Gadar 2 और OMG 2 के चक्कर में कहीं आलिया को तो नहीं भूल गए आप? चुपके से इस हसीना ने मार ली है बड़ी बाजी

Friday Movie Release

Friday Movie Release: आज यानी 11 अगस्त को जिन दो फिल्मों की खूब चर्चा हो रही है वो है 'गदर 2' और 'OMG 2'। इन दोनों फिल्मों में काफी बड़े सितारे मौजूद हैं। एक फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपनी दमदाद भूमिका के साथ वापस आए हैं तो दूसरी अक्षय भी एक हिट फिल्म की तलाश में भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

'गदर 2' और 'OMG 2' को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है कि ये फिल्में आपस में एक-दूसरे को खूब टक्कर देंगी लेकिन इन सबके बीच आलिया भट्ट ने भी एंट्री ले ली है और वो तो अपना परचम पूरे विश्व में लहरा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला वो कैसे। तो बात ये है कि आज ही के दिन यानी 11 अगस्त को आलिया भट्ट की भी फिल्म रिलीज हुई है और ये फिल्म उनके लिए काफी ज्यादा खास है।

जी हां, आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' (Heart Of Stone) आज यानी 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ गई है। इस फिल्म से आलिया ने भी विदेशी फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ गैल गडौट भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्यूट और खूबसूरत आलिया, 'हार्ट ऑफ स्टोन' में विलेन के रोल में दिख रही हैं। यही नहीं, उनके रोल को लेकर लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

ये आलिया भट्ट की 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' ही थी, जिसकी शूटिंग के लिए वो शादी के कुछ दिन बाद ही रवाना हो गई थीं और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखने लगा था। जब वो फिल्म की शूटिंग करके वापस लौटीं तो उन्होंने दुनिया को खुशखबरी सुनाई कि वो प्रेग्नेंट हैं। 6 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस के घर बेटी राहा कपूर के जन्म से किलकारी गूंजी।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था। वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रर्दशन भी कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X