Bollywood Highlights: मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, फिल्म चलाने के लिए बेचे लाखों के फ्री टिकट

bollywood-live-updates-taarak-mehta-shocking-revelation-vicky-sara-movie-offered-many-free-tickets

Bollywood Live Updates, 06 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। आज हम आपको आज की बड़ी खबरें बताएंगे, जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। मनोरंजन की दुनिया से खुद रूबरू रखने के लिए बने रहिए हमारे इस खास लाइव के साथ।

चार दिन में बांटे इतने फ्री टिकट

2 जून को विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर्स और मेकर्स अपनी पूरी जान लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'जरा हटके जरा बचके' के लिए पिछले चार दिनों में 2.6 लाख बाय वन गेट वन कूपन लागू किए गए हैं। अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो लक्ष्मण उतेकर की 'जरा हटके जरा बचके' ने कुल 26.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की रफ्तार देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ा का आंकड़ा छू लेगी।

LIVE Feed
  • Jun 6, 2023 7:01 PM

    श्रेयस तलपड़े ने खोला राज, कहा- मुझे दूसरों के रिजेक्ट किए गए रोल मिलते थे

    कौन प्रवीन तांबे', 'इकबाल', 'ओम शांति ओम' और 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बताया कि कैसे उन्हें रिजेक्ट किए गए रोल्स मिलते थे। उन्होंने हाल ही में यूट्यूब चैनल निनेरासस पर इसका खुलासा किया। वीडियो में, श्रेयस ने सितारों को इन भूमिकाओं को रिजेक्ट करने के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि इससे उनको ये भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। उन्होंने कहा: मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये अवसर मिले हैं, और मुझे नहीं लगता कि यह मायने रखता है कि रोल के लिए पहली पसंद कौन था। अगर यह मेरी किस्मत में लिखा है, तो यह मेरे पास आना ही है, और मैं जीवन में हर चीज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हूं।

  • Jun 6, 2023 5:39 PM

    Bigg Boss OTT season 2: प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान

    साल का सबसे बहुप्रतीक्षित शो एक बार फिर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। बिग बॉस ओटीटी हिंदी का दूसरा सीजन 17 जून, 2023 से शुरू हो रहा है। यह जियो सिनेमा पर आएगा, जहां लोग फ्री में इसे देख पाएंगे। बतौर होस्ट सलमान खान के साथ आगामी सीज़न पहले से कहीं अधिक बड़ा, बोल्ड और अधिक आकर्षक होने का वादा करता है।

  • Jun 6, 2023 5:39 PM

    'आदिपुरुष' रिलीज से पहले प्रभास ने तिरुपति बालाजी में लिया आशीर्वाद

    एक्टर प्रभास मंगलवार तड़के तिरुपति बालाजी मंदिर में गए और भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया। प्रभास के मंदिर जाने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रभास वाइट इंडियन आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्हें लाल रंग का शॉल दिया गया, जिसे उन्होंने पहना। कार्यक्रम स्थल से निकलते समय उन्होंने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। खबरों के मुताबिक, अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगा। 'आदिपुरुष' भारतीय पौराणिक फिल्म है जो संस्कृत महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है।

    'आदिपुरुष' रिलीज से पहले प्रभास ने तिरुपति बालाजी में लिया आशीर्वाद
  • Jun 6, 2023 5:37 PM

    मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शादी के 3 महीने बाद बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीरें

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर की है। बता दें, कपल ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। स्वरा भास्कर ने खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ मिलता है! धन्य, आभारी, उत्साहित (और पता नहीं!) जैसा कि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रख रहे हैं.. #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby।"

    मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शादी के 3 महीने बाद बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीरें
  • Jun 6, 2023 5:12 PM

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दिखा दिया इतना बड़ा बेबी बंप

    अर्जुन रामपाल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया है। महीने भर पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद अब गैब्रिएला ने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने बेहद खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर में गैब्रिएला को ऑर्ड सेट के बटन खोलकर अपना बेयर बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

  • Jun 6, 2023 4:50 PM

    जब बॉलीवुड सुपरस्टार ने लिया अंडरवर्ल्ड से पंगा, तो जान में मारने की मिली थी धमकी!

    Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हमेशा ही अपने बातों से, अपनी फिल्मों से, अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से खबरों में बने रहते हैं। लेकिन आमिर हमेशा ही खुद को बॉलीवुड की पार्टीज और अवॉर्डेस नाइट से दूर रखते हैं। हमेशा ही शांत रहने वाले आमिर किसी से नहीं डरते हैं, हाल ही में प्रोड्यूसर महावीर जैन ने बताया कि 90 के दशक में एक समय ऐसा था, जब आमिर खान ने अंडरवर्ल्ड से पंगा ले लिया था। अपनी लाइफ को रिस्क पर उन्होंने रखा, लेकिन वह अपने उसूलों के खिलाफ नहीं गए।

    जब बॉलीवुड सुपरस्टार ने लिया अंडरवर्ल्ड से पंगा, तो जान में मारने की मिली थी धमकी!
  • Jun 6, 2023 4:49 PM

    प्रतीक बब्बर ने मां की याद में लिया ये फैसला

    अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए अपने नाम के आगे पाटिल जोड़ लिया है। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक दिवंगत स्मिता पाटिल को दो राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम भी बदल लिया है। प्रतीक का अपनी मां के साथ हमेशा प्यार और प्रेरणा का रिश्ता रहा है। उन्होंने अक्सर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा पर उनके स्थायी प्रभाव के बारे में बात की है।

    प्रतीक बब्बर ने मां की याद में लिया ये फैसला
  • Jun 6, 2023 4:30 PM

    सिद्धार्थ ने देखा पत्नी कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर, दिया ऐसा रिएक्शन

    एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी व एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर शेयर किया। बता दें कि फिल्म में कियारा कथा का किरदार निभा रही हैं और कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम के किरदार में हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को फिर से पोस्ट किया और लिखा: ट्रेलर बहुत प्यारा लग रहा है। कथा से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता। आपको और टीम को शुभकामनाएं।

  • Jun 6, 2023 4:12 PM

    सुबह-सुबह घर से निकलीं स्मृति ईरानी, गाड़ी में बैठते ही करने लगी ये काम...

    स्मृति ईरानी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। स्मृति ईरानी की इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो ये उनके सेल्फी है जो कि उन्होंने सुबह सुबह काम पर रवाना होते हुए अपनी गाड़ी में क्लिक की है। सामने आई इस तस्वीर में स्मृति ईरानी खादी के कपड़े पहने काफी सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं उनके माथे पर टीका अलग ही चमक छोड़ रहा है। इसी टीके को स्मृति ईरानी ने फ्लॉन्ट किया है और उनका कैप्शन भी इसी से जुड़ा हुआ है। स्मृति ईरानी ने लिखा, 'दिन की शुरुआत एक प्रार्थना से करें... क्योंकि वही आपका ध्यान रखता है।'

  • Jun 6, 2023 4:11 PM

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बिना शादी दो बार हुई प्रेग्रेंट, लोगों ने किया ट्रोल, अब मिला करारा जवाब!

    Gabriella Demetriades got pregnant: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी दी है। वह अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर गर्भवती होने की जानकारी दी, उन्होंने जैसे ही जानकारी साझा की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया इसके बाद गैब्रिएला ने करारा जवाब देते हुए अपनी बात रखी। गैब्रिएला ने लिखा है, "जी हां, यहां खूबसूरत आत्मा को जन्म देने से मेंटालिटी खराब होती है ,ना की छोटी-छोटी बातें करने वालों से।"

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला बिना शादी दो बार हुई प्रेग्रेंट, लोगों ने किया ट्रोल, अब मिला करारा जवाब!
  • Jun 6, 2023 3:46 PM

    IMDb ने रिलीज की टॉप 50 सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट

    आईएमडीबी (IMDb) ने अपनी 50 सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2018 से लेकर 2023 तक के शोज शामिल किये गए हैं। लिस्ट में सेक्रेड गेम्स को टॉप पोजिशन मिली है। वहीं मिर्जापुर दूसरे नंबर पर, स्कैम 1992 तीसरी, एस्पिरेंट्स चौथी और कोटा फैक्ट्री पांचवें नंबर पर है।

  • Jun 6, 2023 2:44 PM

    नीसा देवगन के साथ पार्टी करने के बाद, Orry ने किया राहुल गांधी के साथ लंच

    ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि की नीसा देवगन के साथ तस्वीरें वायरल हो रही थीं, उधर उसने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। ओरी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिख- आज लंच पर साथ। साथ ही उसने कांग्रेस अध्यक्ष को टैग भी किया है।

    नीसा देवगन के साथ पार्टी करने के बाद, Orry ने किया राहुल गांधी के साथ लंच
  • Jun 6, 2023 1:14 PM

    'द केरल स्टोरी' के बाद, फिल्म 'अजमेर 92' को लेकर हंगामा शुरु

    द केरल स्टोरी के बाद, एक और फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा में आ रही है, जिसका नाम है 'अजमेर 92'। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर कई मुस्लिम संगठनों ने इसे बैन करने की मांग की है। जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर खलबली मच गई है। उनका कहना है कि फिल्म कथित तौर पर एक विशेष अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट करती है। बता दें, ये फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

    'द केरल स्टोरी' के बाद, फिल्म 'अजमेर 92' को लेकर हंगामा शुरु
  • Jun 6, 2023 1:01 PM

    टर्की में फुल इंजॉय करती नजर आई एक्ट्रेस, फोटोज देख फैंस ने पूछा बॉयफ्रेंड का नाम!

    Samantha Ruth Prabhu in Turkey: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं, और फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ शानदार फोटो शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस टर्की में शानदार टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस तस्वीरों को देखकर फैंस ने एक्ट्रेस ने उनके बॉयफ्रेंड के बारें में सवाल पूछना शुरु कर दिया है।

  • Jun 6, 2023 11:53 AM

    Alia Bhatt: लिखी हुई स्पीच पढ़कर जेंडर इक्वैलिटी पर बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस, तो फैंस ने लगा दी क्लास

    Alia Bhatt on gender equality: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं, कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपने स्टाइल को लेकर तो कभी कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस बीच कई बार आलिया भट्ट को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस लिखी हुई स्पीच पढ़कर जेंडर इक्वैलिटी पर बात कर रही हैं, इसको देखकर फैंस को गुस्सा आ गया और उनकी जमकर क्लास लगा दी।

    Alia Bhatt: लिखी हुई स्पीच पढ़कर जेंडर इक्वैलिटी पर बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस, तो फैंस ने लगा दी क्लास
  • Jun 6, 2023 11:18 AM

    अंकित गुप्ता की खास दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी ने कर ली सगाई? फोटो शेयर करके फ्लांट की रिंग

    Priyanka Chahar Chowdhary: रियालिटी शो बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके फैंस के दिलों को धड़का दिया है, क्योंकि इस फोटो में अंकित गुप्ता की दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लांट की है लेकिन सगाई किसके साथ हुई है इसको लेकर प्रियंका ने कोई खुलासा नहीं किया है।

  • Jun 6, 2023 11:04 AM

    नेहा कक्कड़ के जन्मदिन की सेलिब्रेशन शुरु

    मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्मदिन है और इस मौके पर सेलिब्रेशन शुरु हो चुका है। इस दौरान कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। नेहा कक्कड़ के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर उनको विश कर रहे हैं और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें..

  • Jun 6, 2023 10:13 AM

    सनी लियोन का कातिलाना अंदाज

    सनी लियोन को बीच पर अक्सर मस्ती करते देखा जाता है और ऐसा ही कुछ इस वक्त भी सामने आया है। उन्होने इन तस्वीरों के साथ धमाका कर दिया है। ब्लू ड्रेस में कहर ढाती सनी लियोन के फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो चुके हैं।

  • Jun 6, 2023 9:58 AM

    भीड़ में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंच गईं नीसा देवगन

    इस वक्त भी उन्होने कुछ ऐसा ही कर डाला है जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं और लोग उनको लेकर जाने क्या क्या बातें कह रहे हैँ। दरअसल नीसा देवगन की कुछ तस्वीरें सीधे लंदन से वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ खूब भीड़ में नजर आ रही हैं।

  • Jun 6, 2023 9:57 AM

    TMKOC: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस करना चाहती थीं सुसाइड, शो के मेकर्स की बदतमीजियों से आ गई थीं तंग

    मोनिका भदौरिया का दावा है कि पुरुष-राष्ट्रवादी माहौल इतना ज्यादा है कि किसी के लिए भी समझौता करना मुश्किल हो जाता है। भले ही लोग कुछ चीजों पर समझौता करने को तैयार हों, लेकिन यह काफी मुश्किल हो जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो शो में शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा मुसीबतों में थीं। उन्होंने अपनी मां और दादी को खो दिया था और उनकी मौत ने एक्ट्रेस को तोड़कर रख दिया था। लेकिन उनकी परेशानी समझने की बजाय एक्ट्रेस को टॉर्चर किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी-ऐसी बातें बोली गईं कि मेरा मन किया कि मैं आत्महत्या कर लूं।

    TMKOC: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस करना चाहती थीं सुसाइड, शो के मेकर्स की बदतमीजियों से आ गई थीं तंग
  • Jun 6, 2023 9:55 AM

    साक्षी मलिक ने पोस्ट कर दिया ऐसा वीडियो

    उनकी तस्वीरों पर लोग फिदा हो गए हैं। जी हां, ड्रोन लेकर आईलैंड पर पहुंची साक्षी ने इस बार ठान लिया है कि वो काफी कुछ अलग करने वाली हैं। इस वीडियो को उन्होने खुद ही साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ''इस दिल के आकार के द्वीप पर रहने की कल्पना कीजिए।''

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X