..................... sushmita sen harrased by 15 years old boy at award function event actress revealed the incident - Hindi Filmibeat

15 साल के बच्चे ने सुष्मिता सेन को छुआ था गलत जगह, एक्ट्रेस ने लड़के का हाथ पकड़कर यूं सिखाया सबक

sushmita sen
Photo Credit: sushmita sen instagram

Sushmita Sen Harrasment: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लोग उनके बर्ताव की वजह से भी जानते हैं। उनका सौम्य व्यवहार हर किसी का मन मोह लेता है। उन्हें हर परिस्थिति से निपटना आता है और वो हर स्थिति से कुशलता से बाहर निकल आती हैं।

फैंस अक्सर एक्ट्रेस की तारीफ करते हैं क्योंकि वह सभी के साथ बहुत मधुरता से बात करती हैं और कभी भी अपना आपा नहीं खोती हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने एक ऐसी घटना के बारे में बताया जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल सकता है लेकिन उन्होंने उस दौरान भी शांत रहने का फैसला किया।

कुछ साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान सुष्मिता से छेड़छाड़ और उत्पीड़न से जुड़े किसी अनुभव के बारे में पूछा गया था। उन्होंने उस घटना को याद किया जब एक 15 वर्षीय युवा लड़के ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। हालांकि, सुष्मिता ने इस स्थिति से कैसे निपटा, यह आपको हैरान कर देगा।

इवेंट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घटना के बारे में कहा, " मैं एक अवॉर्ड फंक्शन में थी और वहां बहुत सारे आदमी थे, उसे लगा कि मैं ध्यान नहीं दूंगी कि यह किसने किया, उसे लगा कि मुझे पता नहीं लगेगा। उसने जैसे ही मुझे छुआ, मैंने उसका हाथ पकड़ लिया और जब मैंने उसका हाथ खींचा तो मैं चौंक गई क्योंकि वह एक छोटा लड़का था। इस तरह के गंदे व्यवहार के लिए, मैं कोई भी कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन वह सिर्फ 15 साल का लड़का था, मैंने उसकी गर्दन पकड़ ली... लोगों को लग रहा था कि मैं उसे हेलो कह रही थी... मैं उसे टहलाने के बाहर ले गई।

सुष्मिता आगे उस बच्ची सेकहती हैं कि अगर मैंने अभी इस बारे में शोर मचा दिया, तो आपकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। तब वो बच्चा कहता है- 'मैंने नहीं किया, मैंने नहीं किया, मैंने किया', मैंने कहा, 'नहीं बेटा, करा तो आपने'। अब इसे ईमानदारी से स्वीकार करो कि आपने यह किया। उस बच्चे ने कहा- 'सॉरी', तो मैंने कहा- ठीक है। आपको पता है आपकी जिंदगी खराब हो जायेगी? वादा करो कि ऐसा दोबारा नहीं होगा और अगर ऐसा हुआ तो याद रखना मैंने तुम्हारा चेहरा देख लिया है।

एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो सुष्मिता ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है- रेने और अलीसा। वह आखिरी बार 'ताली' में एक ट्रांस महिला के रूप में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में सुष्मिता के किरदार को खूब वाहवाही मिली थी।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X