मोनालिसा ने खरीदा 5BHK का आलीशान बंगला, बोलीं- सपना पूरा हुआ

Monalisa bought a luxurious 5BHK bungalow: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी और रियलिटी शोज में अपना टैलेंट दिखाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वे कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ जाती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा किया गया पोस्ट खूब चर्चाओं में आ गया है। जी हां, एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में सिर्फ अपनी तस्वीरें ही नहीं बल्कि कुछ एक ऐसी गुड न्यूज भी शेयर की है जिसे सुन फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं चलिए जानते हैं क्या है क्या है ये अच्छी खबर।
मोनालिसा ने खरीदा नया घर
हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पति विक्रांत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोनालिसा सफेद और पिंक सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी लगाए एक्ट्रेस काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। मोनालिसा के साथ ही उनके पति विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर की है और अपने बंगले की चाबी रखी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- एक और सपना पूरा हुआ 5bhk नया घर का उन्होंने हैशटैग लगाया है।
फैन्स ने दी बधाइयां
बता दें इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने मोनालिसा को बधाई दी है। साथ ही एक फैन ने लिखा नए साल में आपके सारे सपने पूरे हों। आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम अंतरा से बदलकर मोनालिसा रखा था। मोनालिसा 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। मोनालिसा 'नथुनिया पर गोली मारे', 'जिद्दी आशिक', 'प्रतिज्ञा', 'घरवाली बाहरवाली' जैसी कई हिट फिल्म में वे नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications