नीसा देवगन के साथ पार्टी करने के बाद, Orry ने किया राहुल गांधी के साथ लंच, लोग हैरान- कौन है ये?

Orhan Awatramani poses with Rahul Gandhi: जान्हवी कपूर, सारा अली खान लेकर नीसा देवगन, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, आर्यन खान.. सभी स्टारकिड एक खास शख्स के साथ अक्सर दिख जाते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ये लड़का है कौन?
इस शख्स का नाम है ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि। लेकिन लोगों को आज तक समझ नहीं आया कि ये आदमी है कौन और ये सब स्टार किड्स का दोस्त कैसे है! पिछले दिनों ही अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के साथ लंदन में ओरी बियॉन्से के कॉन्सर्ट में नजर आए थे।
राहुल गांधी के साथ नजर आए ओरी
इधर नीसा के साथ ओरी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, उधर उसने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। ओरी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिख- आज लंच पर साथ। साथ ही उसने राहुल गांधी को टैग भी किया है।
कौन हैं ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि!
जाहिर है स्टारकिड्स के बाद, राहुल गांधी के साथ इस शख्स को देखकर लोगों के में उत्सुकता और भी बढ़ चुकी है। बता दें, ओरी की पढ़ाई लिखाई तमिलनाडु के कोडैकनाल इंटनेशनल स्कूल से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है, जहां से सारा अली खान भी पढ़ी हैं। इसके अलावा एक इंटरव्यू में ऑरी ने बताया कि उन्होंने न्यू यॉर्क के चर्चित पार्सन्स स्कूल ऑफ डिज़ाइन (Parsons School of Design) से भी पढ़ाई की है। बता दें, ओरी अंबानी परिवार के भी काफी करीबी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












