..................... Yami Gautam pregnancy after seeing her wife struggling aditya dhar passed pillow to actress - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट Yami Gautam का ख्याल रखने में कसर नहीं छोड़ रहे Aditya Dhar, बीवी की तड़प देखते ही झटपट किया ये काम

yami gautam

Yami Gautam Pregnancy: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी से दूसरे ट्रायमेस्टर में हैं और हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका बेबी बंप भी देखने को मिला था।

यामी गौतम हाल ही में अपनी फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं, जहां उनका बेबी बंप देखने को मिला। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यामी ने बेज कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी और ऊपर से उन्होंने बेज कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ था। वो ब्लेजर के सहारे अपने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश कर रही थीं।

अब यामी गौतम का एक और वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में लोग आदित्य धर के जेस्चर को देखकर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल यामी कुर्सी पर बैठकर माइक से कुछ कह रही थीं और तभी आदित्य धर वहां पर तकिया लेकर आते हैं और यामी उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और तकिया अपनी कमर के पीछे रख देती हैं। ताकि वो आराम से बैठ सकें और उन्हें ज्यादा मश्क्कत ना हो।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब से यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं। शायद वो मई में बच्चे को जन्म देंगी। परिवार अब तक सब कुछ छिपाकर रख रहा था। इसके साथ ही डिलीवरी डेट के बारे में भी रिपोर्ट्स में बताया कि मई तक यामी गौतम के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा परिवार काफी एक्साइटिड हैं। मालूम हो, अभी तक यामी गौतम ने इस गुडन्यूज को शेयर नहीं किया है।

यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' है जिसका 8 फरवरी 2024 को ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म को आदित्य सुहास ने डायरेक्ट किया है तो फिल्म में प्रियामनी, इरावती हर्शे, किरण समेत कई स्टार्स हैं। चर्चा है कि फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: yami gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X