Gadar 2 देखने आया सनी का फैन ले आया हैंडपंप-हथौड़ा, फिल्म के पोस्टर पर फूलों की माला और दूध भी चढ़ाया

Gadar 2 Craze: सनी देओल की लोकप्रियता इतनी है कि उनके फैंस उनकी फिल्मों को त्योहार की तरह मनाते हैं और हाल ही में मुंबई में एक सिनेमा हॉल के बाहर की घटना ने इस बात का जीता-जागता उदाहरण दिया है। 'गदर 2' देखने आए एक कट्टर फैन ने तारा सिंह का आउटफिट पहना हुआ था और उसके हाथ में एक हैंडपंप और एक हथौड़ा भी था।
इस फैन का हाल ही में एक वीडियो आया है, जिसमें वो 'गदर 2' के सनी देओल की तरह दिख रहा है। एक्साइटमेंट में वह इस हद तक आगे बढ़ गया कि ऊपर चढ़ गया और फिल्म के पोस्टर पर एक माला और दूध भी चढ़ाया और फैन के इस उत्साह को वीडियो में देखा जा सकता है।
वीडियो में, फैंस का एक्साइटमेंस साफ झलक रहा है, उनमें से कुछ लोग ढोल बजाते हुए भी बजा रहे हैं। सनी देओल को लेकर फैन की ये दीवानगी देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर क्रेज तो बहुत पहले से ही दिखना शुरू हो गया था। जी हां, फिल्म की एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई थी लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करके रख ली थी। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है।
फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 20 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक गए हैं, फैंस ने भी इस पर खूब खुशी जाहिर की है। अनिल शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ईश्वर की असीम कृपा, गदर 2 पर। 20 लाख टिकट एडवांस में बिक गए हैं। फैंस ने भी अनिल शर्मा के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- वाह सर मजा आ गया... रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी तरह के कई सारे लोगों ने खुशी जाहिर की।
सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है। 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए हैं। उन्होंने ही गदर में जीते के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म को लेकर बस थोड़ा विवाद तब हुआ जब पता चला कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 से होने वाला है। बैसे दोनों ही फिल्म अलग अलग जोनर की है तो दर्शकों को परेशानी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications











