..................... Yami Gautam pregnant with the first child confirm Yami Gautam soon to deliver aditya dhar first baby - Hindi Filmibeat

Yami Gautam Pregnant: 35 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं यामी गौतम, शादी के तीन साल बाद पापा बनेंगे आदित्य धर

Yami Gautam Pregnant

Yami Gautam First Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को लेकर हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर आई थी जो कि अब कंफर्म हो चुकी है। 'उरी' स्टार यामी गौतम इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी के फेज को इंजॉय कर रही हैं। जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। यामी गौतम ने साल 2021 में 'उरी' डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी की थी। अब तीन साल बाद दोनों के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब से यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं। शायद वो मई में बच्चे को जन्म देंगी। परिवार अब तक सब कुछ छिपाकर रख रहा था।

इसके साथ ही डिलीवरी डेट के बारे में भी रिपोर्ट्स में बताया कि मई तक यामी गौतम के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा परिवार काफी एक्साइटिड हैं। मालूम हो, अभी तक यामी गौतम ने इस गुडन्यूज को शेयर नहीं किया है।

यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' है जिसका 8 फरवरी 2024 को ट्रेलर रिलीज होना है। फिल्म को आदित्य सुहास ने डायरेक्ट किया है तो फिल्म में प्रियामनी, इरावती हर्शे, किरण समेत कई स्टार्स हैं। चर्चा है कि फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यामी गौतम ने 4 जून 2021 को आदित्य धर के साथ शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को दो साल डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' पर हुई थी।

Read more about: yami gautam bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X