पाकिस्तान के इस फेमस सिंगर का लड़के पर आया दिल और कर लिया निकाह; अब अपने ही देश में हो रहे ट्रोल

Ali Sethi Marriage: पाकिस्तान के फेसम सिंगर अली सेठी ने ऐसे कई गाने गाए हैं, जो चार्टबस्टर साबित हुए हैं और उन्हीं में से एक है 'पसूरी' गाना। जिसे कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में रीक्रिएट भी किया गया था। अब इशी सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
पाकिस्तानी गायक अली सेठी ने कथित तौर पर अपने लंबे समय के पार्टनर सलमान तूर से शादी करने के कारण इस्लामिक होमोफोबिक नफरत का निशाना बन गए हैं। ट्विटर पर समलैंगिक विवाह के बारे में कमेंट्स और विचारों की बाढ़ आ रही है। अली लंबे समय से खबरों में रहे हैं अपने शानदार गानों की वजह से लेकिन अब वह अपने इस निजी मामले की वजह से हर मीडिया पोर्टल में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
खबरें हैं कि अली सेठी ने अपने लंबे समय के प्रेमी, पाकिस्तानी-अमेरिकी पेंटर सलमान तूर के साथ न्यूयॉर्क शहर में एक गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस खबर को नेटिजन्स द्वारा सकारात्मक तरीके से नहीं लिया गया और इंटरनेट समलैंगिकता विरोधी बयानों से भर गया है। हालांकि, जब ये नफरत जंगल की आग की तरह फैली, तो कुछ लोग ऐसे भी थे जो सिंगर के समर्थन में भी आए।
यदि अफवाहें सच हैं, तो अली सेठी और सलमान तूर की शादी निस्संदेह पाकिस्तान में एक मील का पत्थर होगी, यह देखते हुए कि यह पाकिस्तान की पहली समलैंगिक शादियों में से एक है। अब तक, न तो अली सेठी और न ही उनके पिता नजम सेठी ने शादी से जुड़ी खबरों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तानी कानून और वहां के धार्मिक मानदंड के अनुसार समलैंगिक विवाह निषेध है और इसी वजह से रूढ़िवादी पाकिस्तानियों ने अपना सारा गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला है।
यह अफवाह वाली शादी पाकिस्तानी समाज में मौजूद होमोफोबिया को उजागर करती है। पाकिस्तान, एक ऐसा देश जिसका कानून मोटे तौर पर शरिया पर आधारित है। यहां पर समलैंगिकता को लेकर कड़े कानून हैं। इस देश में समलैंगिक होने पर 2 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
अली सेठी के बारे में बात करें तो वो अपनी संगीत प्रतिभा और कई चार्टबस्टर्स के लिए मशहूर हैं, सार्वजनिक हस्तियों नजम सेठी और जुगनू मोहसिन के बेटे और एक्ट्रेस मीरा सेठी के भाई हैं। पिछले महीने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, अली सेठी ने Spotify प्लेलिस्ट के बारे में बात करते हुए अपने 'own (gay) taste' का भी जिक्र किया था।


Click it and Unblock the Notifications












