सोशल मीडिया पर छाईं Rakul-Jackky की हल्दी फोटोज़, देखते ही आप भी कहेंगे- क्या बात है...

Rakul Preet Singh and Jackky Baghani Haldi Photos: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी सितारे पहुंचे थे। बता दें कि कपल की शादी आनंद कारज और सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। कपल के वेडिंग फोटोज के बाद मेहंदी के फोटोज ने दिल जीत लिया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर हल्दी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।
दिखी कपल की शानदार केमिस्ट्री
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल (Rakul Preet Singh) ने ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। वहीं जैकी भगनानी न्यूड कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में रकुल जैकी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों पर फूलों की बारिश हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में जैकी रकुल को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रकुल की खूबसूरत मुस्कान देखी जा सकती है तो चौथी तस्वीर में रकुल जैकी की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही रकुल लिखती हैं- लव लाइफ्टर हल्दी।
फैन्स जमकर कर रहे हैं कमेंट
बता दें कि रकुल-जैकी की फ्रेश तस्वीरों पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक फैन ने कहा बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट फोटोज नजर ना लगे। बता दें कि इन तस्वीरों के शेयर करने से पहले रकुल प्रीत सिंह ने मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। अपनी मेहंदी पर रकुल ने बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं जैकी भी रकुल से ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे थे। दोनों की महेंदी फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं।


Click it and Unblock the Notifications