है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

  • Feb 28, 2024 12:33 PM

    सोहा अली खान ने पैपराजी से कही ये बात?

    सोहा अली खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होने जो ड्रेस पहनी थी इसको लेकर वो पैपराजी से बात करती दिख रही हैं। उनका कहना था कि, आपको फोन मेरी ड्रेस के साथ मैच कर रहा है। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया..

  • Feb 28, 2024 11:52 AM

    फिर वायरल हुईं रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर चर्चे थे। इस वक्त फिर से रकुल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में काफी खुश लग रही हैं। फैंस लगातार उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

  • Feb 28, 2024 11:23 AM

    अलाना पांडे ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान

    अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे की शादी 2023 में हुई थी। अब उन्होने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया है। अलाना ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने पति के नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही वो आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Feb 28, 2024 10:55 AM

    दिल्ली मेट्रो में फिर हुई अश्लीलता

    दिल्ली मेट्रो के सच में अब अश्लीलता का अड्डा बना दिया गया है। कितनी भी सख्ती कर लोग अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं। इस वक्त फिर से एक वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कों के साथ एक लड़की नजर आ रही हैं।

  • Feb 28, 2024 10:17 AM

    कोर्ट ने जया प्रदा को किया फरार घोषित

    बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री रहीं जया प्रदा इस वक्त मुसीबत में हैं। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस को हैरान और परेशान करने क लिए काफी है। दरअसल अभिनेत्री के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है और कोर्ट के द्वारा उनको फरार भी साबित किया जा चुका है।

  • Feb 28, 2024 9:53 AM

    तापसी पन्नू मार्च में बनेंगी दुल्हनियां

    जी हां, पता चला है कि तापसी पन्नू ने शादी करने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होने सबकुछ फाइनल कर लिया है। जी हां, तापसी पन्नू अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो को हमसफर बनाने वाली है जो कि काफी हैंडसम हैं और अक्सर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X