Swara Bhasker Pregnant: मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शादी के 3 महीने बाद बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीरें

Swara Bhasker Pregnant: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर की है। बता दें, कपल ने इसी साल फरवरी में शादी की थी।
स्वरा भास्कर ने खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ मिलता है! धन्य, आभारी, उत्साहित (और पता नहीं!) जैसा कि हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रख रहे हैं.. #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby।"
स्वरा के फैंस और फॉलोअर्स ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा- "स्वरा और फहाद को बधाई। क्या प्यारा पल है... और जादुई भी।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "आप दोनों को बधाई.."
बता दें, स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद 16 फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, इनका पहला बच्चा अक्टूबर के महीने में आने वाला है। शादी के 3 महीनों के बाद ही प्रेग्नेंसी की घोषणा करने को लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
स्वरा और फहाद ने फरवरी में कोर्ट मैरिज किया था। जबकि बाद में मार्च में, कपल ने अपनी शादी को पूरे तामझाम के साथ सेलिब्रेट किया.. जैसे मेहंदी, संगीत और कव्वाली के कार्यक्रम। यहां तक कि उनका दिल्ली में एक रिसेप्शन भी था और दूसरा मुंबई में, जहां कई हस्तियां, राजनेता और लोकप्रिय हस्तियां उनके साथ शामिल हुईं। अप्रैल में इस जोड़े ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली ईद मनाई।


Click it and Unblock the Notifications












