..................... Bollywood Live Updates- फिलिस्तीन के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर Bollywood Live Updates- Swara Bhaskar came out in support of Palestine, Alia Raha photo viral - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- फिलिस्तीन के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, राहा के साथ आलिया की तस्वीर वायरल

bollywood live updates

Bollywood Highlights- आज के बॉलीवुड लाइव अपडेट्स में सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री स्वरा भास्कर की, उन्होने इजरायल और फिलिस्तनीन वॉर पर रिएक्ट किया है।

एक्ट्रेस का कहना है कि वो इस जंग में फिलिस्तीन के साथ हैं जबकि उन्होने इजरायल को सपोर्ट करने वालों को ढोंगी तक कह डाला है। स्वरा भास्कर का ये बयान खबरों का हिस्सा है। गौरतलब है कि हमास ने इजरायल पर हाल ही में अटैक किया था और इसके बाद दोनों जगहों के हालाक खराब हो गए थे।

इसके अलावा बात करें आलिया भट्ट की तो वो इस वक्त अपनी बेटी राहा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल आलिया को हाल ही में राहा के साथ घर के बाहर स्पॉट किया गया है।

हालांकि इस दौरान मीडिया ने राहा का चेहरा ब्लर कर दिया क्योंकि चेहरा ना दिखाना के लिए कुछ समय पहले रणबीर और आलिया ने गुजारिश की थी। रणबीर कपूर इस दौरान साथ में नहीं नजर आए।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 9, 2023 6:33 PM

    नुसरत भरुचा के बाद इजरायल युद्ध से बाल-बाल बची ये फेसम टीवी एक्ट्रेस, कहा- 'डर के मारे कांप रही हूं'

    इजरायल में चल रहे क्रूर युद्ध के बीच, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता ने खुलासा किया है कि वह इस हफ्ते इजरायल जाने वाली थीं। मुनमुन ने इस बात का खुलासा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किया है। फ़िलिस्तीन के साथ चल रहे युद्ध के बीच इज़रायल के लिए प्रार्थना करते हुए हार्दिक पोस्ट में मुनमुन ने लिखा कि वह इस बात को लेकर कांप रही हैं कि उन्हें इस वक्त इजरायल में होना चाहिए था।'

    नुसरत भरुचा के बाद इजरायल युद्ध से बाल-बाल बची ये फेसम टीवी एक्ट्रेस, कहा- 'डर के मारे कांप रही हूं'
  • Oct 9, 2023 6:11 PM

    राघव परिणीति के सात फेरों का वीडियो आया सामने

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की भव्य शादी के कुछ दिनों बाद, उनके फेरों का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें लवबर्ड्स सोनम कपूर और फरहान अख्तर के भाग मिल्खा भाग के गाने ओ रंगरेज़ पर अपने फेरे लेते नजर आए।

  • Oct 9, 2023 3:27 PM

    'धक-धक' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी अपनी आने वाली फिल्म 'धक धक' के दिलचस्प पोस्टर की वजह से सुर्खियों में हैं, अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। तापसी पन्नू द्वारा सह-निर्मित, धक-धक चार महिला बाइकर्स की कहानी बताएगी, जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य रोड ट्रिप पर निकलती हैं।

  • Oct 9, 2023 2:44 PM

    Katrina Kaif की 'देवरानी' की हॉट फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, फिगर के आगे तो कैट भी भरती हैं पानी!

    विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बारे में हर जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सनी कौशल ने दो दिन पहले एक विदेशी गली का वीडियो शेयर किया था। कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने इस गली को देखकर कहा कि सनी इस वक्त थाईलैंड में हैं। अभी कुछ देर पहले सनी कौशल की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी फोटोज शेयर की हैं, जो कि फी-फी आईलैंड से है। आपको बता दें, फी-फी आइलैंड भी थाइलैंड में ही है।

    Katrina Kaif की 'देवरानी' की हॉट फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, फिगर के आगे तो कैट भी भरती हैं पानी!
  • Oct 9, 2023 1:47 PM

    15 साल के बच्चे ने सुष्मिता सेन को छुआ था गलत जगह, एक्ट्रेस ने लड़के का हाथ पकड़कर यूं सिखाया सबक

    फैंस अक्सर एक्ट्रेस की तारीफ करते हैं क्योंकि वह सभी के साथ बहुत मधुरता से बात करती हैं और कभी भी अपना आपा नहीं खोती हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने एक ऐसी घटना के बारे में बताया जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल सकता है लेकिन उन्होंने उस दौरान भी शांत रहने का फैसला किया।

    15 साल के बच्चे ने सुष्मिता सेन को छुआ था गलत जगह, एक्ट्रेस ने लड़के का हाथ पकड़कर यूं सिखाया सबक
  • Oct 9, 2023 12:58 PM

    क्या आप जानते हैं नीता अंबानी की बहन को? जिन्होंने शाहरुख और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को पढ़ाया ट्यूशन

    Nita Ambani Sister: बात जब देश के सबसे अमीर परिवारों की हो तो अंबानी परिवार का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इनके नाम के चर्चे आए दिन होते ही रहते हैं। खासतौर पर तो नीता अंबानी के लाइफस्टाइल की चर्चा तो आए दिन होते ही रहती है। लेकिन आज हम आपको नीता अंबानी की बहन के बारे में बारे में बताएंगे।

    क्या आप जानते हैं नीता अंबानी की बहन को? जिन्होंने शाहरुख और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को पढ़ाया ट्यूशन
  • Oct 9, 2023 12:10 PM

    फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'धक धक' का ट्रेलर रिलीज!

    रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, संजना सांघी और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'धक धक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन तरुण डुडेजा ने किया है.. और पारिजात जोशी और तरुण डुडेजा द्वारा सह-लिखित है। यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Oct 9, 2023 11:39 AM

    प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच, अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली की खास तस्वीर!

    रविवार को पूरे देश में जश्न का माहौल था, जब क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। मैच में उन्होंने धुआंधार पारी खेलते हुए 106 गेंदों में छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए। विराट कोहली की इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद, जहां देश भर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे.. वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली और केएल राहुल की एक फोटो शेयर की और उसके साथ एक ब्लू हार्ट (दिल) इमोजी भी बनाया।

    प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच, अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली की खास तस्वीर!
  • Oct 9, 2023 11:04 AM

    शाहरुख खान, अजय देवगन के साथ 'पान मसाला एड' में फिर नजर आए अक्षय कुमार

    साल 2022 में जब अक्षय कुमार पहली बार अजय देवगन और शाहरुख खान एक साथ इस पान मसाला विज्ञापन में दिखे थे, तो काफी हंगामा मच गया था। विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके तुरंत बाद ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा पोस्ट किया था और फैंस को भरोसा दिलाया था कि वो इस विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं।

  • Oct 9, 2023 10:10 AM

    कृति सैनन के एयरपोर्ट लुक ने किया धमाका

    कृति सैनन ने इस दौरान बोल्ड ड्रेस पहनी थी लेकिन ऊपर की ब्लैक ब्लेजर पहन लिया था। हालांकि पैपराजी के सामने उन्होने जानबूझकर अपने ब्लेकर को बार बार फ्रंट से खोला ताकि उनका सेक्सी अवतार लोहों को दिख सके। कृति सैनन के इस लुक को देखकर लोगों मुंह से उफ्फ निकलने वाला है।

  • Oct 9, 2023 9:49 AM

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर खुलकर बोलीं रिया चक्रवर्ती

    रिया चक्रवर्ती ने अपनी ताकत के बारे में बात की, जो उन्हें उनके परिवार से मिली है। उन्होंने कहा कि उनके पिता सेना में थे और उन्होंने उन्हें स्थिति से निपटने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां, पिता, भाई और उनके दोस्त जो उनके साथ खड़े रहे, वे उनकी लड़ाई के प्रमुख हथियार हैं।

  • Oct 9, 2023 9:08 AM

    शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

    जवान की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त खतरे में है। जी हां, शाहरुख खान को लेकर खबर है कि वो खतरे में हैं और उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस धमकी के सामने आने के बाद पता चला है कि महाराष्ट्र सरकार काफी सीरियस है और शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • Oct 9, 2023 8:36 AM

    ट्रोल हुईं निया शर्मा

    हर तरफ से खुली इस ड्रेस को निया शर्मा बार बार ठीक करती हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में वो बुरी तरह से ट्रोल हुईं थीं लेकिन इस बार भी लोग उनको बख्सते हुए नजर नहीं आ रहे हैँ। इस वीडियो को Viral Bhayani ने पोस्ट किया है।

    ट्रोल हुईं निया शर्मा
  • Oct 9, 2023 7:55 AM

    जान्हवी कपूर के फैंस पर जीनत अमान की नजर

    जान्हवी कपूर के इस पोस्ट पर जीनत अमान ने रिएक्ट किया और कहा, 'मेरा स्टाइल चोरी किया है, अब मुझे अपना फैन बेस चुराते हुए देखो!' लोग जीनत अमान के इस मजाक पर उनके नेचर की तारीफ कर रहे हैँ। गौरतलब है कि जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा हैं और इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X