..................... Bollywood Live Updates Movie on Baba Bageshwar Sarkar RRR fame actor Ray Stevenson Died - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: बाबा बागेश्नर सरकार पर बनेगी फिल्म, 12 घंटे के अंदर हुई एक और एक्टर की मौत

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 23 May: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय जरूर बनती है, अगर आप भी खुद को इस दुनिया से रूबरू नहीं रखना चाहते हैं तो हमारे इस खास लाइव पर आप रखिए पैनी नजर। क्योंकि हम आपको इसी लाइव में देंगे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की झलक।

बाबा बागेश्वर पर बनेगी फिल्म

पिछले काफी समय से बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर यानी धीरेंद्र सरकार की लगातार पॉपुलैरिटी बढ़ती हुई देखकर अब उनकी जिंदगी के ऊपर फिल्म बनाने का फैसला लिया जा रहा है। विनोद तिवारी ने 'द बागेश्वर सरकार' नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया है। फिल्म के बारे में जैसे अनाउंसमेंट हुई है, उनके समर्थकों के दिलों में भी खलबली मच गई है। आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी बाबा बागेश्वर से काफी प्रभावित हैं। विनोद तिवारी का कहना है कि बाबा बागेश्वर ने सनातनियो को जोड़ने का काम किया है।

LIVE Feed
  • May 23, 2023 6:15 PM

    Cannes 2023: पहले मगरमच्छ फिर ग्रीन लिपस्टिक और अब पत्ते, उर्वशी रौतेला ने कान्स में पार की सारी हदें, देखिए तस्वीरें

    Urvashi Rautela Cannes Look 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस बार 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा लगातार बरकरार रखें हुए हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर उर्वर्शी रौतेला पहले मगरमच्छ फिर ग्रीन लिपस्टिक और अब पत्ते वाले कपड़ें पहने नजर आई है, जिसके चलते वह खबरों में हैं।

  • May 23, 2023 5:41 PM

    Cannes 2023: जरा से टॉप में सनी लियोनी ने कान्स में दिखाया अपना जानलेवा अंदाज, तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने

    Cannes 2023: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी जो इस समय 76 वे कान्स में अपने ज़बरदस्त डेब्यू से सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनको देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

  • May 23, 2023 4:31 PM

    Akshay Kumar: फ्लॉप फिल्में देने के बाद इस एक्टर को आई भगवान की याद, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे केदारनाथ

    Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं, कड़ी मेहनत के बाद भी कोई फल नहीं मिलने के बाद अक्षय कुमार को भगवान की याद आ गई है इसीलिए अक्षय कुमार अब कड़ी सुरक्षा के साथ केदरनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है।

  • May 23, 2023 3:55 PM

    Ranveer Singh: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में हुई बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, एक बार फिर रचा जाएगा इतिहास

    Ranveer Singh: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अब पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ एक बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगा। अब देखना होगा कि साउथ और बॉलीवुड के दो सुपरस्टार मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाका करते हैं क्योंकि फैंस को पुष्पा 2 से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

    Ranveer Singh: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में हुई बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, एक बार फिर रचा जाएगा इतिहास
  • May 23, 2023 3:52 PM

    Kapil Sharma Show जल्द होने वाला है बंद, इस दिन होगी आखिरी शूटिंग

    कपिल शर्मा शो ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी खूब जगह बनाई है। इस शो में लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है और यही वजह है कि लाख कॉन्ट्रोवर्सीज के बावजूद यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। पिछले दिनों खबर सामने आई कि ये शो बंद हो रहा है और इस खबर पर मुहर भी लग चुकी है। अब आप सोचेंगे कि अगर ये शो बंद हो जाएगा तो कौन सा शो आएगा। पहले तो यह तर्क लगाए जा रहे थे कि इसकी जगह पर लाफ्टर चैलेंज का नया सीजन आएगा लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा शो की बजाय रिएलिटी शो 'इंडिया गॉट टैलेंट' आने वाला है।

    Kapil Sharma Show जल्द होने वाला है बंद, इस दिन होगी आखिरी शूटिंग
  • May 23, 2023 3:48 PM

    जैस्मिन भसीन ने मालदीव में ढाया कहर

    टीवी की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो कि अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और कहा जाता है कि वो शानदार अदाकारा हैं। ऐसी एक अभिनेत्री का नाम है जैस्मिन भसीन। जी हां, दिल से दिल तक की तानी के नाम से भी मशहूर जैस्मिन भसीन की बोल्ड तस्वीरें खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने सीधे मालदीव्स से तस्वीरें पोस्ट की हैं और वो काफी बोल्ड लग रही हैं। जैस्मिन ने जो ड्रेस पहनी है वो पीठ से पूरी तरह से खुली है और इसमें कहर ढाती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैँ।

    जैस्मिन भसीन ने मालदीव में ढाया कहर
  • May 23, 2023 2:29 PM

    ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बंद कमरे में बॉयफ्रेंड संग कर रही थी रोमांस, फिर खुद ही लीक कर दीं बेडरूम फोटोज

    एमी जैकसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी लगभग हर बात फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेडरूम फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस तो उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। एमी जैक्सन फोटोज में अपने बॉयफ्रेंड और हॉलीवुड हीरो एड वेस्टविक के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं।

    ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बंद कमरे में बॉयफ्रेंड संग कर रही थी रोमांस, फिर खुद ही लीक कर दीं बेडरूम फोटोज
  • May 23, 2023 2:03 PM

    झुग्गी में रहने वाली 14 साल की मलीशा खारवा अचानक बन गईं इंटरनेशनल मॉडल, जानें कैसे मिली हॉलीवुड फिल्में!

    Maleesha Kharwa: किस्मत बदलते वक्त नहीं लगता है, कहीं ना कहीं यह बात बिलकुल सच है, अगर यकीन नहीं हैं तो आज हम आपको ऐसी है एक कहानी सुनाते हैं। यह कहानी झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा की है, जो कि आज इंटरनेशनल मॉडल बनकर हर तरफ चर्चा का विषय बन गई हैं और जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी।

    झुग्गी में रहने वाली 14 साल की मलीशा खारवा अचानक बन गईं इंटरनेशनल मॉडल, जानें कैसे मिली हॉलीवुड फिल्में!
  • May 23, 2023 1:13 PM

    Sanya Malhotra: आपबीती शेयर करते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक नहीं कई बार हुई है छेड़छाड़

    Sanya Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती सुनाते हुए यह खुलासा किया है कि उनके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार छेड़छाड़ हुई थी। इस सच को बताते हुए सान्या इमोशनल हो गई परंतु उन्होंने बहुत ही समझदारी से काम लेते हुए एक ऐसे सच को बाहर रखा जो हर किसी के बस की बात नहीं हैं।

    Sanya Malhotra: आपबीती शेयर करते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक नहीं कई बार हुई है छेड़छाड़
  • May 23, 2023 12:28 PM

    Fardeen Khan: ट्रोलिंग से परेशान होकर कम वक्त में एक्टर ने बदल दी अपनी बॉडी, ट्रांसफॉर्मेंशन देख चौक जाएंगे आप

    Fardeen Khan: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता रहे हैं, लेकिन कुछ महीनों पहले उनके फेट की वजह की वजह से वह लगातार ट्रोल हुए हैं। तो ऐसे में ट्रोलिंग से परेशान होकर फरदीन ने कम वक्त में ही दमदार ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसकी तस्वीरें सामने आई। फैंस इन तस्वीरों को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

  • May 23, 2023 11:40 AM

    तमन्ना भाटिया और विजय की अफेयर पर इस एक्टर ने कर दिया बड़ा कमेंट! फैंस हैरान

    Gulshan Devaiah: सिनेमा जगत के दो बड़े कलाकार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर बहुत वक्त से हर तरफ खबरें हर तरफ फैल रही हैं। इस रिश्ते पर कभी भी तमन्ना और विजय ने कोई बयान नहीं दिया है परंतु हाल ही में अभिनेता गुलशन देवैया ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर कमेंट किया है।

  • May 23, 2023 11:15 AM

    200 करोड़ी हुए अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी', 18वें दिन भी छप्पर फाड़ हो रही कमाई

    अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर एक बाद एक रिकॉर्ड्स बनाए जा रही हैं। इस फिल्म ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये कमाने वाली है। इस अनुमानित कमाई के साथ अदा शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी।

    200 करोड़ी हुए अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी', 18वें दिन भी छप्पर फाड़ हो रही कमाई
  • May 23, 2023 11:00 AM

    Cannes 2023 में सनी लियोन का कातिलाना फर्स्ट लुक

    मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपनी पहली लुक के साथ ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा दी है। इवेंट से उनके पहले लुक ने सभी को आकर्षित किया है। वह पावर और कॉन्फिडेंस से भरपूर लगी हैं। उन्होंने डिजाइनर मारिया कोखिया की आकर्षक वन-शोल्डर मॉस ग्रीन साटन ड्रेस पहनी है, जिसमें उनके मिड्रिफ और थाय-हाई स्लिट पर स्ट्रैटेजिक कट्स हैं। आउटफिट पूरी तरह से उनके पहनावे में ग्लैमर का छाप जोड़ती है।

  • May 23, 2023 10:14 AM

    पत्नी की हाइट पर ट्रोल हुए राजपाल यादव

    इंडस्ट्री में जब भी कॉमेडी की बात होगी तो जॉनी लीवर और राजपाल यादव का नाम सबसे पहले रखा जाएगा। जी हां, राजपाल यादव इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और इसका कारण किसी तरह की फिल्म या कॉमेडी नहीं है। दरअसल इस वक्त वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं और इसका कारण है उनकी हाइट और पत्नी। जी हां, इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इवेंट पर अपनी पत्नी राधा यादव के साथ पहुंचे थे। मीडिया ने राजपाल और उनकी पत्नी को फोटोसेशन के लिए रोक लिया है और दोनों ने जमकर पोज भी दिए हैं।

  • May 23, 2023 9:43 AM

    सोनम कपूर के पति ने शेयर की बेटे वायु और उसकी मम्मी की दिल छू लेने वाली तस्वीर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु को अपना पूरा समय दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है और कभी-कभार वो किसी फंक्शन में नजर आ जाती हैं। इसी बीच सोमन कपूर के पति आनंद आहूजा ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने बेटे वायु को गले से लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

  • May 23, 2023 9:19 AM

    Cannes 2023- ट्रांसपेरेंट ड्रेस में श्रुति हासन ने भी दी हसीनाओं को टक्कर

    श्रुति हासन के कान्स लुक की बेहद तारीफ की जा रही है और उन्होने लगातार दूसरी बार ब्लैक कलर की ड्रेस में कहर ढा दिया है। साउथ इंडियन फिल्मों में श्रुति हासन जाना माना चेहरा हैं वो इस वक्त कान्स में हैं और अपने जलवे बिखेर रही हैं। कान्स में उनका होना बेहद शानदार है और लोग उनकी एक झलक को देखने के लिए बेकरार रहे हैं। श्रुति हासन के लुक्स की बात करें तो पहले वो बैटवुमन बनकर सामने आई थीं और उनकी चमगादड़ वाले लुक पर सभी फिदा हो गए थे।

    Cannes 2023- ट्रांसपेरेंट ड्रेस में श्रुति हासन ने भी दी हसीनाओं को टक्कर
  • May 23, 2023 8:31 AM

    मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर? 12 घंटे के अंदर एक और एक्टर की मौत, RRR फिल्म से है कनेक्शन

    RRR Actor Death: अभी हाल ही में खबर आई थी कि 32 साल के एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके ही बाथरूम में पाया गया और इस खबर के 12 घंटे के अंदर ही एक दूसरे एक्टर की मौत की खबर सामने आ गई है और फैंस इस बात से काफी निराश हो गए हैं। रे स्टीवेन्सन ने एसएस राजामौली के वैश्विक बॉक्स ऑफिस स्मैश RRR में विलेन स्कॉट बक्सटन की भूमिका निभाई थी। उनका रविवार को इटली में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। इंडिपेंडेंट टैलेंट में उनके प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की लेकिन मृत्यु का कारण नहीं बताया गया।

    मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर? 12 घंटे के अंदर एक और एक्टर की मौत, RRR फिल्म से है कनेक्शन

Read more about: bollywood live updates rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X