Bollywood Live: चौथे दिन सिंगल डिजीट में सिमटी ‘सिकंदर’, स्वरा भास्कर ने ससुराल में मनाई ईद

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

'सिकंदर' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक हैं. फिल्म की ना तो बंपर शुरुआत हुई और ना ही ये ईद के मौके पर भी तगड़ा कलेक्शन कर पाई। अब फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। 'सिकंदर' के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन 'सिकंदर' ने 19.5 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के चौथे दिन 9.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'सिकंदर' की चार दिनों की कुल कमाई अब 84.25 करोड़ रुपये हो गई है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस बार ईद अपनी ससुराल में मनाई। वह पति फहाद अहमद और बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के बहेड़ी स्थित अपने ससुराल पहुंची थीं। स्वरा ने इस मौके पर ईद के चांद वाली खास मेहंदी लगवाई थी। स्वरा ने ससुराल में ईद पर खूब जश्न मनाया। उन्होंने पति और बेटी के अलावा सास-ससुर और अन्य घरवालों के साथ घर की छत पर ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं।

LIVE Feed
  • Apr 3, 2025 9:29 PM

    ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी IAS, कॉपीराइटर का भी किया काम

    Raashii Khanna Acting Career: बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाना काफी मुश्किल है। लेकिन जो जगह बना लेता है वो कामयाब हो जाता है लेकिन जो जगह नहीं बना पाता उसके लिए बॉलीवुड बस एक ख्वाब बनकर रह जाता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्होंने अपना करियर तो कुछ और चुना था लेकिन वो बन कुछ और गए।

    ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी IAS, कॉपीराइटर का भी किया काम
  • Apr 3, 2025 9:28 PM

    फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं

    Viral Video: एक पालतू कुत्ते का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने हनुमान चालीसा पर ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिख रहा है कि जर्मन शेफर्ड आराम से बैठा था, तभी उसके पालतू माता-पिता ने टेलीविजन पर कुछ गाने बजाना शुरू कर दिया।

    फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं
  • Apr 3, 2025 9:27 PM

    Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज

    Mohammad Shami Controversy: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। उनकी बहन और जीजा का मनरेगा में नाम आने के बाद मामला कॉन्ट्रोवर्शियल होता जा रहा है। अब इस मामले के सामने आने के बाद और लोगों का भी नाम इसमें शामिल होने की बात कही जा रही है।

    Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज
  • Apr 3, 2025 9:27 PM

    Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा

    Shikhar Dhawan New Girlfriend: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन की एक फोटो वायरल हुई थी। शिखर धवन को एक रहस्यमयी महिला के साथ देखा गया और इंटरनेट पर इस बात को लेकर उत्सुकता फैल गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह महिला सोफी शाइन थी, जो आयरलैंड की रहने वाली है।

    Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा
  • Apr 3, 2025 9:26 PM

    RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...

    RJ Mahvash New Post: आरजे महवश हाल ही में टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने लिंक-अप अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर आरजे महविश के हालिया पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रिएक्शन दिया है।

    RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...
  • Apr 3, 2025 4:42 PM

    प्राइवेट मुजरा पार्टी में अश्लीलता करता दिखा युवक, शराब क नशे में डांसर से की छेड़छाड़, भड़क गए लोग!

    इस वीडियो में महिला डांसर को नीले रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। महिला ने लहंगा और ब्लाउज पहना हुआ है और भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है। इस बीच युवक लगातार बियर हाथ में लेकर उसको पकड़ने की कोशिश करता है।

  • Apr 3, 2025 3:34 PM

    'पहचान में नहीं आ रही...', सलमान खान की ईद पार्टी लुक को लेकर ट्रोल हुईं Radhika Madan, लोग बोले- सर्जरी...

    Radhika Madan Different Look Video Viral: राधिका मदान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी बिंदास एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। साथ ही साथ राधिका ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है और खूब नाम भी कमाया है। लेकिन हाल ही में वह काफी चर्चा में आ गई है और उनको सलमान खान की ईद पार्टी में देखा गया था।

  • Apr 3, 2025 3:18 PM

    8 साल की उम्र में इस हसीना ने झेला यौन शोषण, डांस सिखाने की आड़ में जिंदगी कर ली थी कंट्रोल

    अंजली आनंद ने यह भी बताया कि "शख्स ने उनको किस भी किया था। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि मैं क्या करूं। मैं तब सिर्फ 8 साल की थी और मेरे पिता का निधन हो गया था। तो उसने मुझे कहा कि मैं तुम्हारा बाप हूं और मैंने उसकी बात मान भी ली थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे और कुछ भी पता ही नहीं था।"

  • Apr 3, 2025 1:38 PM

    'सनम तेरी कसम' गर्ल करेंगी बॉलीवुड में वापसी, पोस्टर के साथ Mawra Hocane ने किया ऐलान!

    खबरें हैं कि मावरा होकेन गायक-संगीतकार अखिल सचदेवा के साथ तू चांद है नाम के एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि बॉलीवुड में वो किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनेंगी। ना सिर्फ मावरा होकेन बल्कि उनके साथ पाकिस्तान एक्टर फवाद खान भी दिखने वाले हैं। इसके अलावा अबीर गुलाल ने भी इंड्स्ट्री में वापसी का ऐलान किया है।

  • Apr 3, 2025 12:17 PM

    रान्या राव केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया तीसरा आरोपी साहिल जैन

    अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में आर्थिक अपराध की विशेष अदालत ने बुधवार को तीसरे आरोपी साहिल जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने साहिल की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया था।

  • Apr 3, 2025 11:35 AM

    'सपोर्ट की जरूरत...', Sikandar की गिरती कमाई के बीच Salman Khan ने क्यों कही ये बात

    सलमान खान ने बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार उनकी फिल्मों की तारीफ करने से बचते हैं। सलमान खान से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथी उनके प्रोजेक्ट की तारीफ करने से बचते हैं। बेशक सलमान अपने साधी कलाकारों की फिल्म का जमकर सपोर्ट करते हैं? सलमान खान ने इस सवाल का जवाब हां में दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन उनके साथ वालों को लगता है कि वह आत्मनिर्भर हैं और इसी वजह से उन्हें सपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है।

  • Apr 3, 2025 10:54 AM

    तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना के बाद इस कंटेस्टेंट को मिला गोल्डन एप्रन

    सोशल मीडिया पर फाइनलिस्ट की फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें निक्की तंबोल, राजीव अदातिया और फैजु गौरव और तेजस्वी के साथ गोल्डन एप्रन पहने नजर आ रहे हैं। इसका मतलब ये है कि निक्की, राजीव और फैजु ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।

  • Apr 3, 2025 9:40 AM

    मलाइका अरोड़ा ने बनवाया एक और टैटू

    मलाइका हाल ही में एक इवेंट में गई थीं जहां पर उनकेनए टैटू ने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींची है। मलाइका ने अपने नए टैटू के बारे में बात की। मलाइका ने खुद अपने टैटू का मतलब बताया है। ये टैटू उनकी लाइफ में कुछ एड कर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने ईटाइम्स से खास बातचीत में टैटू के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मेरे लिए टैटू जिंदगी के उस प्वाइंट पर आए हैं। मैं ये ऐसे ही नहीं बनवाती हूं। इसका पर्सनल मीनिंग है। साल 2024 मेरे लिए मुश्किल रहा है।

  • Apr 3, 2025 8:38 AM

    करीना कपूर को उठती है खिचड़ी की क्रेविंग

    44 साल की बेबो का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान करीना ने अपनी फेवरेट डिश के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि 'उनका सबसे कंफर्ट फूड खिचड़ी है। अगर वो उसे 2-3 दिन नहीं खाती हैं तो उन्हें क्रेविंग होना शुरू हो जाती है।' करीना का ये बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है. करीना ने आगे कहा कि 'मैं कई बार रुजिता को मैसेज करती हूं। घर में खिचड़ी नहीं है। मैं जब तक इसे नहीं खाऊंगी सो नहीं पाऊंगी। जैसा कि आपने कहा कि ड्रिंक ठीक वैसे ही मेरे लिए खिचड़ी है। मैं इसके बिना सर्वाइव नहीं कर सकती।'

  • Apr 3, 2025 7:42 AM

    शोएब मलिक ने सना जावेद संग मनाई ईद

    शोएब मलिक से शादी के बाद से सना जावेद अक्सर चर्चा में रहती हैं। सना शोएब की तीसरी बीवी हैं, इससे पहले शोएब ने सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की थी। हाल ही में सना ने शोएब संग अपनी ईद की फोटोज शेयर की हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sikandar swara bhaskar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X