..................... do you know about nita ambani sister mamta dalal who tutored SRK, Sachin Tendulkar kids - Hindi Filmibeat

क्या आप जानते हैं नीता अंबानी की बहन को? जिन्होंने शाहरुख और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को पढ़ाया ट्यूशन

Nita Ambani

Nita Ambani Sister: बात जब देश के सबसे अमीर परिवारों की हो तो अंबानी परिवार का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इनके नाम के चर्चे आए दिन होते ही रहते हैं। खासतौर पर तो नीता अंबानी के लाइफस्टाइल की चर्चा तो आए दिन होते ही रहती है। लेकिन आज हम आपको नीता अंबानी की बहन के बारे में बारे में बताएंगे।

अंबानी खानदान निश्चित तौर पर दुनिया के सबसे धनी परिवारों में से एक हैं। उन्होंने अपने असाधारण उत्सवों, असाधारण जीवनशैली और सफल व्यावसायिक बिजनेस की वजह से हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक भारतीय फिलेनथ्रॉपिस्ट हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष और संस्थापक हैं। लेकिन क्या आप नीता अंबानी की बहन के बारे में जानते हैं?

नीता अंबानी की छोटी बहन ममता दलाल को बहुत कम लोग जानते हैं। उनका जन्म एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। ममता नीता अंबानी से चार साल छोटी हैं। ममता पेशे से एक टीचर हैं और वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मैनेजमेंट टीम की सदस्य हैं। नीता इसी स्कूल की संस्थापक हैं।

धीरूभाई अंबानी स्कूलों में बहुत सारे स्टार किड्स ने पढ़ाई की है जैसे ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, सुहाना खान और अन्य। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान के बच्चों को पढ़ाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।

ममता सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं, उन्हें अपनी बहन नीता अंबानी के साथ कम ही देखा जाता है। ममता अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस्ड रहती हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को पढ़ाने का काम भी करती रही हैं।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X