Kapil Sharma Show जल्द होने वाला है बंद, इस दिन होगी आखिरी शूटिंग

The Kapil Sharma Show Update: टीवी जगत का मशहूर कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर पिछले दिनों से काफी खबरें आ रही थीं कि ये शो जल्द ही बंद होने वाला है और अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि कपिल शर्मा शो जल्द ही लोगों के मनोरंजन के लिए हाजिर नहीं होगा।
बंद होगा कपिल शर्मा शो
कपिल शर्मा शो ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी खूब जगह बनाई है। इस शो में लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है और यही वजह है कि लाख कॉन्ट्रोवर्सीज के बावजूद यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। पिछले दिनों खबर सामने आई कि ये शो बंद हो रहा है और इस खबर पर मुहर भी लग चुकी है। अब आप सोचेंगे कि अगर ये शो बंद हो जाएगा तो कौन सा शो आएगा। पहले तो यह तर्क लगाए जा रहे थे कि इसकी जगह पर लाफ्टर चैलेंज का नया सीजन आएगा लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा शो की बजाय रिएलिटी शो 'इंडिया गॉट टैलेंट' आने वाला है।
इस दिन होगा आखिरी शूट
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा शो का आखिरी शूट जून में होगा। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि भला अच्छा-खासा चल रहा शो बंद क्यों हो रहा है तो आपको बता दें पिछले साल वीजा में कुछ परेशानियों के चलते शो की टीम को अमेरिका में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन इस साल ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और उन्होंने सारी फॉर्मेलिटी पूरी भी कर ली है। जुलाई में पूरी की पूरी टीम अपने यूएस टूर के लिए रवाना होगी। खबर है कि अमेरिका के न्यू जर्सी सहित 6 शहरों में लाइव परफॉर्मेंस करने वाले हैं।
अमेरिका में परफॉर्म करेंगे कपिल शर्मा और उनकी टीम
इस बार 'द कपिल शर्मा शो टूर' 8 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस खबर को लेकर कपिल शर्मा ने कहा है कि- हमें जुलाई में लाइव टूर के लिए यूएस जाना है और हम देखेंगे कि उस समय शो के साथ क्या किया जा सकता है। फिलहाल मई महीना चल रहा है और अभी जुलाई आने में वक्त है। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' का इस वक्त चौथा सीजन चल रहा है और इस शो को अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











