देर रात होटल में फटे, गंदे कपड़ों में पहुंचीं Priyanka Chahar Choudhary, घबराए फैन्स बोले- क्या धोखा मिला है..

Priyanka Chahar Choudhary reached hotel in torn and dirty clothes: टीवी सीरियल उड़ारियां और बिग बॉस सीजन 16 से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। आए दिनों उनके कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी का एक ऐसाा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। जी हां, इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी की हालत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
देर रात होटल में इस हालत में पहुंचीं प्रियंका
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी देर रात होटल पहुंचती हैं, लेकिन वह गंदे और थोड़े फटे हुए कपड़ों में नजर आती हैं। उनकी यह हालत देख होटल का गार्ड उन्हें रोक लेता है उसके बाद होटल का मैनेजर आता है जो उन्हें अंदर होटल में जाने नहीं देता है। एक्टेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट की लाइन लगा दी है। प्रियंका के फैन्स चिंता जता रहे हैं कि सब ठीक है ?
यूजर्स के यूं आए कमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा प्रियंका सब ठीक हो है ना, तो वहीं दूसरे ने कहा ये किसी फिल्म का या किसी म्यूजिक वीडियो का सीन होगा। तीसरे यूजर ने लिखा यह कोई पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा यह 'दोस्त बनके' गाने का हिस्सा है। बता दें कि दोस्त बनके गाना राहत फतेह अली खान और गुरनजर चड्ढा का गाना है। इस गाने में प्रियंका ऐसा किरदार निभा रही हैं जिसे प्यार में धोखा मिला होता है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कई प्रोजेक्ट साइन किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications