Anant Radhika के प्री-वेडिंग के लिए जामनगर रवाना हुए ये सितारे, फंक्शन में ये होंगी खास चीजें

Anant Radhika pre wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहे हैं। बता दें कि ये सभी फंक्शन जामनगर में किए जा रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बता दें कि मेहमान भी अब जामनगर के लिए रवाना हो रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल मानुषी छिल्लर एयरपोर्ट पर नजर आईं एक्ट्रेस जामनगर के लिए रवाना हो रही थीं। मानुषी के बाद जाह्नवी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आईं वह भी अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए रवाना होती नजर आ रही हैं।
आएंगे विदेशी मेहमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 से 3 मार्च तक अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। इस फंक्शन में बॉलीवुड, हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के साथ ही बिजनेस वर्ल्ड के लोग भी देखने को मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अनंत राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए मार्क जुकरबर्ग, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स समेत कई मेहमान देखने को मिलेंगे।
ये आर्टिस्ट करेंगे परफॉर्म
हॉलीवुड सिंगर रिहाना, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह समेत कई सितारे परफॉर्म कर सकते हैं। वायरल हो रहे कार्ड में देखा जा सकता है कि प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च की शाम 5:30 से शुरू हो रहा है। 2 मार्च को दूसरा इवेंट होगा। जहां पहले का नाम 'ए वॉक द वाइल्ड साइड' है तो दूसरे का नाम 'मेला' होगा।
खाने ने होंगे इतने आइटम
रिपोर्ट्स की माने तो 21 शेफ्स की टीम राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन को और भी खास बनाने के लिए बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि प्री-वेडिंग के लिए 2500 से ज्यादा पकवान बनाने का ऑर्डर है। जिसमें 70 नाश्ते में आइटम होंगे 200 से ज्यादा लंच में 300 के आसपास डिनर में इसके अलावा वाइट स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है।


Click it and Unblock the Notifications