..................... RRR Actor Ray Stevenson Dies at the age of 58 fans are shocked - Hindi Filmibeat

मनोरंजन जगत को लगी ये किसकी नजर? 12 घंटे के अंदर एक और एक्टर की मौत, RRR फिल्म से है कनेक्शन

Ray Stevenson Dies

RRR Actor Death: अभी हाल ही में खबर आई थी कि 32 साल के एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके ही बाथरूम में पाया गया और इस खबर के 12 घंटे के अंदर ही एक दूसरे एक्टर की मौत की खबर सामने आ गई है और फैंस इस बात से काफी निराश हो गए हैं।

रे स्टीवेन्सन, एक अनुभवी अभिनेता, जिनके दर्जनों फिल्म जैसे RRR, थोर और डायवर्जेंट फिल्में, रोम, वाइकिंग्स और स्टार वार्स एनिमेटेड सीरीज शामिल हैं, उनका रविवार को इटली में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। इंडिपेंडेंट टैलेंट में उनके प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की लेकिन मृत्यु का कारण नहीं बताया गया। आपको बता दें, उन्हें हाल ही में ऐतिहासिक नाटक 1242: गेटवे टू द वेस्ट में कास्ट किया गया है, जिसमें उनके द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई थी जो मूल रूप से केविन स्पेसी द्वारा निभाई जानी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्टीवेन्सन ने एसएस राजामौली के वैश्विक बॉक्स ऑफिस स्मैश RRR में विलेन स्कॉट बक्सटन की भूमिका निभाई थी और उन्हें मार्वल की थोर फ्रैंचाइजी में वोल्स्टैग और वाइकिंग्स में ओथेरे की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने एनिमेटेड स्टार वार्स सीरीज में द क्लोन वार्स एंड रिबेल्स में गार सैक्सन को भी आवाज दी है और डिज्नी + के आने वाली फिल्म द मंडलोरियन स्पिनऑफ अहसोका में रोसारियो डावसन के साथ जुड़ने के लिए तैयार थे।

25 मई, 1964 को लिस्बर्न, उत्तरी आयरलैंड में जन्मे, स्टीवेन्सन ने 1990 के दशक की शुरुआत में यूरोपीय टीवी सीरीज और टेलीफिल्म्स में अपना स्क्रीन करियर शुरू किया। पॉल ग्रीनग्रास के 1998 के नाटक 'द थ्योरी ऑफ फ्लाइट' में हेलेना बोनहम कार्टर और केनेथ ब्रानघ के साथ उनका पहला बड़ा स्क्रीन क्रेडिट था।

Read more about: rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X