ईद से पहले सलमान खान ने पहनी ऐसी टी-शर्ट जिसे देख दंग रह गए फैन्स, बोले- इतने करोड़पति होने के बाद भी

Salman Khan wore the torn T-shirt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने खास अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। सलमान खान बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर भी छाए रहते हैं। सलमान खान सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नजर नहीं आते हैं। वे जब भी कोई पोस्ट करते हैं। वह या तो फिल्म से जुड़ी होती है या फिर प्रमोशनल उनकी पर्सनल तस्वीरें कम ही सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में फैन्स ने कुछ ऐसा देख गया है जिसे देख फैन्स तो हैरान ही रह गए हैं।
सलमान खान की टी-शर्ट को देख उड़े फैन्स के होश
सलमान खान की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उनकी बाकी तस्वीरों की तरह बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश है, लेकिन इस तस्वीर में फैन्स ने कुछ ऐसा देखा कि फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने फटी टी-शर्ट पहनी है। उनकी शर्ट में छेद दूर से नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
इन बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं सलमान खान
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कितनी सिंपलीसिटी है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा यार इतने करोड़पति होने के बाद भी जीरो एटीट्यूड तो वहीं एक यूजर ने कहा आज से यही फैशन में आ जाएगा। अब लोग जानबूझकर टी-शर्ट में छेद करेंगे। काम की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार टाइगर 3 फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के अलावा वे नो एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दंबग 4, धाक और डेविल को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications