Katrina Kaif की 'देवरानी' की हॉट फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, फिगर के आगे तो कैट भी भरती हैं पानी!

Sharvari Wagh

Sharvari Wagh Photos: कैटरीना कैफ का नाम जबसे कौशल खानदान के साथ जुड़ा है, विक्की कौशल के परिवार की हर डिटेल जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल एक टैलेंडेट एक्टर हैं और उन्हीं की तरह उनका एक छोटा भाई भी है, जो कि एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं।

विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बारे में हर जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सनी कौशल ने दो दिन पहले एक विदेशी गली का वीडियो शेयर किया था। कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने इस गली को देखकर कहा कि सनी इस वक्त थाईलैंड में हैं। अभी कुछ देर पहले सनी कौशल की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी फोटोज शेयर की हैं, जो कि फी-फी आईलैंड से है। आपको बता दें, फी-फी आइलैंड भी थाइलैंड में ही है।

सनी और शरवरी के अफेयर के चर्चे काफी समय से होते आ रहे हैं। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा और खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया। लेकिन सूत्रों की तरफ से दावा किया जाता रहा है कि ये दोनों प्यार में हैं और इस बात का सबूत फैंस को भी कई बार मिल चुका है।

कौन हैं शरवरी वाघ

महाराष्ट्रीयन परिवार में जन्मीं शरवरी वाघ के पिता शैलेश वाघ एक बिल्डर हैं। उनकी मां नम्रता वाघ और बहन कस्तूरी वाघ दोनों ही आर्किटेक्ट हैं। और यह बात कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी उनके नाना हैं। शरवरी वाघ ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की छोटी उम्र में की थी। बाद में, उन्हें कई टेलीविजन विज्ञापनों में देखा गया।

शरवरी ने 'प्यार का पंचनामा 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की 'द फॉरगॉटन आर्मी - आज़ादी के लिए' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया और इसी वेब सीरीज में ही पहली बार शरवरी और सनी की मुलाकात हुई थी और बताते हैं कि यहीं से ही इनके प्रेम की कहानी की नैय्या चल पड़ी थी।

More from Filmibeat

Read more about: katrina kaif sharvari wagh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X