शादी से पहले Yami Gautam का इस एक्टर संग जुड़ा था नाम, सलमान की बहन का घर तोड़ने का लगा था इल्जाम

Yami Gautam Affair: मनोरंजन के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामी गौतम जल्द ही मां बनाने वाली हैं। यामी के बारे में ये खबर जानकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और वो सोशल मीडिया पर हसीना को बधाई दे रहे हैं।
यामी गौतम आदित्य धर संग शादी के तीन साल बाद मां बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यामी का सेकंड ट्रायमेस्टर चल रहा है और वो मई में मां बन सकती हैं। लेकिन इस बीच क्या आप यामी के एक्स पार्टनर के बारे में जानते हैं। खबरें रही हैं कि यामी गौतम का अफेयर बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के साथ भी रहा है।
यामी और पुलकित ने साथ में फिल्म 'सनम रे' की थी और इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। कहा तो यह भी जा रहा था कि यामी की वजह से ही पुलकित की शादी टूटी थी। फिल्म सनम रे की शूटिंग के दौरान पुलकित का दिल यामी पर आ गया था। उस वक्त वह शादीशुदा थे।
आपको बता दें, पुलकित की पहली शादी साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी। मगर ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी और दोनों 11 महीने के बाद ही अलग हो गए थे। श्वेता ने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार एक एक्ट्रेस को बताया था।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में श्वेता का दावा था कि यामी गौतम ने मेरी शादी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि 2015 में उनका मिसकैरिज होने के बाद पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था। इस आरोप के बाद पुलकित ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि यामी तो इस पिक्चर में थीं ही नहीं जब मिसकैरिज हुआ था। पुलकित ने आगे कहा- ' मुझे लगा था ये कपल की पर्सनल बात है। ये हम दोनों के लिए मुश्किल समय था और इसे पब्लिक में लाना ठीक नहीं था।'
बात पुलकित सम्राट की करें तो वो जल्द ही एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और वहीं यामी गौतम अपने शादीशुदा जीवन का आनंद उठा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

