आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने किया अजीबोगरीब छपरी डांस, बोले- सबको देखने दो हमारे खानदान का...

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana and Aparshakti Khurana did a strange Dance: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) दोनों भाई घर के बाहर और घर के अंदर काफी मजाकिया अंदाज में रहते हैं। दोनों साथ में ट्रिप पर जाते हैं और साथ में त्योहार मनाते हैं। वहीं आज Siblings day के खास मौके पर अपारशक्ति खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई जमकर छपरी डांस करते और गाना गाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाइयों का प्यार देख फैन्स ने तो कमेंट की लाइन लगा दी है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

भाइयों का फनी डांस वीडियो वायरल
हाल ही में खास सिब्लिंग्स डे के मौके पर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और आयुष्मान खुराना जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जहां आयुष्मान लोअर टीशर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं अपारशक्ति शॉट्स और वेस्टी में दिख रहे हैं। दोनों ही काली तेरी चोटी है परांदा तेरा लाल नी पर ऐसा डांस करते हैं जिसे देख घरवालों की भी हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्टर लिखते हैं- हां, यह हमेशा एक पागलखाना था! #हैप्पी सिबलिंग डे। वहीं आयुष्मान कमेंट करते लिए लिखते हैं-सब को दिखा दो हमारे खानदान का गूफयापा।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है यह वीडियो तो सच में बहुत क्यूट है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा यार आपकी जोड़ी बेस्ट है। काम की बात करें तो आयुष्मा खुराना को आखिरी बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। वहीं अब वे 'गूगली' और 'छोटी सी बात' रीमेक में नजर आने जा रहे हैं। इसके अलावा वे 'बधाई हो 2' की भी शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म दिसंबर 15 को रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X