ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बंद कमरे में हॉलीवुड हीरो संग कर रही थी रोमांस, फिर खुद ही लीक कर दीं बेडरूम फोटोज

Amy Jackson Photos: बॉलीवुड की जब भी खूबसूरत हसीनाओं का जिक्र होता है तो विदेशी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन का नाम जरूर लिया जाता है। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपने हुस्न से बल्कि अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता है। एमी जैक्सन ने हाल ही में अपनी खुद की प्राइवेट फोटोज को शेयर कर दिया।
खबरों में बनी रहती हैं एमी
एमी जैकसन एक सफल एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा और भी कई रीजनल सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। एमी कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। खासतौर पर साउथ सिनेमा में तो एमी का एक अहम रोल रहा है। लेकिन अपने करियर के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने उस वक्त लोगों को हैरानी में डाल दिया था जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
बॉयफ्रेंड संग हुईं कोजी
एमी जैकसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी लगभग हर बात फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेडरूम फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस तो उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। एमी जैक्सन फोटोज में अपने बॉयफ्रेंड और हॉलीवुड हीरो एड वेस्टविक के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं।
कान्स में आई थीं नजर
आपको बता दें, एमी जैकसन ने हाल ही में अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती हुई नजर आई थीं। अभिनेत्री ने फिल्म 'मॉन्स्टर' के प्रीमियर में शिरकत की और वन शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में आकर्षक डिटेलिंग और कमर तक हाई स्लिट आउटफिट के साथ सुर्खियों में छा गईं।
एमी की निजी जिंदगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एमी जैक्सन की पहले जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई हुई थी। इस एक्स कपल ने सितंबर 2019 में अपने बेटे, एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ का स्वागत किया। हालांकि, डेस्टिनेशन वेडिंग से कुछ ही महीने पहले, वे अलग हो गए। एमी का दिल फिर एक हॉलीवुड एक्टर पर आया। रिपोर्टों के अनुसार, लोकप्रिय जोड़ी पहली बार 2021 के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक-दूसरे से मिली थी। रिपोर्ट्स की माने तो एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इस मुलाकात के बाद बहुत जल्द डेटिंग शुरू कर दी। बाद में, उन्होंने अगस्त 2022 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में लंदन में अपना रेड कार्पेट डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications
