Bollywood Highlights: सनी देओल की 'गदर 2', अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और रजनीकांत की 'जेलर' के बीच क्लैश

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत में आज बड़ी फिल्मों को लेकर बॉक्सऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हो रही है। इसी फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ मनीष वाधवा नजर आने वाले हैं।

वहीं दूसरी तरफ आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' भी रिलीज हो रही है। बहुत सारे विवाद के बाद फिल्म को रिलीज किया जा रहा है, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह तो है, अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

गदर 2 और ओएमजी 2 आज रिलीज हो रही हैं वहीं इस सबके बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' कल रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जो खुशी देखने को मिल रही है उससे साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म ओएमजी 2 और गदर 2 को टक्कर देगी। सूत्रों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म जेलर ने ओपनिंग डे में सबको पीछे छोड़ दिया है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 11, 2023 8:20 PM

    मशहूर एक्ट्रेस जयाप्रदा को हुई 6 महीने की जेल, 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा!

    पूर्व राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा को चेन्नई कोर्ट ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। कई साल पुराने एक मामले में उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में एक्ट्रेस के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया था।

    मशहूर एक्ट्रेस जयाप्रदा को हुई 6 महीने की जेल, 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा!
  • Aug 11, 2023 8:03 PM

    'धड़कन' को 23 साल हुए पूरे

    तेईस साल पहले, भारतीय सिल्वर स्क्रीन पर सदाबहार फिल्म "धड़कन" का जन्म हुआ, जो धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा थी, जो 11 अगस्त 2000 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

    'धड़कन' को 23 साल हुए पूरे
  • Aug 11, 2023 6:47 PM

    पाकिस्तान के इस फेमस सिंगर का लड़के पर आया दिल और कर लिया निकाह; अब अपने ही देश में हो रहे ट्रोल

    Ali Sethi Marraige: पाकिस्तान के फेसम सिंगर अली सेठी ने ऐसे कई गाने गाए हैं, जो चार्टबस्टर साबित हुए हैं और उन्हीं में से एक है 'पसूरी' गाना। जिसे कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में रीक्रिएट भी किया गया था। अब इशी सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

    पाकिस्तान के इस फेमस सिंगर का लड़के पर आया दिल और कर लिया निकाह; अब अपने ही देश में हो रहे ट्रोल
  • Aug 11, 2023 5:49 PM

    Gadar 2 और OMG 2 के चक्कर में कहीं आलिया को तो नहीं भूल गए आप? चुपके से हसीना ने मारी है बड़ी बाजी

    'गदर 2' और 'OMG 2' को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है कि ये फिल्में आपस में एक-दूसरे को खूब टक्कर देंगी लेकिन इन सबके बीच आलिया भट्ट ने भी एंट्री ले ली है और वो तो अपना परचम पूरे विश्व में लहरा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला वो कैसे। तो बात ये है कि आज ही के दिन यानी 11 अगस्त को आलिया भट्ट की भी फिल्म रिलीज हुई है और ये फिल्म उनके लिए काफी ज्यादा खास है।

    Gadar 2 और OMG 2 के चक्कर में कहीं आलिया को तो नहीं भूल गए आप? चुपके से हसीना ने मारी है बड़ी बाजी
  • Aug 11, 2023 5:11 PM

    देश की राष्ट्रपति को 'गदर 2' दिखाएंगे सनी देओल

    सनी देओल की एक्शन-ड्रामा 'गदर 2' आज रिलीज हो गई है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल और गदर 2 टीम इस रविवार, 13 अगस्त को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे।

  • Aug 11, 2023 4:49 PM

    Gadar 2 देखने आया सनी का फैन ले आया हैंडपंप-हथौड़ा, फिल्म के पोस्टर पर फूलों की माला और दूध भी चढ़ाया

    Gadar 2 Craze: सनी देओल की लोकप्रियता इतनी है कि उनके फैंस उनकी फिल्मों को त्योहार की तरह मनाते हैं और हाल ही में मुंबई में एक सिनेमा हॉल के बाहर की घटना ने इस बात का जीता-जागता उदाहरण दिया है। 'गदर 2' देखने आए एक कट्टर फैन ने तारा सिंह का आउटफिट पहना हुआ था और उसके हाथ में एक हैंडपंप और एक हथौड़ा भी था।

    Gadar 2 देखने आया सनी का फैन ले आया हैंडपंप-हथौड़ा, फिल्म के पोस्टर पर फूलों की माला और दूध भी चढ़ाया
  • Aug 11, 2023 4:22 PM

    करण जौहर ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने मिलकर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का उद्घाटन किया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, करण जौहर कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए और 'सत्यप्रेम की कथा' सहित उनकी फिल्मों की भी प्रशंसा करते हुए और 'उन्हें और अधिक शक्ति' देने की कामना करते हुए दिखाई दे रहे। उन्होंने कहा- "कार्तिक की फिल्मों ने देश के साथ गहराई से जुड़ी है और हमेशा सिनेमाघरों में उत्साह को वापस लाया है। उन्हें और अधिक शक्ति मिले। उनका योगदान अच्छा है।" सिनेमा हमेशा जारी रहेगा। शाबाश, कार्तिक।"

  • Aug 11, 2023 3:35 PM

    साड़ी में कंगना रनौत ने दिखाया अपना हुस्न

    ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर, कंगना रनौत ने गुरुवार रात फैशन डिजाइनर रोहित बल की लाल, हरे और पीले रंग की खूबसूरत 3डी फ्लोरल ऑर्गेन्जा साड़ी पहने हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने साड़ी को फुल स्लीव्स और फ्लोरल कढ़ाई की हुई एक काले मखमली जैकेट के साथ पेयर किया था। उन्होंने हल्का मेकअप किया था और न्यूड लिपस्टिक लगाई। एक्ट्रेस ने बालों को एक ब्रेडेड बैक चिक बन में स्टाइल किया गया था। एक्सेसरीज़ के लिए, कंगना ने केवल शानदार चांदी की चांदबालियों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा।

  • Aug 11, 2023 2:54 PM

    'भारतीय' नहीं बल्कि 'विदेशी' निकलीं आलिया भट्ट?

    आलिया का कहना था कि, ''हां, मेरी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ।'' इसके अलावा आलिया ने कहा कि, ''मेरी दादी अपनी पूरी जिंदगी इंग्लैंड में रहीं इसलिए मेरी दादी का लहजा अंग्रेजी है।'' हालांकि आलिया का जन्म मुंबई, भारत में हुआ है। उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान से ब्रिटिश नागरिकता हासिल की। अगर ये सच है तो लोगों को काफी बड़ा झटका लगने वाला है।

  • Aug 11, 2023 1:19 PM

    ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए लिखा एक खास नोट

    सनी देओल की बहन ईशा देओल ने आज सोशल मीडिया पर अभिनेता को उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज होने पर शुभकामनाएं दीं। ईशा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आज शेर की दहाड़ सुनें... और ऊंची ऊंचाइयों पर पहुंचें। शुभकामनाएं @iamsunnydeol।" उन्होंने गदर 2 का एक पोस्टर भी साझा किया। यह फिल्म सनी की 2001 की इसी नाम की हिट फिल्म का सीक्वल है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और अन्य भी हैं।

  • Aug 11, 2023 12:41 PM

    Tiger Shroff ने नई गर्लफ्रेंड की खबर पर तोड़ी चुप्पी

    टाइगर ने ई-टाइम्स बात करते हुए कहा कि, "कुछ महीने पहले मैंने सोचा था कि मेरा किसी और से रिश्ता जुड़ गया है, लेकिन नहीं, मैं पिछले दो साल से अकेला हूं।" इससे इतना तय है कि टाइगर श्रॉफ दीशा के बारे में बात नहीं करना चाहते थे। दीशा की बात करें तो वो लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे को देख रहे हैं।

  • Aug 11, 2023 12:06 PM

    Don 3 में रणवीर सिंह को देख खुद को नहीं रोक पाईं Zeenat Aman

    सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन वाली डॉन में जीनत अमान ही हैं जिन्होने 'रोमा' का पहला किरदार निभाया था। उन्होंने रणवीर के पोस्ट के कमेंट सेक्शन को आशीर्वाद देते हुए लिखा, "बधाई हो, रणवीर! क्या आपको अपने डॉन के लिए एक योग्य 'जंगली बिली' मिल सकती है।"

  • Aug 11, 2023 10:40 AM

    ऑनलाइल लीक हुई गदर 2

    सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार था और आज यानि 11 अगस्त को फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म के गानों को पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इसके अलावा फिल्म को लेकर एक चौकाने वाली खबर आ रही है जो कि मेकर्स और फैंस दोनों को परेशान करने के लिए काफी है। पता चला है कि फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइड लीक हो गई और लोग इसको धड़ल्ले से एचडी प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं।

  • Aug 11, 2023 9:44 AM

    कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने बेटे का गुजराती रीति-रिवाज ने किया नामकरण

    इशिता दत्ता और उनके एक्टर पति वत्सल सेठ हाल ही में बेटे के पेरेंट्स बने हैं। फिलहाल ये कपल अपने नन्हें प्रिंस के साथ पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। इसी के बीच कपल ने बच्चे का नामकरण किया है। बच्चे का नाम का खुलासा इशित्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैंस के साथ साझा किया है।

  • Aug 11, 2023 9:18 AM

    Jailer Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ओपनिंग डे पर किया धमाका

    रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है, रजनीकांत की जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और पहले दिन ही इसका कलेक्शन शानदार रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर ने इंडिया में करीब 44.50 करोड़ का बिजनेस किया है, ये कलेक्शन सारी भाषाओं का मिलाकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर तमिलनाडु में 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने वहां करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 में आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने 89 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान (57 करोड़) शामिल है। अब करीब 44 करोड़ का कलेक्शन करके जेलर तीसरे नंबर पर आ गई है।

    Jailer Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ओपनिंग डे पर किया धमाका
  • Aug 11, 2023 9:03 AM

    बंपर कमाई के बाद भी 'बार्बी' को लगा बड़ा झटका, अब इस देश ने फिल्म पर लगाया बैन

    बीते 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ यहां ये फिल्म लगातार अच्छा कारोबार करती जा रही है दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर बैन की मांग भी बढ़ती जा रही है। कुवैत में बार्बी को बैन कर दिया गया है जिससे यकीनन इस फिल्म की कमाई की रफ्तार पर असर पड़ेगा।

    बंपर कमाई के बाद भी 'बार्बी' को लगा बड़ा झटका, अब इस देश ने फिल्म पर लगाया बैन
  • Aug 11, 2023 8:32 AM

    सनी देओल की फिल्म ने रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग में बिके 20 लाख टिकट

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 20 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक गए हैं, फैंस ने भी इस पर खूब खुशी जाहिर की है।

  • Aug 11, 2023 8:27 AM

    भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर बड़ा ऐलान

    रिया कपूर ने गुरुवार सुबह अपनी नई फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का एलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसको देखकर फैंस काफी खुश हैं। अब फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर भी रिया कपूर ने ऐलान कर दिया है। उन्होंने फैंस को गुड न्यूज भी दी है और बताया है कि ये फिल्म इस साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X