Bollywood Live- दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मुंह के बल गिरी सिकंदर की कमाई!

Bollywood live Sikandar manoj kumar

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की जिनका आज देहांत हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होने अपनी अंतिम सांस ली, वो 87 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं है। उन्होने हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री को कई शानदार साल दिए हैं। भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों से लोगों का दिल जीत लेते थे। उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों जिंदा है।

सिकंदर का जलवा फीका पड़ा

सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। सिकंदर की रिलीज के बाद शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन फिल्मों उसमें खरी नहीं उतर पाई। खराब रिव्यू के बाद भी फिल्म चल रही थी लेकिन अब सिकंदर का जलवा फीका हो चुका है। सिकंदर ने महज चौथे दिन ही दम तोड़ दिया और 9.75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद लग रहा है कि काफी जल्दी फिल्म बड़े पर्दे से हट भी जाएगी क्योंकि कई जगह इसको शोज भी कैंसिल हो रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए पूरे दिन आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 4, 2025 8:17 PM

    Neena Gupta ने खुलेआम बेडरूम सीक्रेट को किया रिवील

    Neena Gupta Video: दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में भारत में सेक्स के बारे में महिलाओं की धारणा के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सेक्स सबसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाने वाला शब्द है।

    Neena Gupta ने खुलेआम बेडरूम सीक्रेट को किया रिवील
  • Apr 4, 2025 6:49 PM

    हसीन जहां ने फिर शमी के खिलाफ उगला जहर

    Hasin Jahan Trolled Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद शमी अपनी बेटी से भी मिलना नहीं चाहते।

    हसीन जहां ने फिर शमी के खिलाफ उगला जहर
  • Apr 4, 2025 6:49 PM

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करते ही एक्टर की जेब हो गई ढीली

    Actor Cyber Fraud: इन दिनों साइबर फ्रॉड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। अलग-अलग तरीके निकालकर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। पहले तो आप एक क्लिक से अपनी जमा-पूंजी खो सकते थे लेकिन अब फ्रॉड की दुनिया ने अपने पैर पसार लिए हैं।

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करते ही एक्टर की जेब हो गई ढीली
  • Apr 4, 2025 6:10 PM

    तेजस्वी प्रकाश को पछाड़ ट्रॉफी ले उड़ेंगे गौरव खन्ना?

    सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार के सामने टॉप पांच कंटेस्टेंट खड़े हैं और फिर फराह खान गौरव खन्ना का नाम लेती हैं. इस दौरान गौरव अपनी बातों से ही विनर साबित होते हुए दिखे हैं. गौरव कहते हैं, 'मैम मैंने बचपन से ही बहुत सारी ट्रॉफी जीती है, लेकिन यहां मैं अपने कंफर्ट से निकलकर आया. ये मेरा पहला रियलिटी शो है और इस ट्रॉफी की जगह मेरे घर में खाली है.

  • Apr 4, 2025 6:09 PM

    Naagin 7 ने शुरू होने से पहले ही चमकाई Isha Malviya की किस्मत

    रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 7 में नजर आने से पहले ही ईशा मालवीय को एक और बड़ा शो मिल गया है. यहां हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी के धांसू रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की... जिसकी जोरशोर से तैयारी चल रही है. ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम ने भी ईशा मालवीय को शो में आने के लिए अप्रोच किया है.

  • Apr 4, 2025 6:08 PM

    Malaika Arora की ड्रेस देखकर भड़के लोग

    मलाइका अरोड़ा एक रियलिटी शो की शूटिंग के लिए जाते समय स्पॉट हुईं और पैपराजी ने उनके कई फोटोज क्लिक किए. इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने भी पैपराजी को निराश नहीं किया और उनके जमकर पोज दिए. उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा की शॉर्ट ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा. उनके तमाम चाहने वाले फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया है.

  • Apr 4, 2025 2:10 PM

    Bigg Boss 18 की इस एक्ट्रेस ने की चोरी-छुपे सगाई? बोलीं- हम फैन्स से क्यों छुपाएंगे...

    ईशा सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अपने हाथ में किसी भी तरीके की कोई अंगूठी नहीं देख रही हूं। इसका मतलब तो यही है कि मेरी कोई भी सगाई नहीं हुई है। अगर मैं सगाई करूंगी तो फैन्स से क्यों छुपाऊंगी। अविनाश और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब हमने सगाई की खबर सुनी तो हमें भी हंसी आ गई थी।"

  • Apr 4, 2025 1:03 PM

    अंकिता लोखंडे की जेठानी वेकेशन पर हुई रोमांटिक, छोटे कपड़ों में तस्वीरें देख अंकित को होगी जलन

    रेशू जैन विक्की जैन के बड़े भाई विशाल जैन की पत्नी हैं। रेशू जैन का स्टाइल ऐसे है जो कि तमाम हीरोइनों को भी मात दे रहा है। वेकेशन की ये हसीन तस्वीरें देख नेटिजंस रेशू जैन को हिडन ब्यूटी बता रहे हैं। रेशू जैन इन दिनों पति विशाल जैन, बच्चों और कुछ दोस्तों के साथ केन्या ट्रिप इंजॉय कर रही हैं।

  • Apr 4, 2025 12:02 PM

    'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा के रोल के लिए इस एक्ट्रेस ने दिए थे 12 ऑडिशन, बोलीं- मुझे दुख हुआ जब...

    Anupria Goenka Gave 12 Audition For Sultan: सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ में अनुष्का शर्मा को लीड किरदार में देखा गया था। दोनों की जोड़ी परदे पर काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने आरफा का किरदार निभाया था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अनुष्का के किरदार के लिए इस फिल्म में 12 ऑडिशन दिए, लेकिन फिर भी रिजेक्ट हो गई।

  • Apr 4, 2025 11:55 AM

    'मेरा रेप नहीं हुआ..' सनोज मिश्रा के जेल जाते ही पलटी लड़की? बदले बयान तो आई आफत!

    पीड़िता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो a2znewstv से बात करती दिख रही है। महिला का कहना है, ''मैं यही चाहूंगी कि उनकी बेल हो जाए क्योंकि सच में मेरा कोई रेप नहीं हुआ है। उनको ना रखा जाए अंदर ज्यादा टाइम। इसकी जांच हो और उनको बेल मिल जानी चाहिए। जो लड़ाई झगड़े वाली बात है तो मैं मानती हूं कि मैं अपनी मर्जी से रहती थी। जो भी चीजे हैं वो मेरी मर्जी से हुई हैं मैं रहती थी उनके साथ। लेकिन ये रेप वाली बात बिल्कुल झूठ है, मेरे साथ हुआ ही नहीं है। मैं बिल्कुल उनसे शादी कर लूंगी, उनकी पत्नी को कोई दिक्कत नहीं है वो तलाक दे देंगी वो वैसे भी 12 साल से अलग रहती हैं।'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आकर वायरल हो रहा है।

  • Apr 4, 2025 10:30 AM

    कल इस जगह होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार?

    अभिनेता मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार कल यानि 5 अप्रैल को जुहू में होगा। इस निधन से पीएम मोदी भी दुखी हैं और उन्होने पोस्ट करते हुए सांत्वना प्रकट की है।

  • Apr 4, 2025 9:56 AM

    फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...

    वीडियो की शुरुआत में 'रैगनार' को टेलीविजन के नीचे फर्श पर लेटा हुआ दिखाया गया। जब टीवी पर गाने बजाए, तो कुत्ते ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। जब टीवी पर हनुमान चालीसा बजाई गई तो कुत्ता अचानक एक्टिव हो गया और वो अपनी आवाज में गाने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते के मालिक ने 'डंकी' से एसआरके का गाना 'लुट्ट पुट गया' बजाया, इसके बाद कैलाश खेर का गाया गया शिव गाना 'बम लहरी' बजाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शोर इन द सिटी' भी बजाया लेकिन वो कुत्ता अपनी जगह से नहीं हिला।

  • Apr 4, 2025 9:21 AM

    पीएम मोदी ने मनोज कुमार दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होने लिखा, महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के एक प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनके देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी दिखाई देता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना प्रज्वलित की और पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति.

  • Apr 4, 2025 9:17 AM

    Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!

    जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार देर शाम ऐलान किया कि शुरुआती जांच में मनरेगा मजदूरी में धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके चलते मनरेगा की लिस्ट में जिन फ्रॉड मजदूरों का नाम है, उन्हें निलंबित करने और ऑफिशियल पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने और पंचायती राज अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X