..................... bollywood news in hindi live 10 april kareena kapoor crew Sees Growth On Day 12 salman khan viral video maidan advance booking - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights : मैदान एडवांस बुकिंग का ऐसा है हाल, सलमान खान को अंबानी के लिए फिर करना पड़ा ये क

entertainment live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 10 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन स्टारर क्रू, जिसने दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में भारी गिरावट देखी थी, इसके बाद दूसरे मंगलवार के एक बार फिर से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है।

दूसरी ओर, जबरदस्त चर्चा होने के बावजूद, अजय देवगन स्टारर मैदान रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में विफल रही है।

मनोरंजन से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट अप्डेट्स पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Apr 10, 2024 8:21 PM

    फटी टी शर्ट पहने नजर आए सलमान खान, फैन्स बोले- सिंपलीसिटी

    Salman Khan wore the torn T-shirt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान फटी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे है। उनकी इस टी शर्ट को देख फैन्स हैरान रह गए हैं।

    फटी टी शर्ट पहने नजर आए सलमान खान, फैन्स बोले- सिंपलीसिटी
  • Apr 10, 2024 7:06 PM

    Eid celebration 2024: जन्नत जुबैर धूम-धाम से मना रही हैं ईद, देखें नई तस्वीरें

    Eid celebration at Jannat Zubair's house : टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस Jannat zubair ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि जन्नत के घर पर ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पिंक कलर के सूट में जन्नत काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनके घर पर काफी भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि जन्नत ने किसी और के हाथ में मेहंदी लगाई है और उसपर अपना नाम लिख दिया है। वहीं अन्य तस्वीरों में जन्नत अपने परिवार वालों के साथ ग्रुप फोटो में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही जन्नत जुबैर चांद सितारे और दुआ का स्टीकर कैप्शन में लिखती हैं।

    Eid celebration 2024: जन्नत जुबैर धूम-धाम से मना रही हैं ईद, देखें नई तस्वीरें
  • Apr 10, 2024 4:40 PM

    देर रात होटल में फटे, गंदे कपड़ों में पहुंचीं Priyanka Chahar Choudhary, चेहरा देखते ही घबराए फैन्स

    Priyanka Chahar Choudhary का एक वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी देर रात होटल पहुंचती हैं, लेकिन वह गंदे और थोड़े फटे हुए कपड़ों में नजर आती हैं। उनकी यह हालत देख होटल का गार्ड उन्हें रोक लेता है उसके बाद होटल का मैनेजर आता है जो उन्हें अंदर होटल में जाने नहीं देता है। एक्टेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट की लाइन लगा दी है। प्रियंका के फैन्स चिंता जता रहे हैं कि सब ठीक है ?- टैप पर पढ़ें पूरी न्यूज...

    देर रात होटल में फटे, गंदे कपड़ों में पहुंचीं Priyanka Chahar Choudhary, चेहरा देखते ही घबराए फैन्स
  • Apr 10, 2024 4:38 PM

    आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का छपरी डांस देख छूट जाएगी हंसी

    Ayushmann Khurrana and Aparshakti Khurana did a strange Dance: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) का एक फनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि जहां आयुष्मान लोअर टीशर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं अपारशक्ति शॉट्स और वेस्टी में दिख रहे हैं। दोनों ही काली तेरी चोटी है परांदा तेरा लाल नी पर ऐसा डांस करते हैं जिसे देख घरवालों की भी हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्टर लिखते हैं- हां, यह हमेशा एक पागलखाना था! #हैप्पी सिबलिंग डे। वहीं आयुष्मान कमेंट करते लिए लिखते हैं-सब को दिखा दो हमारे खानदान का गूफयापा।

    आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का छपरी डांस देख छूट जाएगी हंसी
  • Apr 10, 2024 3:56 PM

    'चोली के पीछे' रीमिक्स पर आया अलका याग्निक का रिएक्शन

    म्यूजिक को रीमेक करने को लेकर उनका कहना है, "अब लोग नया कुछ नहीं कर रहे हैं, बस रिदम पैटर्न चेंज कर रहे हैं। बिच में रैप डाल देते। बोलते गाना हिट है। अरे वो तो ही हमारा था! लेकिन लता दीदी, आशा दीदी का गाना भी उठ रहे हैं? उस दौर के वो गाने...उनको जब तहस-नहस करते हैं तो तकलीफ होती है। वे उत्कृष्ट कृतियाँ हैं, उन्हें छुआ नहीं जाना चाहिए।'' अलका याग्निक का कहना है कि उनको काफी दुख है।

  • Apr 10, 2024 3:13 PM

    सचिन के ये बात कहते ही पाकिस्तान से पति से छोड़कर दौड़ी चली आई सीमा हैदर

    वीडियो में सचिन कहते हैं, "आलू भरा परांठा पानी भरा गिलास, सीमा तेरी याद में भूख लगे ना प्यास, जब सीमा पाकिस्तान में थी और मैं पाकिस्तान बात करता था ना व्हाट्सएप पर तो इसे सुनाया करता था।" इस दौरान साड़ी मेकअप में सजी सीमा की मुस्कुराहट थमने का नाम नहीं ले रही है।

  • Apr 10, 2024 2:08 PM

    लव सेक्स और धोखा 2 से एक चेहरा और आया सामने

    ऐसे में अब अपने इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने परितोष तिवारी को फीचर करता बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म में ट्रांसिशनिंग फीमेल नूर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म के तीसरे लीड हैं। लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी जितनी दिलचस्प और ग्रिपिंग लग रही है, उतनी ही दिलचस्प उसकी कास्ट है, और यह कहना पड़ेगा की कहानी के हिसाब से टू द प्वाइंट है।

  • Apr 10, 2024 1:47 PM

    एक बार फिर बहके Boney Kapoor

    फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियामणि साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बोनी, जो स्क्रीनिंग थिएटर के बाहर मेहमानों के साथ बातचीत कर रहे थे, उन्होंने एक्ट्रेस का वेलकम किया और जब वे एक साथ पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे, तो उन्हें एक्ट्रेस की पीठ और कमर पर हाथ रखते हुए देखा गया, जो लोगों को पसंद नहीं आया।

  • Apr 10, 2024 1:06 PM

    जान्हवी कपूर ने कर दिया प्यार का ऐलान

    जान्हवी कपूर ने एक नेकलेस पहना हुआ है जिसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है। जान्हवी कपूर उनको प्यार से सिक्खू बुलाती हैं। मैदान के प्रीमियर पर पहुंची हसीना का ये फोटो अब वायरल हो चुका है।

  • Apr 10, 2024 12:41 PM

    'चमकीला' से पहले देखें दिलजीत दोसांझ की 'जोड़ी'

    पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमरसिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर अमरसिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोड़ी' 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिलजीत के साथ एक्ट्रेस निमृत खेर लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक रोम-कॉम पीरियड ड्रामा है।

  • Apr 10, 2024 11:28 AM

    जान्हवी कपूर ने कर दिया प्यार का ऐलान, नेकलेस में लिखा बॉयफ्रेंड का नाम

    जान्हवी कपूर ने एक नेकलेस पहना हुआ है जिसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है। जान्हवी कपूर उनको प्यार से सिक्खू बुलाती हैं। मैदान के प्रीमियर पर पहुंची हसीना का ये फोटो अब वायरल हो चुका है। लोगों का मानना है कि जान्हवी कपूर अपने अपने रिश्ते को छुपाने वाली नहीं हैं। जान्हवी कपूर के लुक्स की बात करें तो इस दौरान वो व्हाइट रंग की ड्रेस में नजर आ रही थीं। उनका ये अंदाज देखकर लोग हैरान थे।

  • Apr 10, 2024 11:28 AM

    तापसी पन्नू ने मैथियास बोए संग शादी की खबरों को किया कंफर्म

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपने सीक्रेट वेडिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे यकीन नहीं है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को उस तरह की जजमेंट के लिए खोलना चाहूंगी जैसा कि होता है। मैंने इसके लिए साइन अप किया है, मेरे पार्टनर या शादी में शामिल लोगों ने नहीं। इसीलिए मैंने इसे अपने तक ही रखा है। इसे कभी भी सीक्रेट रखने का इरादा नहीं था।'

  • Apr 10, 2024 10:54 AM

    पोज दे रही थी हसीना, सिक्योरिटी गार्ड ने हाथ पकड़कर निकाला बाहर

    बिग बॉस 16 में दिखाई देने वाली अदाकारा अर्चना गौतम की। उनका एक बेहद ही चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। अर्चना इस वीडियो में आपको पोज देती हुई नजर आ रही थी। पीछे की तरफ अजय देवगन की फिल्म मैदान का नाम लिखा हुआ था। ये प्रीमियर के दौरान का वीडियो है।

  • Apr 10, 2024 9:42 AM

    मां बनने के बाद रुबीना की याददाश्त हुई कमजोर!

    रुबीना के शो पर मेहमान बनकर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा आईं। रुबीना के शो में आकर उन्होंने भी अपने अनुभव शेयर किए। शो की शुरुआत में ही रुबीना ने खुलासा किया कि 'जब से वह मां बनी हैं, तबसे कई चीजें वह भूल जाती हैं। इतना ही नहीं शुरूआत में तो वह ये तक भी भूल जाती थीं कि उन्होंने जुड़वा बेटियों में से किसको दूध पिलाया है। इसके बाद से मैंने डायरी रखनी शुरू की जिसमें मैं लिखती थी कि किसको पहले दूध पिलाया है।'

  • Apr 10, 2024 8:45 AM

    'द फैमिली स्टार' 5वें दिन 15 करोड़ के हुई पार

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'द फैमिली स्टार' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 2.40 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'द फैमिली स्टार' के 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 16.00 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Apr 10, 2024 8:21 AM

    अनंत अंबानी की पार्टी से लीक हुआ Salman Khan का वीडियो

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जश्न के लिए सलमान खान जामनगर में मौजूद हैं। सलमान को गायक बी प्राक के साथ 'सारी दुनिया जाला देंगे' गाते हुए देखा गया था। सलमान ब्लैक टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आए, जबकि बी प्राक ने सफेद शर्ट और गुलाबी पैंट पहनी थी। सलमान ने गायक के साथ सुर मिलाया और कुछ देर तक दिल खोलकर गाना गाया। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि सलमान काफी ज्यादा मस्ती करने के मूड में हैं। इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X