Bollywood Live: बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर को मिली इतने करोड़ की ईदी, मनीषा रानी ने दी गुड न्यूज़

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान की फिल्म सिकंदर के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की। पहले दिन जहां ये बिग बजट फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई तो वहीं दूसरी दिन फिल्म की कमाई में जरा ईद का फायदा देखने को मिला है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26.00 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के दूसरे दिन 29 करोड की कमाई की है। इसी के साथ 'सिकंदर' की दो दिनों की कुल कमाई अब 55 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं दूसरी ओर डांसिंग सेंसेशन मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। अपनी कड़ी मेहनत के बाद, मनीषा ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला अपार्टमेंट खरीदने का अपना आजीवन सपना पूरा कर लिया है। जी हां, अब वह 4.98 करोड़ रुपये के आलीशान घर की मालकिन हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मनीषा ने पहले दिन ही यह बड़ी खरीदारी की।

LIVE Feed
  • Apr 1, 2025 9:44 PM

    Bipasha Basu के पति Karan Singh Grover पर लट्टू है ये हसीना

    Barkha Bisht On Karan Singh Grover: एक्ट्रेस बरखा बिष्ट इन दिनों खुलासे पर खुलासे कर रही हैं। बरखा ने हाल ही में अपने एक्स पति इंद्रनील को लेकर कुछ ऐसी बाते कहीं, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।

    Bipasha Basu के पति Karan Singh Grover पर लट्टू है ये हसीना
  • Apr 1, 2025 6:46 PM

    भरे स्टेज पर गुस्से से तिलमिलाए Kartik Aaryan

    Kartik Aaryan BTS Video: जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्सटाइल एक्टर की बात होती है तो कार्तिक आर्यन का नाम जरूर सामने आता है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन और ड्रामा से लेकर रोमांस जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनका साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ में देखा जाएगा।

  • Apr 1, 2025 6:45 PM

    Hrithik Roshan की फिल्म का हिस्सा बनेंगी ये दो एक्ट्रेसेस?

    Krrish 4 Cast: बॉलीवुड की सफल सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई है। इस फिल्म में बतौर हीरो ऋतिक रोशन को देखा गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब जल्दी ही इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट आने वाला है। जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। कृष 4 की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी हो चुकी है।

  • Apr 1, 2025 6:44 PM

    मोहम्मद शमी ने हसीन जहां फार्म हाउस में मनाई ईद?

    Mohd Shami Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हसीन जहां के साथ अपनी टूटी शादी को लेकर काफी विवादों में रह चुके हैं। हसीन जहां आए दिन मोहम्मद शमी और उनके पिरवार पर अभी भी अपना गुस्सा जाहिर करती रहती हैं। खैर इन सबके बीच मूव ऑन कर चुके हसीन जहां और मोहम्मद शमी ने ईद सेलिब्रेट की है।

  • Apr 1, 2025 6:42 PM

    Naagin 7 को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा

    Ekta Kapoor Big Update On Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने वाला शो है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक इस अशोक के 6 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस इसके 7वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब हाल ही में एकता कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि नागिन 7 कब टेलीकास्ट होगा?

  • Apr 1, 2025 6:41 PM

    Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच मिट गईं दूरियां?

    Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए और इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंगलवार यानि 1 अप्रैल को एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

    Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच मिट गईं दूरियां?
  • Apr 1, 2025 6:40 PM

    Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार

    Ranveer Allahabadia Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया ने देश की जनता से माफी मांगी है। अब इस मामले में रणवीर की परेशानियां और बढ़ गई हैं। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया का पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया।

    Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार
  • Apr 1, 2025 4:47 PM

    अश्लील इशारे कर रहे थे लोग तो भड़कीं अक्षरा सिंह, मंच पर खड़े होकर दी गालियां

    Bhojpuri actress Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह लोगों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। दरअसल अक्षरा सिंह आरा के बखोरापुर के कार्यक्रम में गई थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अक्षरा सिंह को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें अश्लील इशारे भी किए। जिस वजह से अक्षरा सिंह गुस्से से लाल हो गईं और माइक उठाकर उन लोगों को मंच से भी फटकाती दिखीं।

  • Apr 1, 2025 4:00 PM

    'पुष्पा 2' को टक्कर दे पाएगी सलमान खान की सिकंदर! दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

    सलमान खान की फिल्म भले ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म पुष्पा 2 की कमाई से अभी भी पीछे हैं। सिकंदर ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस से69.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पुष्पा 2 ने 321.3 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं का कलेक्शन मिलाकर) के साथ रिकॉर्ड बना दिया था। 5 दिसंबर को रिलीज हुआ पुष्पा 2: द रूल ने 1470.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं अब देखना होगा कि क्या सलमान खान की फिल्म यही कमाल दिखा पाती है या नहीं।

  • Apr 1, 2025 2:03 PM

    89 साल की उम्र में हुआ धर्मेंद्र की आंख का ऑपरेशन, बोले- अभी भी मैं स्ट्रांग हूं

    धर्मेंद्र बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर में से एक हैं उनकी उम्र 89 साल की हो गई है, लेकिन फिर भी वह अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र की आंख का ऑपरेशन हुआ है। उनकी एक आंख पर पट्टी लगी है। फिर भी वह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं स्ट्रांग हूं।

  • Apr 1, 2025 1:24 PM

    Nityananda की हो गई मौत ? या बनाया जा रहा है अप्रैल फूल, जानें क्या है मामला...

    नित्यानंद स्वामी अपने विवादित बयानों को लेकर खास तौर पर चर्चाओं में बने रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो उसके जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नित्यानंद का निधन हो गया है। दरअसल नित्यानंद की बहन के बेटे सुंदरेश्वरन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मर चुके हैं। हालांकि अभी तक नित्यानंद की मौत की पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन इस वीडियो के आने के बाद उनकी मौत की अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन नित्यानंद के निधन का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया गया है और ना ही उनकी मौत का कारण बताया गया है।

  • Apr 1, 2025 12:42 PM

    Bigg Boss के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जैस्मिन भसीन

    एक पॉडकास्ट में जैस्मिन ने खुलासा किया कि वो बिग बॉस के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। जैस्मिन ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें कपड़ों के लिए कई बार ट्रोल किया गया है। उन्होंने बिग बॉस की जर्नी के बारे में भी कई बातें बताई।

  • Apr 1, 2025 11:50 AM

    नित्यानंद स्वामी की मौत? बहन के बेटे ने एक वीडियो से फैला दी खबर

    Nithyananda Death: नित्यानंद स्वामी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। नित्यानंद की बहन के बेटे सुंदरेश्वरन ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि नित्यानंद मर चुके हैं। हालाँकि, इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

  • Apr 1, 2025 10:48 AM

    39 की उम्र में शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे करण वाही

    एक्टर करण वाही ने अब खुद खुलासा किया है कि वो शादी करना चाहते हैं। वो 39 साल के हो गए हैं और उनके घरवाले उनके लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। करण टीवी के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। वो अब 39 साल के हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। करण हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में गए थे जहां पर उन्होंने शादी के बारे में बात की। करण ने कहा- मैं कोशिश कर रहा हूं इस साल शादी हो जाए। मुझे शादी करनी है। मैं 39 का हो जाऊंगा। मुझे लगता है मस्ती-मस्ती में थोड़ा लेट हो गया है।

  • Apr 1, 2025 10:12 AM

    एकता कपूर ने 'नागिन 7 पर दिया बड़ा अपडेट, बतााया कब आ रहा है शो?

    सोमवार को, यानी ईद के मौके पर, एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ कुछ प्लान करती नजर आईं। वीडियो में एकता कहती हुई नजर आती हैं, "यह ईद है, ईद मुबारक, ईद मुबारक। मुझे सभी को ईदी देनी है।" एकता न फिर अपनी टीम की ओर मुड़ते हुए नागिन 7 पर अपडेट मांगा। उन्होंने कहा, "वे जानना चाहते हैं कि नागिन 7 कहां है।" इस पर एकता की टीम की एक मेंबर कंफर्म किया कि ये आ रहा है नागिन 7 "ऑन द वे" है, शो की मेकर एकता ने भी खुलासा किया कि, "जल्द आ रहा है। बहुत जल्द।"

  • Apr 1, 2025 7:45 AM

    हिना खान ने ईद पर मांगी बेहद इमोशनल ईदी

    ईद के मौके पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ईद को लेकर खूब ढेर सारी बातें की और बताया कि इस बार वह ईदी के तौर पर क्या चाहती हैं? हिना खान ने कहा कि, 'मैं हमेशा के लिए कैंसर मुक्त रहना चाहती हूं। मैं और क्या चाहूंगी। मैं खुद से यही कहती रहती हूं कि मैं ठीक हूं और मैं हमेशा के लिए कैंसर मुक्त रहूंगी।'

More from Filmibeat

Read more about: sikander manisha rani salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X