Bollywood Highlights- दोहा इवेंट पर छाईं करीना कपूर खान, हमराज 2 को लेकर आई बड़ी अपडेट

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 8 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री करीना कपूर खान की जो कि इस वक्त कतर में हैं। दोहा से उनके जो लुक्स सामने आए हैं वो काफी कातिलाना है और लोग अपना दिल हार रहे हैं। करीना कपूर खान इस दौरान एक ज्वैलरी शॉप के इवेंट पर पहुंची थीं। जैसे ही वो इवेंट पर पहुंची उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। क्लासी लुक्स दिखातीं करीना कपूर खान ने धमाका कर दिया है।

इसके अलावा बात करते हैं हमराज 2 की जो कि खबरों का हिस्सा है। अब्बास मस्तान की इस फिल्म के सीक्वल को लेकर तैयारी हो रही है। खबर आई है कि फिल्म में बॉबी देओल के साथ अमीषा पटेल ही होंगी। गौतरलब है कि हाल ही में वो सनी देओल के साथ गदर 2 का हिस्सा भी बनीं थी। अब देखने वाली बात ये है कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होगा और ये कब फ्लोर पर आएगी।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 8, 2024 8:06 PM

    पेरिस हाउते कॉउचर वीक में अनन्या पांडे ने बिखेरा जलवा

    हाल ही में पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करने वाली अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने अंतरराष्ट्रीय रनवे डेब्यू से कुछ तस्‍वीरें शेयर की। अभिनेत्री पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनी थी। वह रैंप पर चलने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं। हालांकि, यह उनकी पोशाक ही थी, जिसने इंटरनेट पर चर्चा में आ गई।

  • Feb 8, 2024 7:08 PM

    मेरा जीवन झुग्गी बस्ती में शुरू हुआ, लेकिन आज मैं कोरियोग्राफर हूं : गणेश आचार्य

    बॉलीवुड के दिग्गजों को अपने कदमों पर नचाने वाले लोकप्रिय कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने शुरूआती समय को याद किया। कोरियोग्राफर ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे का कारण उनका काम था। आचार्य ने यूथ फॉर क्वालिटी भारत महोत्सव के दौरान कहा, “मेरा जीवन एक झुग्गी बस्ती में शुरू हुआ, लेकिन आज मैं एक कोरियोग्राफर के रूप में खड़ा हूं। मैं बॉलीवुड में सबसे कम उम्र का कोरियोग्राफर था और इस उपलब्धि का एकमात्र कारण मेरे काम की गुणवत्ता थी।”

  • Feb 8, 2024 6:48 PM

    हृषिकेश मुखर्जी की क्लासिक 'बावर्ची' का रीमेक बनाएंगी अनुश्री मेहता

    पिछले साल राधिका आप्टे-स्टारर 'मिसेज अंडरकवर' के साथ निर्देशन में कदम रखने वाली फिल्म निर्माता अनुश्री मेहता अब 1972 की बहुचर्चित क्लासिक 'बावर्ची' के हिंदी रीमेक का निर्देशन करने के लिए तैयार है। इस फिल्‍म का निर्देशन मूल रूप से हृषिकेश मुखर्जी ने किया था। हृषिकेश मुखर्जी फीचर फिल्म्स और समीर राज सिप्पी प्रोडक्शंस के बीच तीन फिल्मों के सहयोग में से यह पहली फिल्म होगी। अमिताभ बच्चन-जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'मिली' (1975) और गुलजार की (1972) की 'कोशिश' जैसी सदाबहार क्लासिक्स का भी रीमेक बनाया जाएगा।

  • Feb 8, 2024 5:57 PM

    करीना कपूर खान का कैजुअल अवतार फिर से हुआ हिट

    हाल ही में एक्ट्रेस को नो मेकअप लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। करीना कपूर खान एयरपोर्ट पर ब्लू स्वेटशर्ट में स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस इस सिंपल लुक में भी बेहद ही सूंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

  • Feb 8, 2024 5:54 PM

    प्रेग्नेंट यामी का खूब ख्याल रख रहे हैं आदित्य

    यामी गौतम का एक और वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में लोग आदित्य धर के जेस्चर को देखकर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल यामी कुर्सी पर बैठकर माइक से कुछ कह रही थीं और तभी आदित्य धर वहां पर तकिया लेकर आते हैं और यामी उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और तकिया अपनी कमर के पीछे रख देती हैं। ताकि वो आराम से बैठ सकें और उन्हें ज्यादा मश्क्कत ना हो।

    प्रेग्नेंट यामी का खूब ख्याल रख रहे हैं आदित्य
  • Feb 8, 2024 5:51 PM

    शिव ताडंव कर 'अंगूरी भाभी' ने बटोरे हजारों लाइक्स

    हाल ही में शुभांगी अत्रे ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शुभांगी अत्रे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस आदियोगी शिव के सामने तांडव करती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रभु आदियोगी शिव की ये मूर्ति 112 फीट ऊंची है और तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्थित है। फैंस शुभांगी अत्रे के इस वीडियो पर जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं।

  • Feb 8, 2024 5:49 PM

    आर्टिक 370 का ट्रेलर आउट

    बॉलीवुड स्टार यामी गौतम स्टार निर्देशक आदित्य सुहास जांभले की अपकमिंग मूवी आर्टिकल 370 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी बयां की गई है। जो बेहद मार्मिक और दिलचस्प है।

  • Feb 8, 2024 4:18 PM

    'गदर 3' की कहानी हुई लीक!

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'गदर 3' और 'गदर 2' की टाइमलाइन में काफी ज्दादा फर्क नहीं देखने को मिलने वाला है। मेकर्स का मनना है कि तारा सिंह को काफी समय तक कम उम्र का दिखाना काफी मुश्किल होगा। 'गदर 3' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से 'गदर 2' खत्म हुई थी। फिल्म कहानी को 1980 या 1999 के दशक में सेट किया जाएगा। फिल्म के लिए मेकर्स के पास चार ऑप्शन थे, उन्होंने उसमें से एक को चुन लिया है। 'गदर 3' भी एक्शन और देशभक्ति से भरी होने वाली है। लेकिन आपको बता दें मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

  • Feb 8, 2024 4:17 PM

    सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर समेत 3 लोगों को कोर्ट ने घोषित किया फरार

    खबरों के मुताबिक मुरादाबाद की सेशन कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी, एडगर्ल सकारिया और धोमिल ठक्कर फरार घोषित कर दिया है। साथ ही साथ कोर्ट ने खिलाफ संपत्ति कुर्की के आदेश भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले मुरादाबाद के कटघर थाने में इवेंट कंपनी संचालक ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

  • Feb 8, 2024 4:14 PM

    शाहिद कपूर ने विराट कोहली की वायरल क्लिप पर बनाई मजेदार रील

    रिलीज से पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ कई अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक्टर शाहिद कपूर का का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहिद कपूर बेहद मजेदार अंदाज में दिखाई दिए। शाहिद कपूर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

  • Feb 8, 2024 4:13 PM

    सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में कृति सेनॉन के साथ शाहिद कपूर भी लीड रोल में है। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से लोग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए थे। बता दें कि फिल्म में कृति एक रोबोट का किरदार निभाते दिखेंगी। इस बीच फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले कृति सेनॉन ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है।

  • Feb 8, 2024 3:00 PM

    शादी से पहले Yami Gautam का इस एक्टर संग जुड़ा था नाम

    यामी गौतम आदित्य धर संग शादी के तीन साल बाद मां बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यामी का सेकंड ट्रायमेस्टर चल रहा है और वो मई में मां बन सकती हैं। लेकिन इस बीच क्या आप यामी के एक्स पार्टनर के बारे में जानते हैं। खबरें रही हैं कि यामी गौतम का अफेयर बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के साथ भी रहा है।

    शादी से पहले Yami Gautam का इस एक्टर संग जुड़ा था नाम
  • Feb 8, 2024 2:59 PM

    35 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं यामी गौतम

    बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को लेकर हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर आई थी जो कि अब कंफर्म हो चुकी है। 'उरी' स्टार यामी गौतम इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी के फेज को इंजॉय कर रही हैं। जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। यामी गौतम ने साल 2021 में 'उरी' डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी की थी। अब तीन साल बाद दोनों के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

    35 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं यामी गौतम
  • Feb 8, 2024 12:51 PM

    उर्फी जावेद बनी दिवाली की लाइट, फिर हुईं ट्रोल

    उर्फी जावेद का यह लुक देखकर हर कोई दंग हो रहा है। दरअसल आपको बता दें कि वीडियो में नजर आता है कि जब उजाला होता है तो उनकी ड्रेस बिल्कुल सफेद नजर आती है। लेकिन जब वीडियो में लाइट बंद हो जाती है तो उनके शरीर पर लिपटी हुई लाइट का रंग बदल जाता है। इसे देख कर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग भी जमकर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

  • Feb 8, 2024 12:34 PM

    जवान बेटे की लाश लेने के लिए जगजीत सिंह देनी पड़ी थी रिश्वत

    इस इवेंट के दौरान महेश भट्ट ने खुलासा करते हुए कहा, जब गजल सम्राट जगजीत सिंह के बेटे का निधन हुआ था तब उन्हें अपने बेटे की डेडबॉडी हासिल करने के लिए जूनियर ऑफिसर्स को रिश्वत देनी पड़ी थी। जी हां, ये वो समय था जब जगजीत सिंह पूरी तरह से टूट चुके थे। महेश भट्ट का कहना था कि ये बात खुद जगजीत सिंह ने उन्हे बताई थी। 19 साल की उम्र में उनके बेटे की मौत एक्सीडेंट से हुई थी। इस दौरान वो विदेश में था तो अधिकारियों को रिश्वत देकर लाश मिली थी।

  • Feb 8, 2024 11:11 AM

    धड़ाम से गिरी ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की कमाई, बस इतना हुआ चौदहवें दिन का कलेक्शन

    फिल्म के चौदहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 184.50 करोड़ रुपये। वहीं फिल्म के बजट को बताएं तो यह फिल्म 250 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई है।

  • Feb 8, 2024 10:49 AM

    बेधड़क बाथरूम में कैमरा लेकर घुसे Vicky Jain, पत्नी Ankita Lokhande कर रही थी ये काम और दिखाया...

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इस वक्त छुट्टियों पर हैं और वहां से अपना एक वीडियो शेयर कर दिया। इस वीडियो में विक्की और अंकिता बाथरूम में नजर आ रहे हैं और दोनों ने बाथरोब पहना हुआ है। विक्की जैन अपने कैमरे से बाथटब को दिखा रहे हैं, जो काफी खूबसूरत लग रहा है।

  • Feb 8, 2024 10:23 AM

    श्वेता बच्चन ने क्रिप्टक पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन को मारा ताना?

    श्वेता ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, “मादा भेड़िया हर उस चीज से जीत जाती है, जो उस पर हावी होना चाहती है। खुद को उस स्थान पर खींच ले जाती है जहां खुशी या राहत मिलती है। हो सकता है कि भेड़ियों से सीखने लायक कुछ हो, या हो सकता है कि हममें से कुछ पहले से ही सीख रहे हों।”

  • Feb 8, 2024 10:03 AM

    गुरु रंधावा ने सलमान खान की हीरोइन को घुटने पर बैठकर दिया

    इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चाएं शुरु हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सई मांजरेकर की जोकि फिल्म प्रमोशन के लिए गुरु के साथ मौजूद थीँ। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए गुरु रंधावा गुलाब का फूल लेकर घुटनों के बल बैठ गए और सई मांजरेकर को गुलाब दिया।

    गुरु रंधावा ने सलमान खान की हीरोइन को घुटने पर बैठकर दिया
  • Feb 8, 2024 9:25 AM

    मुनव्वर और आएशा का पार्टी में हुआ था आमना- सामना

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मुनव्वर फारुखी सभी को बाय बोल रहे हैं और ग्रीट करने के लिए गले मिल रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़ी आएशा मुस्कुरा रही हैं। मुनव्वर उनके पास नहीं जाते हैं और दूर से ही ग्रीट करते हैं। इस दौरान आएशा भी मुस्कुराकर उनको ग्रीट करती हुई दिख रही हैँ। इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों ने जैसे ही वीडियो देखा वो हैरान हो गए।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X